Posts

किधर गिरा मैक्स पर पहाड़ से पत्थर , पांच घायल छः की तलाश

Image
 टिहरी- रविवार सुबह  पुलिस चौकी ब्यासी, थाना मुनि की रेती ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि एक उत्तराखंड नंबर की मैक्स जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहीं थीं। जिसमें चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे, अनियंत्रित होने से मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी की ओर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण तथा पोस्ट ब्यासी से  एस आई नीरज चौहान रेस्क्यू टीमें  व आवश्यक उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को घटनास्थल पर पहुँची। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे, प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाते हुए  बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46 वर्ष, आकाश पुत्र तेज सिंह  उम्र 22 वर्ष,प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष,रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार ,हरियाणवी वाइफ ऑफ रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष पांचों घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस ...

पढ़िए ऐसे किया करते थे लोगों से ऑनलाइन ठगी

Image
देहरादून – सुदीप सिंह शाखा प्रबंधक केनरा बैंक चकराता रोड नं पुलिस चौकी बिंदाल पर सूचना दी कि उनके बैंक में खाताधारक शुभम कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी चक्कू वाला कोतवाली नगर देहरादून के खाते में 17 मई 23 से 23 जून 23 तक कुल 38,23000 रुपए और इसी तरह शिवम निवासी  के खाते में 31 मई 23 से  30 जून 23 तक कुल 19,06985 रुपए का लेन-देन हुआ है,जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तथा उनके द्वारा इस संबंध में बैंक स्टेटमेंट भी उपलब्ध कराई गयी। जिस पर चौकी बिंदाल पर नियुक्त उप निरीक्षक विनयता चौहान  ने दोनों संदिग्ध खातों की जांच की गई एवं दोनों खाताधारकों शुभम और शिवम से इन खातों के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके बताया गया कि उनके उक्त दोनो खाते सूरज उर्फ गुरमीत निवासी लुधियाना नाम के व्यक्ति द्वारा चकराता रोड स्थित बैंक में खुलवाए गये थे, जिनमें एसएमएस अलर्ट नंबर उसने अपना अंकित कराया तथा उसके एक अन्य साथी आशीष निवासी लुधियाना द्वारा इस काम में उसकी मदद की गयी। प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना कैण्ट पर  धारा 420 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत  किया गया ।  पुलिस टीम ने 7 जुलाई 23 की र...

बारिश के बावजूद भी हरीश रावत बैठे रहे धरने पर

Image
देहरादूनः-उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज के देखरेख में सीबीआई से कराये जाने तथा दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग को लेकर  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गांधी पार्क में गांधी की प्रतिमा के सम्मुख धरने पर बैठे यकायक तेज बारिश शुरू हो गई   लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हरीश रावत यथावत धरने पर तेज बारिश बारिश के बावजूद भी बैठे रहे बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हरीश रावत का कहना था कि हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराये जाये तथा रिसॉर्ट में आने वाले वी.आई.पी. के नाम का खुलासा किया जाये।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। है। भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के उप...

पांच करोड से अधिक की धोखाधड़ी में तीन पकड़े

Image
चमोली – थाना गोपेश्वर पर मु0अ0सं0 13/22 धारा 120बी, 406,420 भादवि व 3 उत्तराखण्ड जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत कोऑपरेटिव सोसायटी के सरगना  कपिलदेव राठी निवासी राठी बिल्डिग प्लाट नम्बर 231/18 मैट्रो पिलर 440 नागलोई दिल्ली, हाल निवासी 119 साखोल बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा, मोनिका कपूर निवासी हाल राठी बिल्डिंग  प्लाट नम्बर 231/18 मैट्रो पिलर 440 नागलोई दिल्ली,पंकज गम्भीर निवासी हाल राठी बिल्डिंग प्लाट नम्बर 231/18 मैट्रो पिलर 440 नागलोई दिल्ली, अनिल रावत पुत्र जय सिंह निवासी ढालवाला थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल के विरुद्ध स्थानीय लोगों को लालच देकर पैसे जमा कराये गये। अभियुक्त द्वारा लोगों का पैसे जमा करने के बाद उनके साथ धोखाधड़ी कर पैसे लेकर फरार हो गये। जिसमें अभियुक्त द्वारा लगभग 05 करोड़ रूपये का गबन कर धोखाधड़ी की गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध इसी प्रकार जनपद के अन्य थानों कोतवाली चमोली पर दर्ज मु0अ0 सं0- 35/2022 धारा 420/406 /120 (बी) भादवि, उत्तराखण्ड जमाकर्ताओं के हितो का सरंक्षण (वित्तिय प्रतिष्ठानो मे ) अधिनियम 2005 की धारा -3, (2)- कोतवाली जो...

बाबा केदार के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु की बाइक खाई में गिरी एक की मौत दो घायल

Image
 टिहरी- पुलिस चौकी ब्यासी ने सुबह के समय एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि शिवपुरी के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे रेस्क्यू  एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि बाइक  नम्बर UP 72 BD 6475 पर तीन लोग सवार थे जो ऋषिकेश से श्रीकेदारनाथ दर्शन को जा रहे थे। कि रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। एस डी आर एफ टीम ने रात के अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई उतरकर बाइक तक पहुँच बनायी। बाइक में सवार 03 लोगों में से 01व्यक्ति आकाश उपाध्याय पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश 25 वर्षीय  की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व 02 व्यक्ति विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्षीय और अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्षीय घायल अवस्था...

एमबीए पास युवक आर्थिक तंगी की वजह से बना चोर

Image
देहरादून – थाना डालनवाला पर पीड़िता रजनी जोशी पत्नी अभय जोशी निवासी- 06, जागृति एन्क्लेव, सहस्त्रधारा रोड़ ने  प्रार्थना पत्र दिया गया कि स्कूटी पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने मुझे धक्का देकर मेरा पर्स छीन लिया जिसमें 40,000 रु0 नगद, One Plus मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड एसबीआई, पीएनबी, ऑफिस आईडी कार्ड, घर की चाबी, हेल्थ कार्ड व डी0एल0 था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 137/2023 धारा- 356 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।  पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। सीसीटीवी फुटेजो को देखने के बाद पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति के हुलिये के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, स्थानीय मुखबिरों से जानकारी करने पर एक नाम प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी  पुलिस द्वारा सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। 05 जुलाई 23 की रात में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर चैकिंग के दौरान दिलाराम से आगे न्यू कैन्ट रोड पर वाहन संख्या UK07BY-0389 स्कूटी के साथ  संधि  व्यक्ति को पकड़ा गया । पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसक...

सात लाख रुपए की आठ स्कूटी व मोटर साईकिल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 देहरादून –सुशील सिंह रावत निवासी नत्थनपुर देहरादून ने कोतवाली नगर में एक लिखित तहरीर दी कि उसकी मोटरसाइकिल पल्सर पीएनबी बैंक एस्लेहाल पार्किंग से किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली जिस पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 251/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना अ0उ0नि0 संजय मेहरोत्रा के सुपुर्द की गयी।   वादी सादिक हुसैन निवासी सिंगल मंडी लक्खीबाग ने चौकी लक्खीबाग में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि 29/30 जून 23 को किसी अज्ञात चोर ने उनकी स्कूटी उनके घर के पास से चोरी कर ली है, जिस पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 259/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मोहन नेगी के सुपुर्द की गयी। 04 जुलाई 23 को  नीलम अवस्थी निवासी आवसीय परिसर दून अस्पताल देहरादून ने थाना पर लिखित प्रार्थना पत्र दी  की किसी अज्ञात चोरों ने उसकी स्कूटी दून अस्पताल की पार्किंग से चोरी कर ली है जिस पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 260/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 आशीष रावत के सुपुर्द की गयी । केस नम्बर चार सन्नी सिंह निवासी खुडबुडा ने थाना कोतवाली पर एक प्रा0 पत्र दी की 04 जुलाई को उनकी स्कूटी एक्टिवा ...