Posts

कस्तूरबा इंटर कालेज में आया मलबा, फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू

Image
 उत्तरकाशी-  आपदा प्रबंधन, उत्तरकाशी ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि जनपद उत्तरकाशी में तहसील बड़कोट अंतर्गत गंगनानी में अत्यधिक मलबा आने से कस्तूरबा इंटर कालेज में कुछ बच्चे फंसे हुए है, जिन्हें निकालने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।मलबा आने के कारण लगभग 150 बच्चे वहां फंसे हुए थे। जिन्हें एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने कार्यवाही करते हुए बच्चो को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। साथ ही कुछ व्यवसायिक होटलों, दुकानों व आस पास के घरों से सभी लोगो को बढ़ते खतरे के कारण तुंरत स्थान छोड़ने का आग्रह करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। समय रहते किये गए बचाव उपायों से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई। सभी लोग सुरक्षित है। 

फर्जी इन्कम टैक्स का ज्वाइंट कमिश्नर बन सरकारी अधिकारियों से करते थे धोखाधड़ी

Image
देहरादून  –  राजस्व उपनिरीक्षक डिम्पल तहसील विकासनगर ने 13 जुलाई 23 को थाना विकासनगर पर आकर लिखित तहरीर दी गई कि, उन्हें उप जिलाधिकारी विकासनगर  शाहपुर कल्याणपुर में एक भूमि की जांच करने को आदेशित किया गया था,  उप जिलाधिकारी विकासनगर ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक अन्य मोबाइल नंबर से कॉल आयी जिसमें कालर ने स्वंय को ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स देहरादून बताते हुए अपना नाम कमल सिंह बताया तथा हाजी इकबाल की शाहपुर कल्याणपुर स्थित भूमि के संबंध में उनके यहां जांच प्रचलित होने के सम्बन्ध में बताते हुए छापेमारी की कार्यवाही के लिये इनकम टैक्स विभाग को भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मांगी गयी तथा उनके द्वारा इनकम टैक्स ऑफिसर गुलशन कुमार के नाम से एक मोबाइल नंबर देते हुए उन्हें जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। जिसके बाद वे उप जिलाधिकारी विकासनगर के आदेश पर मौके पर गई तथा गांव के व्यक्तियों से उक्त भूमि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उक्त जानकारी से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अवगत कराया गया, उक्त व्यक्ति द्वारा खुद का परिचय इनकम टैक्स ऑफिसर गुलशन कुमार के रूप...

तीर्थ यात्रा के साथ इन अदभुत नज़ारों का आनंद

Image
 चमोली – हेमकुण्ट साहिब आने वाले श्रध्दालु इस समय प्रकृति का मनमोहक एवं अति सुंदर रूप के दर्शन कर रहे हैं। इस वर्ष हेमकुण्ट वैली में अचम्भित करने वाले विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रकृतियों के  अंबार लगे हैं। ईश्वर की अपार कृपा से यह मन में सदैव क़ैद करने योग्य दृश्य श्रद्धालुओं की अंतर आत्मा को छू जाते हैं। इस वर्ष प्रभु की बख़्शीश से मौसम भी बहुत साथ दे रहा है । जिस प्रकार से भारी वर्षा का प्रकोप हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को झेलना पड़ा उसी के विपरीत उत्तराखण्ड में सब कुछ सामान्य था और है ।  सभी यात्री अपनी तीर्थ यात्रा के साथ इन अदभुत नज़ारों का आनंद ले सकते हैं। 

जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला मेरठ से पकड़ा

Image
 देहरादून – वादी मुकदमा अशोक अग्रवाल निवासी लक्ष्मण झूला जिला पौड़ी गढ़वाल 17 मई 23 को थाना क्लेमेंनटाउन पर लिखित तहरीर दी की उनके परिचित विजय कुमार गुप्ता एवं राधावल्लभ गुप्ता को भटनागर एवं वर्मा ने क्लेमनटाउन में मुख्य सहारनपुर रोड पर एक जमीन दिखाई और बताया कि यह जमीन बिक्री के लिए है और काफी फायदे का सौदा है। इन दोनों व्यक्तियों ने यह भी बताया कि जमीन डील / विक्रय हम करा देगे इसलिए जमीन की डील 11.50 करोड़ में तय की तथा 01 दिसंबर 22 को ₹25 लाख बयाने के रूप में समीर कामयाब के खाते में ट्रांसफर किए गए और ₹ 5 लाख रोहित पांडे को नगद दिए गए क्योंकि रोहित पांडे द्वारा बताया गया था कि उक्त संपत्ति फातिमा बेगम के नाम है और समीर कामयाब फातिमा का बेटा है, डील तय होने के बाद समीर कामयाब व अन्य लोगो ने हमें जमीन दिखाने ले गए, वहाँ जमीन का मुआयना कराते समय उन्होने जमीन की रजिस्ट्री के लिए फोटो खिंचवाई, जिसके बाद वह सभी लोग हमें वकील सहगल के पास उनके चेंबर में ले गए। वकील साहब द्वारा हमें जमीन से संबंधित सभी कागज दिखाएं और बताया कि कागज सब सही है, आप जमीन खरीद लो, फिर हमने इन सभी लो...

मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश में चमोली की दुखद घटना के घायलों का जाना हाल चाल

Image
 ऋषिकेश – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स  जाकर जनपद चमोली की दुखद घटना में घायल हुए छ: घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे।मुख्यमंत्री धामी को घटना की जानकारी प्राप्त होते ही चमोली के लिए रवाना हो गये थे, किन्तु मौसम की खराबी के कारण उन्हें वापस आना पड़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश जाकर घायलों का हालचाल जाना।मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 16 लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।  जिम्मेदारी तय करते हुए दोषी और लापरवाह पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 6 घायलों...

नमामि गंगे परियोजना में करंट फैलने से 16 लोगों की मौत 10 घायल

Image
 चमोली – चमोली मुख्य बाजार में अलकनंदा नदी के पास बने नमामि गंगे परियोजना में करंट फैलने के कारण 26 लोग इसकी चपेट में आ गये है। जिनमें से अब तक 16 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है व 10 व्यक्ति घायल हो गये थे जिसमें से गम्भीर रुप से घायल 06 व्यक्तियों को हायर सेन्टर ऋषिकेश एम्स रेपर किया गया है। इस दुखद: घटना में चमोली पुलिस के उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी पीपलकोटी  प्रदीप रावत, हो0गा0 मुकंदी राम, हो0गा0 गोपाल, हो0गा0 सोबत लाल द्वारा ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जिससे चमोली पुलिस परिवार शोकाकुल है।  इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 16 मृतकों के नाम उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी पीपलकोटी कोतवाली चमोली, होमगार्ड मुकुंदी राम पुत्र श्यामदास  निवासी हरमनी चमोली 55 वर्षीय, होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली 57 वर्षीय, होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली गोपेश्वर चमोली।सुमित पुत्र स्व0 चंद्र सिंह निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्षीय, सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली 33 वर्षीय, देवी लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी उ...

मुख्यमंत्री का निर्देश किसी भी स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने   सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाय।मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। जनपदों में खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाइयों एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूरी व्यवस्था रखी जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा के कारण सड़क, विद्युत, पेयजल व्यवस्थाएं बाधित होने की दशा में, सभी व्यवस्थाएं संबंधित विभागों से तत्काल सुचारू की जाय।मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि लक्सर, खानपुर एवं प्रदेश के अन्य ऐसे स्थानों जहां पर कम बरसात के बावजूद भी जलभराव की समस्याएं आ रही हैं, ऐसे स्थानों के लिए ड्रेनेज की उचित व्यवस्था हो, इसके लिए दीर्घकालिक प्लान बनाया जाय। सभी जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं, ताकि जनप...