Posts

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

Image
 पिथौरागढ़ -  नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि 1 होकरा में एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ की आवश्यकता है। इस सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र  व पोस्ट कपकोट से ASI महिपाल सिंह  के नेतृत्व में एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो ( UK 02 TA 10845) खाई में गिर गया है। इस  बोलेरो में  10 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। एस डी आर एफ की दो रेस्क्यू  टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों  को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।  एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से अब तक 07 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है। 03 अन्य शवों को खाई से ऊपर लाने का कार्य गतिमान है।मृतकों के  नाम किशन...

शॉर्टकट के चक्कर में श्रद्धालु नदी किनारे फंसे एक हुआ घायल

Image
 रुद्रप्रयाग - कल मध्य रात को चौकी भीमबली ने एस  डी आर एफ को सूचना दी की गरुचट्टी व रामबाड़ा के बीच नदी मे कुछ यात्री फंसे हुए है, जिनके रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना एस डी आर एफ टीम के मुख्य आरक्षी महावीर सिंह रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटनास्थल के लिए रवाना हुए।   रात के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए रेस्क्यू टीम ने चारों यात्रियों को खोज निकाला।चारों यात्री अत्यंत हताश थे, टीम को देखकर उनकी जान में जान आयी। उनके द्वारा बताया गया कि वह सब मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड आये हुए है। आज श्री केदारनाथ मन्दिर से दर्शन करके नीचे सोनप्रयाग की ओर जाते हुए उन्होंने नीचे जल्दी पहुँचने के चक्कर में  शॉर्टकट रास्ता अपनाया और नदी के किनारे चलते हुऐ वह आगे जाकर फंस गये। रात के अंधेरे में चलते चलते एक यात्री गिरकर चोटिल भी हो गया।सही मार्ग समझ ना आने पर उन्होंने फंसे होने की सूचना दी। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ चारो यात्रियों अमन उम्र 21 पता इंदौर मध्यप्रदेश. अभय उम्र 22 इंदौर मध्यप...

श्रीकेदारनाथ धाम में असम में असम के श्रद्धालु का स्वास्थ्य हुआ खराब

Image
 केदारनाथ – चौकी केदारनाथ से सूचना प्राप्त हुई कि एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य अस्पताल में अत्यधिक खराब हो गया है। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर  रेफर किया गया है। इस सूचना पर एस डी आर एफ की टीम के मुख्य आरक्षी मनीष रौतेला टीम के साथ अस्पताल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने देखा की उस श्रद्धालु अमृत करमाकर उम्र 50 वर्ष असम निवासी का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब है जिसे तत्काल हेलिपैड पहुंचाकर हायर सेंटर रवाना किया जाना आवश्यक है।ऐसे में एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल श्रद्धालु को स्ट्रेचर के द्वारा हायर सेंटर के लिए हेलीपेड तक पहुँचाया गया।  

कंगन लूट में तीन महिला सहित एक आदमी को किया गिरफ्तार

Image
देहरादून –  पीड़ित विवेक शर्मा निवासी लेन न 05 आशिमा विहार ने थाना पटेल नगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि 17 जून 23 को उनकी माता पैदल-पैदल टर्नर रोड से अपने घर आ रही थी की तभी पीछे से एक महिला ने मेरी मां से जान-पहचान का बताकर बातचीत शुरू कर दी और कुछ देर साथ चलने के बाद पीछे से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई तो महिला ने बुजुर्ग महिला को गाड़ी में बैठने के लिए कहा कि हम आपको घर छोड़ देते हैं। जब बुजुर्ग महिला ने मना किया तो उस महिला ने मेरी मां को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया गाड़ी में पहले से ही एक पुरुष और 2 महिलाएं थी। मेरी मां को गाड़ी में बैठा कर जबरदस्ती हाथ से सोने का कंगन निकाल लिया और डेढ़ सौ दो सौ मीटर चलने के बाद मां को गाड़ी से नीचे उतार कर गाड़ी से भाग गए। इस प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया। SSP ने एक पुलिस टीम गठित की गठित पुलिस टीम ने पीड़ित महिला से गहन पूछताछ कर अभियुक्त के बारे में जानकारी ली घटनास्थल पर आने जाने वाले मार्गो की जानकारी की गई व घटनास्थल पर आने-जाने मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक तो 20 जून 23 को कुल्हाल चेक पोस्ट के पास से अभियुक्त हंस...

बस आइटीबीपी गेट के पास खाई में गिरी चालक घायल

Image
 मसूरी –स्थानीय लोगों से सूचना मिली की बस संख्या यूके 14 PA 9099 बस आइटीबीपी गेट मसूरी देहरादून रोड के पास खाई में गिर गई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक  ,वरिष्ठ उप निरीक्षक , चौकी प्रभारी लाइब्रेरी व अन्य कर्मचारी आपदा उपकरण के साथ आइटीबीपी गेट के पास पहुंचे तथा जानकारी की गई तो बस में दो व्यक्ति चालक अहमद अली पुत्र हबीब अली निवासी जमनपुर सेलाकुई उम्र 65 वर्ष व उसका पुत्र आसिफ अली s/o अहमद अली उम्र 27 वर्ष बैठे थे। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि बस का प्रेशर लीक हो गया था। जिस पर बस में बैठी सवारियों को लाइब्रेरी चौक के नीचे एमडीडीए पार्किंग के पास उतार दिया था। 108 को सूचित किया गया परंतु 108 समय से ना पहुंचने के कारण कोतवाली मसूरी के सरकारी वाहन से घायल अहमद अली को उप जिला चिकित्सालय मसूरी इलाज को लाया गया चिकित्सकों द्वारा चालक का प्राथमिक इलाज कर  उपचार के लिए  हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

नरकोटा के पास बनारस का बाइकर्स खाई में गिरा कर हुआ घायल

Image
 रुद्रप्रयाग – जिलाधिकारी नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ को सूचब दी की नरकोटा के पास एक बाइक सवार व्यक्ति खाई में गिर गया है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रावना हुए।   एस डी आर एफ ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ  200 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर उस बाइक सवार व्यक्ति तक पहुँच बनायी गयी। जहाँ पर न निक्कू यादव उम्र -25 वर्ष घायल अवस्था में था, जिसको  एस डी आर एफ टीम ने रोप व स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से खाई से रेस्क्यू कर  उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।घायल व्यक्ति ने बताया की वह ऋषिकेश से बद्रीनाथ के लिए जा रहा था व अचानक नरकोटा के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।    

यात्रियों से भरी बस रास्ते में पलटी 18 घायल और सात गम्भीर घायल

Image
 चम्पावत -  रविवार देर रात पुलिस लाइन चम्पावत ने एस डी आर एफ को सूचना दी की राष्ट्रीय राजमार्ग 09 (धौन के पास) तहसील, चम्पावत में एक बस पलट गयी है, जिसमे रेस्क्यू करने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम के उपनिरिक्षक राम सिंह बोरा  रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की एक बस रास्ते में पलटी हुई है। एस डी आर एफ ने जनपद पुलिस, फायर यूनिट व अन्य बचाव इकाइयों के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया ।घटना में घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बस में  लगभग 50  यात्री सवार थे । बस संख्या :- PB03BL6238 श्री रीठा साहेब गुरुद्वारे से पंजाब की ओर जा रही थी की अचानक धौन के पास पलट गई। निक्षतर सिंह उम्र 67 वर्ष निवासी जिला रोपड/ रूपनगर, पंजाब,सुरेन्द्र कौर, उम्र 69 वर्ष,कुलदीप कौर उम्र 70 वर्ष, हरवंश  कौर उम्र 70 वर्ष,हरमेस कौर उम्र 40 वर्ष,नवदीप उम्र 11 वर्ष,नवजोत कौर 12 वर्ष,दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष,दलप्रीत सिंह, उम्र 13 वर्ष,बन्ना सिंह, उम्र 65 वर्ष,विमला देवी उम्र 65 ...