Posts

युवक की तलाश में एसडीआरएफ व जिला पुलिस

Image
चमोली –  पीड़िता गोदम्बरी देवी निवासी ग्राम पटोड़ी पो0आ0 गैरसैंण ने अपने बेटे करन पंवार पुत्र स्व0  सुरेन्द्र सिंह निवासी दिनांक 18 सितंबर को अपने ट्रक UK 11CA 1810 से गैरसैंण से घाट के लिए राशन आदि लेकर जाने व सिमली बैंड पर ट्रक खड़ा कर कहीं चले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में गुमशुदगी  41/23 मानव गुमशुदगी दर्ज की गयी। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए गुमशुदा की बरामदगी को सभी टीमों को निर्देशित किया गया। गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के लिए जनपद पुलिस,एसओजी एवं एस.डी.आर.एफ. की टीमों ने संयुक्त रुप से संभावित क्षेत्रों में गुमशुदा की तलाश कर सर्च अभियान चलाया गया।पुलिस टीमों नें संयुक्त रुप से विषम परिस्थितियों में नदी किनारे गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। गुमशुदा युवक की तलाश में सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

उपवास और सीएम आवास कूच के बाद हरीश रावत ने मुख्यमंत्री को सौप ज्ञापन रखीं यह मांगे

Image
 देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को हाथीबड़कला पर 1 घंटे का उपवास प्राप्त करने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला,हरिद्वार  विधायक फुरकान अहमद और ममता राकेश और किसानों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हरीश रावत ने गन्ने को कंधे पर रख मुख्यमंत्री आवास कूच किया। आवास घेराव के बाद शाम के समय एक प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे माँग की गई है कि आपदा पीड़ित किसानों को 1100 रुपये प्रति बीघा मुवाअजा किसानों व किसानी का अपमान हैं। इस मुआवजे की राशि को किसानों की क्षतिपूर्ति की तुलना में बढ़ाया जाय। हम 10 हजार रुपये प्रति बीघा की मांग करते है।गन्ना किसानों की अर्थव्यवस्था का अधार स्तंम्भ है दुनियां में चीनी के दाम निरंतर बढ़ रहे है और एक्जोल की मांग बढ़ रही है।गन्ना  किसानों को प्रोत्साहित करने के लिये इस वर्ष गन्ने का खरीद मूल्य 425 रुपये प्रति कुन्टल से ऊपर होना चाहिए तथा खरीद मूल्य शीघ्र घोषित किया जाय।फसल चक्र अर्थात 6 माह का ...

बुजुर्ग महिला से की गई लूट का हुआ खुलासा ज्वैलर्स सहित झपटमर को पकड़ा

Image
देहरादून – 21 सितंबर सितम्वर की सुबह मार्निंग वाक पर जाते समय वृद्ध महिला को बातों में उलझाकर उसके कानो के कुण्डल खींचकर भागे अभियुक्त को काफी सीसीटीवी कैमरों को देखने के बाद अभियुक्त चढा पुलिस के हत्थे। अभियुक्त ने स्थानीय ज्वैलर्स को बेच दिये थे।  वृद्ध महिला से लूटे हुए कुण्डल, बिना वैध कागजातों एवं पूर्ण जानकारी के चोरी का सामान खरीदने पर स्थानीय ज्वैलर्स को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्त अमन निवासी आदर्श कॉलोनी रिंग रोड उम्र 23 वर्ष थाना रायपुर, अजय कुमार  निवासी गुर्जरों वाली चौक रायपुर उम्र 20 वर्ष मूल पता ग्राम ताजपुर थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार।

कोटि कॉलोनी के पास कार खाई में गिरी पांच घायल

Image
 टिहरी- कोटि कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि खाण्डखाल के पास एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 30 मीटर खाई में गिर गया है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी राकेश सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी व कार सवार सभी 05 लोगो को खाई से बाहर निकाला। सौभाग्य से सभी लोग मामूली रूप से घायल थे जिन्हें टीम द्वारा रोप की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाया गया।कार सवारओं में स्वरुप सिंह चौहान उम्र 53 वर्ष पुत्र जागनाथ सिंह चौहान, निवासी  41 A 334/02 चंडीगढ़,हमेल सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र शेर सिंह, निवासी नांगल डैम जिला रोपड़ पंजाब, मालती देवी उम्र 40 वर्ष, राजवीर सिंह उम्र 18 वर्ष,साहिल उम्र 16 वर्ष शामिल हैं।  

पाबौ के पास ऑल्टो कार नदी में गिरी एक की मौत चार लापता

Image
 पौड़ी -  21 सितंबर को थाना सतपुली ने एस डी आर एफ  को सूचित किया गया कि पाबौ के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में से होते हुए नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीमें पोस्ट सतपुली व श्रीनगर से आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन एक ऑल्टो कार था जिसमे 05 लोग सवार थे व मासो से पाबौ जाते हुए रास्ते मे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एस डी आर एफ ने घटनास्थल पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर सर्च अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने रात में ही उस वाहन में सवार एक व्यक्ति देवेन्द्र गुंसाई पुत्र दरबान सिंह, उम्र 24 वर्ष ग्राम चाहर तल्ला पट्टी खतस्यूँ जिला पौड़ी का शव बरामद कर लिया गया जिसे स्ट्रैचर की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। रात अधिक होने व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम ...

किताबें फ्री ,जितनी बाॅक्स में आए उतनी ले जाए

Image
  देहरादून  दून   शहर   के   पुस्तक   प्रेमियों   के   लिए   बुक   फेयर   आयोजित   किया   जा   रहा   है।   इस   बुक   फेयर   में   हजारों   लेखको   की   हजारो   विषयो   पर  2  लाख   से   ज्यादा   किताबों   को   विशाल   संग्रह   प्रदर्शित   किया   गया   है। इस   अनूठे   पुस्तक   मेले   में   किताबें   फ्री   है   लोगों   को   बाॅक्स   खरीदना   होगा   ।   बाॅक्स   में   जितनी   किताबें   आए   साथ   ले   जा   सकते   है।   किताबों   से   दुर   हो   रहे   युवाओं   को   जोडने   के   लिए   यह   नया   कांसेप्ट   लाया   गया   है। उपरोक्त   जानकारी     संस्था   बुक   टेल   के   नवीन ...

स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा स्पा की मैनेजर व आदमी गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार

Image
देहरादून –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना मिलने पर तत्काल AHTU टीम को उस स्थानों की आकस्मिक चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने निर्देश दिए गए।   शाम को AHTU देहरादून की टीम ने चकराता रोड़ स्थित स्पा सेंटरो की आकास्मिक चेकिंग की गई। दौराने चेकिंग टीम को बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरूष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त मिले, साथ ही तीन अन्य महिलाये भी उस स्पा सेंटर में मौजूद मिली, स्पा सेंटर की तलाशी में वहां से कई आपत्तिजनक चीज़े प्राप्त हुई।  जिस पर पुलिस टीम ने मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर इरम उर्फ आंचल D/o शमशुद्दीन नि0 ग़ांधी रोड देहरादून उम्र 26 वर्ष तथा एक पुरुष मो0 अमीर s/o अब्दुल नि0 इनामुल्ला बिल्डिंग तहसील देहरादून उम्र 24 वर्ष को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया तथा तीन पीड़ित महिलाओ को रेस्क्यू किया गया।  पूछताछ में पता चला की इस स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार हैं। जो मह...