Posts

आरक्षी जगमोहन पंवार को एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

Image
 देहरादून –  नेहरू कॉलोनी थाने में नियुक्त आरक्षी  जगमोहन पंवार का कल शनिवार की रात में बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया।  वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिनका उपचार कनिष्क अस्पताल में चल रहा था। दिवंगत जगमोहन पंवार के आकस्मिक निधन पर डी आई जी, एस एस पी देहरादून ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।अपने सौम्य/ शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले जगमोहन पंवार अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे।   दिवंगत जगमोहन पंवार वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे जो मूल रूप से ब्रह्मखाल, उत्तरकाशी के रहने वाले थे तथा वर्तमान में दीपनगर देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।दिवंगत जगमोहन पवार के पार्थिव शरीर पर उनके दीपनगर स्थित आवास पर पुलिस के उच्चाधिकारियों व आम जनमानस द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई ...

टोंस नदी में गाड़ी गिरी ड्राइवर लापता

Image
 देहरादून- एक स्थानीय कॉलर ने एस डी आर एफ को सूचित किया  की रात में छिबरो पावर हाउस, कोटि इछाड़ी मार्ग पर टोंस नदी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें उसका परिजन 29 वर्षीय पदम पुत्र खीमदास निवासी- भटगढ़ी, त्यूणी लापता है, जिसकी सर्चिंग को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से ASI सुरेश तोमर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम व आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।  एस डी आर एफ टीम ने  दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी में चिन्हित कर लिया गया है तथा वाहन व आसपास के स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

रामझूला पुल के पास हरियाणा का आदमी गंगा नदी में बहा

Image
 ऋषिकेश - थाना लक्ष्मण झूला पुलिस  ने एस डी आर एफ  टीम को सूचित किया  की एक व्यक्ति रामझूला पुल के पास गंगा नदी में बह गया है, जिसमे सर्चिंग को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर उस व्यक्ति के साथियों से पता चला की वह सब हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आये थे व तभी व्यक्ति गंगा नदी में नहाते समय अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया।टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये 32 वर्षीय अरविंद शर्मा पुत्र सुरेश कुमार।निवासी रोलिया वास, जिला- रेवाड़ी हरियाणा को सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।  

मलबे के नीचे से कार व पांच लोगों के शव बरामद

Image
 रुद्रप्रयाग- जिला नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया  की तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने से मलबा आ गया है, जिसमें गाड़ी दबे होने की आशंका है व सर्चिंग के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम के मुख्य आरक्षी महेश चन्द  रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटनास्थल के लिए रवाना हुए।  एस डी आर एफ टीम  घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। परन्तु मूसलाधार बारिश और लगातार ऊपर से गिर रहे पथरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा। आज प्रातः दोबारा से एस डी आर एफ ने घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू  किया। साथ ही मलबे के ढेर के दोनों ओर से जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य भी शुरू हुआ। बड़े बोल्डरों के हटते ही देखा गया कि में एक स्विफ्ट कार मलबे में दबी हुई है। एस डी आर एफ टीम  ने मलबे के ढेर से कार में सवार 05 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। शवों की शिनाख्त की कार्यवाही गतिमान है। एस डी आर एफ टीम को स्थानीय लोगों ने बताया की कार UK07 TB 6315 फाटा से सोनप्रयाग की तरफ ज...

टास्क फोर्स ने तीस बच्चों का किया रेस्क्यू

Image
देहरादून – एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून के  प्रभारी एन्टी ह्यूमन उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी  ने विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों / संगठनों से समन्वय स्थापित कर भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं ऐसे बच्चे जो भीख मांगने, कबाड़ उठाने एवं कूड़ा बीनने में मजबूर हैं जिनकी देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता है। उनके सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें ISBT एवं शिमला बाई पास से भीख मांगने, एवं कूड़ा बीनने वाले  15 बालक, 10 बालिकाओं सहित 05 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया जिनकी बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर काउंसलिंग करायी गयी तथा उनके सर्वात्तम हितों को ध्यान में रखते हुए 05 बालिकाओं को सरफीना ट्रस्ट (खुला आश्रय गृह) 04 बलकों, 01 बालिका को शिशु निकेतन, 09 बालकों को समर्पण सोसाइटी (खुला आश्रय गृह) एवं 05 महिलाओं व उनके 06 बच्चों को वीरांगना तीलू रौतेली छात्रावास में भेजा गया ।

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

Image
 चमोली – चौकी खेरना ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया की फ्रॉग पॉइंट के पास कार संख्या UP 27 BD 9173 खाई में गिरी जिनके रेस्क्यू के लिये एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक राजेश जोशी  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर दोनों घायल वृजभान यादव 28 वर्ष पुत्र राम लाल जखिया कलान ,शाहजहांपुर।अनुज यादव 26 वर्ष पुत्र विजय बहादुर जखिया कलान, शाहजहांपुर।व्यक्तियों तक पहुँच बनायी व रोप- स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ घायलों को मुख्य मार्ग तक लाया गया और एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। एस डी आर एफ टीम को घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने बताया गया की दोनों व्यक्ति,बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।        

जलमग्न मकानों में फंसे हुए लोगों का किया रेस्क्यू

Image
 उधमसिंहनगर - जिला आपदा प्रबंधन, रुद्रपुर ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि काशीपुर क्षेत्र में अत्यधिक जलभराव होने से कई मकानों में पानी भर गया है।  जिसमें कई लोग फंसे हुए है जिनके रेस्क्यू को एस डी आर एफ की आवश्यकता है।सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी खीम सिंह रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत व बचाव अभियान चलाते हुये जलमग्न मकानों में फंसे हुए लगभग 80 लोगों को राफ्ट की सहायता से सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।