Posts

नदी किनारे नहाते हुए महाराष्ट्र के यात्री का फिसला पैर नदी में बहा

Image
 उत्तरकाशी - थाना बड़कोट ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि यमुनोत्री मार्ग पर बड़कोट से लगभग 10 किमी आगे किसाला पुल के पास एक व्यक्ति यमुना नदी में बह गया है जिसकी सर्चिंग के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। एस डी आर एफ टीम ने नदी में सर्चिंग के दौरान लगभग 02 किलोमीटर आगे भाव साहेब श्याम राव 42 वर्ष, निवासी ग्राम धौंदल जिला ऑरेंगाबाद, महाराष्ट्र के शव को नदी के बीच पत्थरो में फंसा हुआ ढूंढ लिया गया। एस डी आर एफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। व्यक्ति के दोस्तों द्वारा बताया गया कि वह सब साथ में महाराष्ट्र से यमुनोत्री मन्दिर दर्शन के लिए आए हुए थे।वापसी के दौरान नदी किनारे नहाते हुए अचानक इसका पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर यमुना नदी में बह गया।     

चंबा में मालबे के नीचे सर्चिंग के दौरान मिला पांचवा शव

Image
 टिहरी- चंबा टैक्सी स्टैंड पर पहड़ा पर कल भूस्खलन के मालबे से हुए नुकसान और जनहानि पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम इंचार्ज HC राकेश रावत ने घटनास्थल से बताया गया की एस डी आर एफ टीम का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।  और अभी नुकसान या जनहानि मैं कुछ कहा नहीं जा सकता है हमारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है जब तक कि हम इस पूरे मालबे को खंगाल ना ले। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मृतक प्रकाश उम्र लगभग 32 वर्ष का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिये,कल सोमवार तक कुल चार शव बरामद कर लिए गए थे। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर आज मंगलवार सुबह से ही बचाव का कार्य आरम्भ कर दिया था मालबे के नीचे दबे हुए लोगों का सर्च एंड रेस्क्य आपरेशन के दौरान पांचवें मृतक सोहन सिंह रावत s/o रुकुम सिंह उम्र लगभग 34 वर्ष R/o ग्राम किरगणी ब्लॉक थोलधार का शव एस डी आर एफ ने बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।  

दुराचार व ब्लैकमेलिंग के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Image
 मसूरी – पीड़िता ने थाना मसूरी में 26 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया ।जिसमें पीड़िता ने आरोपी राहुल कुमार पर आरोप लगाया कि मुझे नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में पिलाकर दुराचार करने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने व गर्भपात कराने सम्बन्धित आरोप लगाये गये।  प्रा0 पत्र के आधार पर तत्काल थाना मसूरी पर मु0अ0सं0 45/2023 धारा 376/377/312/384 भादवि पंजीकृत किया गया।जिसकी विवेचना महिला उ0नि0 भावना के सुपुर्द की गयी। थाना मसूरी पर अभियुक्त की गिरफ्तारी को टीम गठित कर उचित दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस टीम ने आरोपी राहुल कुमार को उसके देहरादून सी 201 ग्रीन अपार्टमेन्ट सहस्त्रधारा रोड़ स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया । 

चंबा में भूस्खलन के मलबे में दबी स्विफ्ट कार एक बच्चे सहित दो महिला को मौत

Image
 टिहरी- जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि थाना चंबा के पास टैक्सी स्टैंड में भूस्खलन होने से कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से HC राकेश रावत टीम के  साथ मौके पर पहुँचे। स्थानीय लोगों ने मलबे में 2 या 3 बच्चे दबे होने की आशंका जताई जा रही थी। जेसीबी मशीन से घटनास्थल  से मलबा हटाया। एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मिलकर   मलबे में दबी स्विफ्ट कार में से पूनम खंडूरी पत्नी सुमन खंडूरी, 30 वर्ष,बच्चा पुत्र सुमन खंडूरी, 04 वर्ष,सरस्वती देवी बहन सुमन खंडूरी, 32 वर्ष ये सभी ग्राम जसपुर, कंडीसौड, टिहरी के निवासी है इनके शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवा दिए गए है।

गंगोत्री धाम के दर्शन कर आ रहे तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी सात की मौत

Image
उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास गंगोत्री धाम से वापस आ रहे गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस (यूके07 पी ए 8585) खाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 06 से 7 लोगों की मृत्यु होने की खबर है। तथा 27 व्यक्ति घायल बताये गये हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद राहत व बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें व मेडिकल टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी एवं जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा रहा है। अपराह्न करीब सवा चार बजे हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय करते हुए जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों से रेस्क्यू टीमों, एम्बुलेंस और मेडीकल टीमों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। बाहरी इलाकों से टीमों के पहुंचने तक गंगनानी में तैनात पुलिस कर्मियों, वन विभाग के कर्मचारियों तथा भटवाड़ी स्थित एसडीआरएफ की टुकड़ी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू कर घायलों को घटना स...

महिला पुरुष ने ज्वेलरी शॉप में गहने देखने के बहाने लाखों के गहने उड़ाए

Image
ऋषिकेश — कोतवाली ऋषिकेश में सरत सिंह पवार पुत्र बलबीर सिंह पवार निवासी प्रगति पुरम लक्कड़ घाट रोड श्यामपुर ऋषिकेश ने एक लिखित तहरीर दी की उनकी लक्कड़ घाट रोड स्थित ज्वेलरी की दुकान में  17 अगस्त  को अज्ञात व्यक्तियों ने लगभग चार लाख की ज्वेलरी चोरी के संबंध में दी गई। इस सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।  चोरी की इस घटना एवम सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने वर्दी एवं सादा वस्त्रों में अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर घटना स्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा  गया। और पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विषय में जानकारी हासिल कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फोटो वीडियो के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सादा वस्त्रों में टीम गठित कर गस्त व चेकिंग अभियान चलाया गया।आज रविवार को गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर मनसा देवी फाटक के पास से महिला सुनीता पत्नी राजकुमार निवासी अब्दुल्ला बाड़ा थाना बिला...

गुजरात के यात्री की बस गंगोत्री के पास खाई में गिरी 7 की मौत कई घायल

Image
 उत्तरकाशी- गंगोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के श्रद्धालुओं की बस UK 07 PA 8585 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास  लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरी गई।बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना एस डी आर एफ को मिली इस सूचना पर इंस्पेक्टर जगदम्बा प्रसाद के नेतृत्व में  एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एन डी आर एफ और एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए।   उस बस में सवार कुल 35 लोगों में से सात की मौत हो गई और 27 लोगों घायल हुए। घायलों को निकालकर उपचार को अस्पताल भिजवा दिया गया है। एन डी आर एफ और एस डी आर एफ टीम मौके पर मौजूद है व राहत एवं बचाव कार्य लगातार गतिमान है।