गौरीकुण्ड सर्चिंग के दौरान मलबे में तीन शव मिले

 रुद्रप्रयाग – गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन होने से वहाँ बनी कुछ दुकानें मलबे की चपेट में आ गयी जिसमें कुछ लोगों के लापता होने की आशंका व्यक्त की गई।घटना की जानकारी मिलते ही एस डी आर एफ टीमों को तत्काल मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए रवाना किया गया। इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम द्वारा रात के घनघोर अंधेरे में तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान आरम्भ किया गया।


अत्यंत विषम परिस्थितियों एस डी आर एफ टीम ने रात के घनघोर अंधेरे में ही घटनास्थल पर सर्चिंग की गई परन्तु लगातार बारिश व पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण सर्चिंग में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिस कारण कुछ समय के लिए सर्च ऑपरेशन को विराम देना पड़ा। सुबह फर्स्ट लाइट के साथ ही एस डी आर एफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग अभियान आरम्भ किया गया। सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ टीम द्वारा पहाड़ के ऊपर अटके एक बड़े बोल्डर को देखा गया जिससे नीचे मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को खतरा बना हुआ था।

टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से उस बोल्डर को नीचे गिराकर मुख्य मार्ग से हटाया और  संभावित खतरे का समय से निस्तारण किया गया।अभी तक गौरीकुण्ड में सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ ने मलबे में से 03 शवों बरामद कर लिया है, जिनकी शिनाख्त की कार्यवाही जिला पुलिस द्वारा की जा रही है। अन्य लापता लोगों की तलाश में एस डी आर एफ का सर्च ऑपरेशन निरन्तर गतिमान है। इस दुर्घटना में लापता लोगों के नदी में बहने की आशंका के दृष्टिगत फ्लड/डीप डाइविंग टीम को भी सर्चिंग हेतु निर्देशित किया गया,  जिनके द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों के साथ सीतापुर से सोनप्रयाग तक गहनता से सर्च किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।