Posts

बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में घर

Image
देहरादून – दून के सुमन नगर, राजपुर में भारी बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में आए राजपुर निवासी राम नवाज, देवेश्वरी देवी, मोना, प्रीतम लाल, राजकुमार आदि के मकानों गिरने की हालत में हुए।  अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने मौका मुआयना कर मौके पर  प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही का आश्वासन दिया और स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वह बरसात में सावधानी जरूर बरते। उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। मौके पर मोहित अग्रवाल, मनोज उनियाल, गोविन्द ठाकुर, विशाल कुल्हान सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सहस्रधारा पिकनिक स्पॉट पर नहाते हुए बही युवती

Image
 देहरादून-  आपदा कंट्रोल रूम देहरादून ने एस डी आर एफ को सूचित किया  की सहस्रधारा पिकनिक स्पॉट पर नदी में नहाते समय एक युवती बह गई है।  सूचना पर पोस्ट सहस्रधारा से HC सुशील कुमार  एस डी आर एफ टीम व आवश्यक रेस्क्यू उपकरण, तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।   एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर  कार्यवाही करते हुए नदी में बह कर एक किमी नीचे पहुँची युवती स्वाति जैन,आयु- 20 वर्षीय पुत्री पुनीत जैन, निवासी- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को बेहोशी की हालत में रोप रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। 

गौरीकुण्ड सर्चिंग के दौरान मलबे में तीन शव मिले

Image
 रुद्रप्रयाग – गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन होने से वहाँ बनी कुछ दुकानें मलबे की चपेट में आ गयी जिसमें कुछ लोगों के लापता होने की आशंका व्यक्त की गई।घटना की जानकारी मिलते ही एस डी आर एफ टीमों को तत्काल मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए रवाना किया गया। इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम द्वारा रात के घनघोर अंधेरे में तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान आरम्भ किया गया। अत्यंत विषम परिस्थितियों एस डी आर एफ टीम ने रात के घनघोर अंधेरे में ही घटनास्थल पर सर्चिंग की गई परन्तु लगातार बारिश व पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण सर्चिंग में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिस कारण कुछ समय के लिए सर्च ऑपरेशन को विराम देना पड़ा। सुबह फर्स्ट लाइट के साथ ही एस डी आर एफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग अभियान आरम्भ किया गया। सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ टीम द्वारा पहाड़ के ऊपर अटके एक बड़े बोल्डर को देखा गया जिससे नीचे मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को खतरा बना हुआ था। टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से उस बोल्डर को नीचे गिराकर मुख्य मार्ग से हटाया और...

की लोगों से ठगी कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी पकड़े

Image
 देहरादून – वादी जरीन खान पत्नी अब्दुल सलाम निवासी सरस्वती विहार डाकपत्थर ने27 फ़रवरी 23 एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी ने वादनी को  कमीशन पर नौकरी में रखकर उनके माध्यम से जनता से पैसे लेकर अपने पास जमा करवाना व पैसे वापस मांगने पर वापस ना लौटाना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर तत्काल थाना कैंट पर मुकदमा अपराध संख्या 29/23 धाराल 4/5 चिटफंड अधिनियम तथा 420/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया। तथा जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक संदीप कुमार लोहान को दी गई। विवेचक द्वारा विवेचना में धारा 4/22 UPI अधिनियम व 3/21 BUDS अधिनियम 2019 की बढ़ोतरी की गई अभियोग में अभियुक्त जो काफी समय से फरार चल रहे थे। जांच करने पर जानकारी मैं आया है कि अभियुक्तों द्वारा दो कंपनी सर्वोत्तम एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी और सर्वोत्तम जनश्री संचय निधि लिमिटेड के माध्यम से  वर्ष 2013-14 से वर्ष 2019 तक  लगभग 500-600 लोगों से ठगी कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है । विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त ने धोखाधड़ी से प्राप्त की गई धनराशि से बरेली उत्तर प्रदेश मे...

गौरीकुंड में भूस्खलन से 13 लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Image
 रुद्रप्रयाग-   देर रात गौरीकुंड चौकी ने सूचना दी की गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन हो रहा है जिसमें कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है। इंस्पेक्टर कर्ण सिंह एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम रात के घनघोर अंधेरे में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ ने घटनास्थल पर पहुँचकर रात के घनघोर अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु लगातार बारिश व पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण रात्रि में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। आज प्रातः पुनः एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय पुलिस व एन डी आर एफ के साथ मिलकर घटनास्थल व आसपास के स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है, इसके अतिरिक्त एस डी आर एफ की एक अन्य टीम द्वारा कुंड बैराज में भी सर्चिंग की जा रही है।आसपास के लोगों द्वारा उक्त घटना में 12-13 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गयी है। जानकारी अभी स्पष्ट नही है, स्पष्ट जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।

मस्तराम घाट पर दो दिन पहले डूबी नीलम बेन का मिला शव

Image
ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला के पास मस्तराम घाट पर एक अगस्त को गुजरात की महिला नीलम बेन नहाते समय नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गई थी जिसकी तलाश में पोस्ट ढालवाला से SI सचिन रावत  एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल के आसपास सभी सम्भावित स्थानों पर गहन सर्च करते हुए आज  03 अगस्त को टीम की गहन सर्चिंग के दौरान पशुलोक बैराज से नीलम बेन का शव बरामद कर लिया गया जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।     

साढे छ: लाख रुपये की स्मैक लेकर आ रहे तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

Image
 देहरादून – कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने मोटर साईकिल से आ रहे 33 वर्षीय दिलशाद पुत्र स्व0 इरशाद निवासी मौहल्ला रहमत नगर निकट HP गैस एजेन्सी भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चन्द्रमणी चौक से 200 मीटर अन्दर भुत्तोवाला चौक की ओर पुलिया के पास थाना पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की  तलाशी ली तो उनके कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद हुई व घटना में प्रयुक्त  मोटर साईकिल संख्या -UK08AC-2021 (Super Spelender Black Colour ) को सीज कर कब्जे पुलिस लिया गया । अभियुक्त एक शातिर किस्म के अपराधी है और मादक पदार्थो की तस्करी / बिक्री करने के प्रयोजन से उक्त बरामद स्मैक को लाया जा रहा था। पूछताछ में अभियुक्त दिलशाद ने बताया गया कि यह स्मैक मै भगवानपुर हरिद्वार से लेकर आ रहा था जिसको मै देहरादून के अलग-अलग स्थानो मौहल्लो व सरकारी संस्थान स्कूल, कॉलेज आदि मे बेचने जा रहा था जिसे पुलिस टीम ने पकड लिया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-405/2023 धारा 8/21 NDPS ACT व मु0अ0सं0-406/2023 धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।