Posts

गौरीकुण्ड के पास नदी में मिला अज्ञात शव

Image
 रुद्रप्रयाग- थाना सोनप्रयाग ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि गौरीकुण्ड के पास नदी के किनारे एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी प्रदीप रावत  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल  पर पहुँचकर नदी किनारे से झाड़ियों व पत्थरो के बीच फंसे उस अज्ञात शव को बाहर निकाला व वैकल्पिक मार्ग से होते मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत शव को  आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।शव की शिनाख्त की कार्यवाही जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

करोडों की चोरी करने वाले फरार अभियुक्त के पिता को पकड़ा

Image
 देहरादून –  पीड़िता मीनू गोयल पुत्री ओमप्रकाश गोयल निवासी न्यू डिफेन्स कालोनी विश्वनाथ एन्क्लेव रायपुर देहरादून ने 18 अगस्त की रात में अपने घर से रूपये व ज्वैलरी चोरी होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 345/2023 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर जांच उ0नि0 रमन बिष्ट के सुपुर्द की गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी को थानाध्यक्ष  कुन्दन राम थाना रायपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गयी थी। पुलिस टीम ने 21 अगस्त को अभियुक्त सन्नी को विश्वनाथ इन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड़ से गिरफ्तार किया गया था, जिसकी निशानदेही पर चोरी किये गये 2,60,00,000/- (दो करोड़ साठ लाख रुपये), 02 ट्राली बैग एंव 02 वाहन बरामद किये गये थे। पूछताछ पर अभियुक्त सन्नी ने बताया गया कि उसके साथ घटना को अंजाम देने में उसका एक अन्य साथी धीरज पुत्र भूदेव निवासी वाजिदपुर थाना बड़ौद उ0प्र0 भी शामिल था, जिसे उसने अन्य तीसरा रुपयो का बैग दिया था। अभियुक्त सन्नी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागा...

शराब पीकर हुड़दंग करते इंस्टीट्यूट के दो छात्रों सहित 04 को

Image
प्रेमनगर – प्रेमनगर पुलिस  ने शराब पीकर हुड़दंग करते हुए स्थानीय इंस्टीट्यूट  के 02 छात्रो सहित 04 को किया गिरफ्तार।थानाध्यक्ष प्रेमनगर ने हुड़दंगियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु अलग अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाकर हुडदंग करते हुए 04 युवकों को अन्तर्गत धारा 81 पुलिस अधि0 एवं मो0वा0 अधि0 के तहत  गिरफ्तार किया गया है । युवकों द्वारा पूछताछ में बताया कि 02 छात्र स्थनीय  इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत हैं व 02 युवक प्राईवेट नौकरी करते हैं तथा दोनों वाहनों को मो0वा0 अधि0 के अन्तर्गत सीज किया गया है । हुडदंग करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों/ वाहनों  के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।  आयुष जोशी पुत्र मोहन चन्द जोशी उम्र 21 वर्ष निवासी खत्री पी0जी0 प्रेमनगर मूल पता तल्ला गोरखपुर कालाढूंगी रोड थाना हीरा जनपद हल्द्वानी,आदित्य शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा उम्र 24 वर्ष लक्ष्मणपुर डाक पत्थर रोड, विकासनगर, धाराअन्तर्गत धारा 81 पु0अधि।आय़ुष आनन्द पुत्र अविनाश आनन्द उम्र 20 वर्ष निवासी खत्री पी0जी...

कोषागार के रिकॉर्ड रूम से चोरी हुए दस्तावेजों के साथ दो महिला गिरफ्तार

Image
देहरादून  –  प्रशांत शर्मा लेख कर अधिष्ठान कोषागार दून ने थाना कोतवाली पर एक प्रा0 पत्र दिया गया कि सवरिया देवी निवासी 494 गोविंदगढ़ के कार्यालय में आकर सूचित किया गया कि सुबह लगभग 4 से 5 बजे के मध्य कुछ कबाड चुनने वाली ने कोषागार परिसर में स्थित रिकॉर्ड रूम के एक कक्ष का ताला तोड़कर प्रांतीय आय से संबंधित चालानो के कुछ बोरे कट्टे चुरा लिए गए  है, जिस पर थाना  कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 360/2023 धारा 380/454/411 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 विजय प्रताप राही के सुपुर्द की गयी।    घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया।चोरी की घटनाओं में संलिप्त पुराने व जेल से छुटे हुए अपराधियों का सत्यापन कर पूछताछ की गई और मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया ।  पुराने  चोरों का सत्यापन करते हुये घटनास्थल के आस पास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो को चैक किया गय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त  के घटनास्थल पर आने व घटना करने के पश्चात जाने के महत्वपूर्ण सुराग मिले जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर आज सायं में...

पुलिस ने सर्राफा व्यापारी की दुकान में चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े

Image
  देहरादून –  पीडित अजय वर्मा पुत्र ओमवीर वर्मा निवासी सरस्वती मार्केट धामावाला बाजार कोतवाली नगर देहरादून ने चौकी लक्खीबाग कोतवाली नगर देहरादून पर आकर तहरीर दी गयी कि 19-अगस्त को प्रातः जब वह दुकान पर पहुँचे तो उनका कारीगर सोमनाथ अधिकारी दुकान पर मौजूद नही मिला।  जब उनके द्वारा दुकान में रखा हुआ सोने का सामान चैक किया गया तो उनके द्वारा कारीगर सोमनाथ को दिया हुआ 230 ग्राम सोना भी गायब था। जब उनके द्वारा कारीगर को फोन मिलाया तो उसका फोन लगातार बन्द आ रहा था । तहरीर के आधार पर चौकी लक्खीबाग कोतवाली नगर पर तत्काल् मु0अ0सं0-356/23 धारा 381 भादवि बनाम बाईस्तबा सोमनाथ अधिकारी पंजीकृत करते हुए घटना से तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया। गठित टीम ने वादी अजय वर्मा के कारीगर सोमनाथ अधिकारी की तलाश में उसके मोबाइल नम्बर की सीडीआर का देखा तो सोमनाथ अधिकारी ने मुम्बई के कुछ नम्बरों से फोन द्वारा लगातार वार्तालाप करना प्रकाश में आया, यह भी ज्ञात हुआ कि उसके द्वारा अपना फोन 19 अगस्त को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास बन्द किया गया, जिस पर तत्काल एक टीम को दिल्ली रवाना ...

दल दल से इस प्रकार निकालते ग्रामीण

Image
  पौड़ी —वर्षा ऋतु के आरंभ से ही उत्तराखंड  में लगातार हो रही भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही कोटद्वार-दुग्गड़ा राष्टीय राजमार्ग पर आमसोड़ के पास बादल फटने से मार्ग पर मलवा व बोल्डर आ गए है। जिससे आवाजाही पूर्णत बद हो गयी है।लेकिन जो इस मार्ग पर ग्रामीण फंसे हुए है, वो अपनी जान जोखिम में डालकर मलवे से गुजर कर अपने घरों को जाने को मजबूर हो रहे है।ऐसे में प्रशासन भी लाचार साबित हो रहा है। ओर पांचवें मील के पास मलवा आने से 33000 केवी का बिजली का पोल भी इस आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया.ओर जिस तरह के हालात इस समय कोटद्वार दुग्गड़ा मार्ग के है,इससे यही लगता है की मार्ग काफी लंबे समय के लिए बाधित रहेगा.जिससे पहाड़ी इलाको के जन जीवन पर प्रभाव पड़ेगा.

काशीपुर क्षेत्र में हुआ जलभराव 50 से अधिक लोगों को किया रेस्क्यू

Image
उधमसिंहनगर-  देर रात एस डी आर एफ  टीम को तहसीलदार, काशीपुर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत हिम्मतपुर में अतिवृष्टि के कारण अत्यधिक जलभराव हो गया है, जिसके कारण जलमग्न हुए मकानों में वहां निवासरत कई लोग फंसे हुए है।  यह सूचना मिलते ही पोस्ट रुद्रपुर से SI मनीष भाकुनी एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम और राफ्ट व अन्य रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने  कार्यवाही करते हुए रात के घनघोर अंधेरे में ही मौके पर राहत और बचाव कार्य आरम्भ किया गया और अत्यंत विषम परिस्थितियों में जलमग्न हुए मकानों में फंसे लगभग 60 लोगों को राफ्ट की सहायता से रेस्क्यू  कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया, जिनके रहने की व्यवस्था प्राइमरी स्कूल, हिम्मतपुर में की गई है।