Posts

यहां एसबीआई के एटीएम को कटकर चुराऐ लाखों रुपए

Image
 देहरादून – कोतवाली डोईवाला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM से रुपए चोरी के सम्बन्ध में ATM की देखरेख करने वाली कम्पनी के मैनेजर गौरव कुमार नेटवर्क सपोर्ट मैनेजर Financial Software Systems (P) Ltd) Kalpataru Park, थाणे महाराष्ट्र ने अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0स0 209/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करवाया। जांच के दौरान पीड़ित ने बताया गया कि 26 मई 23 की  सुबह एटीएम में 8 लाख रू0 एजेन्सी द्वारा डाले गये थे। पुलिस ब वादी को घटना के समय तक एटीएम में शेष कुल धनराशि का विवरण उपलब्ध करने का अभिलेख प्रस्तुत करने कहा गया।प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने कोतवाली डोईवाला तथा एस.ओ.जी. देहात की 04 पुलिस टीमें गठित की गई। वरिष्ठ उ0नि0 डोईवाला, थानाध्यक्ष रानीपोखरी, प्रभारी एसओजी देहात तथा चौकी प्रभारी हर्रावाला के नेतृत्व में गठित टीमों को अलग-अलग टास्किंग देकर घटना के खुलासे को रवाना किया गया। सीसीटीवी फुटेजों के देखने पर दिल्ली नम्बर की सफेद रंग का कार से आना व जाना ज्ञात हुआ, जिससे सम्बन्ध में जानकारी करने पर  कार मे लगी नम्बर प्लेट का फर्जी होना पाया गया।  साथ ही ...

मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री से इनको भंग करने की मांग की

Image
 नई दिल्ली –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात कर रानीखेत और लैंसडाउन की छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के योल में छावनी बोर्डों को भंग करने और छावनियों के नागरिक क्षेत्रों को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने और छावनियों को सैन्य स्टेशनों के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय का स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत और लैंसडाउन रणनीतिक छावनियां नहीं हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिकता से भंग किया जाना चाहिए। छावनी बोर्ड के विघटन और इन शहरों में नागरिक क्षेत्रों को स्थानीय नगर पालिकाओं/जिला प्रशासन में स्थानांतरित करने से यहां की स्थानीय जनता को लाभ होगा। साथ ही शहर की पर्यटन क्षमता को अनलॉक करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने  राज्य के जनपद रूद्रप्रयाग में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु ईसीएचएस (ECHS) केन्द्र खोले जाने की संस्तुति प्रदान करने के लिए  आभार व्यक्त करते हुए इस ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के परिसर में पूर्व सैन...

इधर लूटी रात में दो लूटेरों ने स्कूटी पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून – शुक्रवार की रात को कुलदीप सिंह पुत्र खिलाफ सिंह निवासी ग्राम अंग तोली पोस्ट ऑफिस अशेर शिमली जिला चमोली ने थाना कैंट में लिखित तहरीर दी और बताया कि किशन नगर चौक से घंटाघर की तरफ जाते वक्त दो अनजान व्यक्तियों ने यमुना कॉलोनी चौक से पहले उसकी स्कूटी लूट ‌‌ली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 102/23 धारा 392 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।  पुलिस के सूत्रों ने बताया की दो संदिग्ध लडके बिंदाल पुल के पास लीची बाग में दिखाई दिए हैं। पुलिस ने वहां पहुंच कर अभियुक्त ऋषभ पुत्र सहदेव आर्य निवासी ग्राम ऊन पोस्ट ऑफिस ऊन जिला शामली उत्तर प्रदेश तथा अभियुक्त रितिक पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ढिंढाली पोस्ट ऑफिस झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश को लूट की स्कूटी संख्या UK07AU3077 सहित गिरफ्तार किया गया। 

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जैसे ही मिलेगा उसे देवभूमि में लागू करेंगे – मुख्यमंत्री

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता कानून बनाये जाने की दिशा में राज्य सरकार के सकारात्मक प्रयासों  का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सम्पूर्ण देश को शुद्ध जल, हवा व पर्यावरण  प्रदान करने वाला प्रदेश है। यह ऋषियों मुनियों, तपस्वियों, महान साहित्यकारों व प्रबुद्धजनों की भूमि रही है। ऋषियों मुनियों द्वारा मंत्रो व ऋचाओं के जो शब्द यहां रचे गये वे कभी समाप्त नहीं होते। उन्ही की ऊर्जा का प्रतिफल है कि हमने इस दिशा में पहल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिये हमने 12 फरवरी, 2022 को जनता से वादा किया था कि हम समान नागरिक संहिता लायेंगे। उत्तराखण्ड देवभूमि है, गंगा-यमुना का प्रदेश है, वनों पर्वतों से आच्छादित है। दो-दो अर्न्तराष्ट्रीय सीमा से लगा है। धर्म, आध्यात्म एवं संस्कृति का केन्द्र है। राज्य में कोई भी किसी पंथ, समुदाय, धर्म, जाति का हो सबके लिये एक समान कानून हो, इसके प्रयास किये गये है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं में विद्धान लोग थे उन्होंने इसमें इसका प्राविधान किया है। उत्तराखण्ड की जनता ने किसी राजनैतिक दल को लगातार दूस...

मुख्यमंत्री ने नौ साहित्यकारों को किया उत्तराखण्ड साहित्य गौरव से सम्मानित

Image
देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित साहित्य गौरव सम्मान समारोह तथा लोक भाषा सम्मेलन में 09 साहित्यकारों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सम्मानित हुये साहित्यकार अपनी साहित्यिक कृतियों से हमारी लोक भाषा का मान सम्मान बढ़ाते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वर्षों में भाषा संस्थान अपनी साहित्यिक एवं भाषाई गतिविधियों को व्यापक स्तर प्रदान करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिन साहित्यकारों को प्रतिष्ठित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया उनमें संतोष कुमार निवारी को चन्द्रकुंवर बर्त्वाल पुरस्कार, अमृता पाण्डे को शैलेश मटियानी पुरस्कार, प्रकाश चन्द्र तिवारी को डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार, दामोदर जोशी ‘देवांशु’ को भैरव दत्त धूलिया पुरस्कार, राजेन्द्र सिंह बोरा उर्फ त्रिभुवन गिरी को गुमानी पंत पुरस्कार,  नरेन्द्र कठैत को भजन सिंह ‘सिंह’ पुरस्कार,  महावीर रवांल्टा को गोविन्द चातक पुरस्कार, गुरूदीप को सरदार पूर्ण सिंह पुरस्कार एवं राजेश आनन्द ‘...

राज्यपाल ने किया रेडक्रॉस उत्तराखण्ड मोबाइल ऐप का विमोचन

Image
देहरादून – अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस समिति, उत्तराखण्ड/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा की 18वीं आम सभा बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस समिति/स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने रेडक्रॉस समिति के मोबाइल ऐप ‘‘रेडक्रॉस उत्तराखण्ड’’ का विमोचन किया। बिट्स पिलानी कॉलेज द्वारा तैयार किए गए इस मोबाइल ऐप के माध्यम से रेडक्रॉस की गतिविधियों की जानकारी आम जन तक पहुंचेगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत स्वयंसेवकों को कोरोना काल में किए गए उनके सराहनीय कार्यों के लिए भी सम्मानित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस स्वयंसेवक सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से राष्ट्र और समाज को योगदान दे रहे है। मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सबसे बड़ा आशीर्वाद है। विभिन्न प्रकार की आपदाओं एवं दुर्घटनाओं में रेडक्रॉस स्वयंसेवक बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा, मानसून के दौरान रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को लोगों की सहायता हेतु...

दुष्कर्म के अरोपी को इधर किया पुलिस ने गिरफ्तार

Image
देहरादून – कैंट थाने पर एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने टपकेश्वर मंदिर के पास श्मशान घाट में उसके साथ बलात्कार किया है। इस पर थाना कैंट में मुकदमा अपराध संख्या99/23 धारा 323 व 376 पंजीकृत किया गया।और केस की जांच महिला उपनिरीक्षक विनीता चौहान को दी गई। महिला उपनिरीक्षक ने जांच पड़ताल शुरू की और घाटना की जानकारी करते हुए आरोपी को तलाश में मुखबिर लगा दिये। मुखबिर की सूचना पर आज  घटना में सम्मिलित दो अभियुक्त रोहित पुत्र गोविंद सिंह निवासी कौलागढ़ थाना कैंट 29 वर्षीय, गौरव ठाकुर पुत्र सुनीत निवासी कौलागढ़ 39 वर्षीय को नींबू वाला से गिरफ्तार किया गया