Posts

फरीदाबाद के व्यक्ति की खाई में गिरने से हुई मौत

Image
 टिहरी - चौकी गूलर ने एस डी आर एफ को सूचना दी की ब्यासी के पास गूलर क्षेत्र में  एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसको रेस्क्यू करना है। इस लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम  के मुख्य आरक्षी संतोष रावत  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। एस डी आर एफ ने  घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की एक व्यक्ति लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। एस डी आर एफ टीम ने रोप की सहायता से खाई में उतरकर उस व्यक्ति तक पहुँच बनायी परन्तु  उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम ने लाल सिंह राणा निवासी फरीदाबाद  के शव को रोप व स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकाला गया और शिनाख्त एवं अन्य अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।घटनास्थल पर स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया की उक्त व्यक्ति खाई के किनारे खड़ा था व अचानक पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।     

गुमखाल क्षेत्र में स्कूटी को बचाने में ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त चालक घायल

Image
 पौड़ी - गुरुवार की देर रात, थाना सतपुली ने एसडीआरएफ  को सूचना दी की गुमखाल क्षेत्र में एक ट्रक  दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू करने  के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर  एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम के आरक्षी सुभाष चन्द  टीम व आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ  वाहन में मौजूद चालक को रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा उचित उपचार को अस्पताल पहुंचाया गया।घायल चालक संजय नेगी उम्र 40 वर्ष पुत्र बलवीर नेगी निवासी सिमल्या पट्टी लंगूर पाल्या, जिला पौड़ी ने बताया कि वह ट्रक  को गुमखाल से द्वारीखाल मार्ग पर ले जा रहा था अचानक रास्ते में एक स्कूटी  आने से  ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसे एस0डी0आर0एफ द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया।  

एम्स में स्टूडेंट्स पायरेक्सिया फेस्टिवल का आयोजन

Image
ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इंटरनेशनल कॉलेज फेस्टिवल पायरेक्सिया 2023का आगाज हो गया। पांच दिवसीय पायरेक्सिया फेस्टिवल के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्टार्स नाइट्स और विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एमबीबीएस यूजी स्टूडेंट्स ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं। बृहस्पतिवार को एम्स ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं ने पांच दिवसीय पायरेक्सिया फेस्टिवल का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएम धामी ने पायरेक्सिया के आयोजन के लिए एम्स की स्टूडेंट्स एसोसिएशन का बधाई दी और उम्मीद जताई कि पायरेक्सिया के आयोजन से मेडिकल के छात्रों में नई उमंग, उत्साह व ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने इस दौरान सूबे के मुख्य सेवक के नाते पायरेक्सिया के आयोजन में राज्य के बाहर से शामिल हो रहे प्रतिभागियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम मेडिकल स्टूडेंट्स में मौजूद विभिन्न तरह क...

यू के कांग्रेस ने भारत जोडों यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर शहीद स्थल तक की पदयात्रा

Image
देहरादून  – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित (कन्या कुमारी से कश्मीर तक) ‘‘भारत जोडों यात्रा’’ की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर  उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय  से कचहरी स्थित शहीद स्थल तक भारत जोडों पदयात्रा/भारत जोडों सम्मेलन का आयोजन कर कांग्रेसजनों ने शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस मौके पर कहा की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ एक तीर्थ यात्रा थी और तीर्थ यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। तीर्थ यात्रा, हर यात्रा का प्रारंभ होती है। हम आपको वचन देते हैं कि  भारत जोड़ो यात्रा के आदर्श, प्रेरणा और उद्देश्य निरंतरता में जारी रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा की जब ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ चल रही थी, तो इसे असफल करने के कई षड्यंत्र हुए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली एक उन्होनें कहा कि जुड़ा हुआ भारत किसे परेशान कर सकता है? वे कौन सी ताकतें हैं जो अब ‘भारत’ को ‘इंडिया’ से भिड़वा रही हैं? ...

थेरेपी के नाम पर लडकी से छेडखानी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

Image
 देहरादून –पीड़िता  युवती ने अपने परिजनों के साथ  थाने पर आकर तहरीर दी की चिकित्सक डॉ0 के.पी. सिंह एवं डॉ0 वर्मा ने महर्षि पंतजली योग एवं चिकित्सा केन्द्र बिधोली में थेरेपी किये जाने के दौरान  पीड़िता के साथ छेडकानी करते हुए दुराचार का प्रयास किया है । प्राप्त  तहरीर के आधार पर  थाना प्रेमनगर पर तत्काल  धारा 328, 376/511, 354/ 323/504/506/352 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया , जांच म0उ0नि0 निधि डबराल को दी गयी । अभियोग में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को थाना स्तर पर टीम गठित कर रवाना किया गया । 05 सितंबर को वादिनी के परिजन ने प्रकरण में  चिकित्सा केन्द्र विधोली में संबंधित चिकित्सकों से  पूछताछ को गये। जहां पर डॉ0 के.पी. सिंह (कृष्णपाल सिंह ) पुत्र विशम्बर सिंह निवासी न्यू मिट्ठी बैरी प्रेमनगर ने उत्तेजित होकर वादिनी के परिजनों के साथ अभद्रता की गयी । जिस पर परिजनों ने आरोपी चिकित्सक को पकडकर पुलिस के सुपुर्द किया गया । पुलिस द्वारा नियमानुसार साक्ष्यों के आधार पर अभि0  डॉ0  के.पी. सिंह (कृष्णपाल सिंह ) पुत्र विशम्बर सिंह निवा...

अमृत गंगा की पाइप लाइन टूटी, सड़क पर बहता पानी, घरों के नाल सूखे

Image
 देहरादून – दून शहर में चारों तरफ नाली से लेकर अमृत गंगा पेयजल योजना के तहत की नई लाइन बिछाने का काम चल रहा है तो कहीं पर सीवर लाइन का काम चल रहा है।और इसी के चलते शहर में चारों तरफ सड़के खोद रखी है। वही कल  से जोगीवाला रिंग रोड पर नाली में काम करने वाली संस्था की जेसीबी मशीन ने नई  बिचाई गई अमृत गंगा की पाइपलाइन को ध्वस्त कर दिया जिससे मैंन लाइन का पाइप टूट गया। और पानी घरों में जाने को जगह सड़क और नाली में पानी बहने लगा कुछ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। कल से लगभग लाखों गैलन लीटर पानी सड़क में बह गया होगा लेकिन निर्माणाधीन कंपनी ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया और पानी को यूं ही बर्बाद होने दे रहा है। साथ ही पीने का पानी घरों में ना आने की वजह से लोग परेशान हैं और अगर पानी आ भी रहा है तो बड़ा गंदा आ रहा है। 20 से 30 मिनट तक ही पानी आ पा रहा है ना पीने के लिए हो पा रहा है ना किसी और काम आ पा रहा है।

कपकोट में पनपतिया के पास बोलेरो खाई में गिरी तीन की मौत

Image
 बागेश्वर -   थाना कपकोट ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कपकोट से आगे पनपतिया के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ में एडिशनल उपनिरीक्षक रवि रावत  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया उक्त बोलेरो पिकअप वाहन (UK02CA0842), कपकोट से पनपतिया मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी मोके पर मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर  वाहन तक पहुंच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए बलराम पुत्र किशन उम्र 45 वर्ष, निवासी- तल्ला सुपी, बागेश्वर। महेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी- तलाई, बागेश्वर। संजय पुत्र हुकुम राम उम्र 35 वर्ष, निवासी- रिखाडी, बागेश्वर के शवों को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द क...