Posts

छः महीने से लापता महिला लुधियाना में मिली

Image
चमोली- सुनीता देवी पत्नी  शिवराज सिंह निवासी ग्राम डूंगर तहसील पोखरी चमोली ने राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र रडुवा तहसील पोखरी में आकर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री उम्र 21 वर्ष 04 नवंबर 22  को ससुराल जाने को कह कर ग्राम डूंगर से कही चले गयी है जिससे हमारा कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। इस प्रार्थना पत्र पर राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र रडुवा तहसील पोखरी मे मुकदमा अपराध संख्या 01/2022 धारा 365 भादवि में पंजीकृत की गई।                          महिला संबंधी प्रकरण होने के कारण जिलाधिकारी ने विवेचना नियमित पुलिस क्षेत्र से कराये जाने को पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली को रिपोर्ट भेजी की गयी। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने  महिला संबंधी प्रकरण होने पर तत्काल एक टीम गठित की गयी व अभियोग से संबंधित जांच थाने पर नियुक्त उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के सुपुर्द की गई।गठित टीम द्वारा विगत समय में गुमशुदा महिला की खोजबीन के भरसक प्रयास किए गए परंतु कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मुखबिर तथा सर्विलांस की टेक्निकल टीम व सीसीटीवी फुटेज की सह...

एक करोड़ से अधिक का ऋण लेकर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के साथ की धोखाधड़ी

Image
 देहरादून -थाना क्लेमेंट टाउन में 09 मई 21 को पीड़ित हेमंत पोद्दार, शाखा प्रबंधक पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड राजपुर रोड देहरादून द्वारा लिखित तहरीर दी गई की अभियुक्त तरनजीत सिंह निवासी हरिद्वार एवं अन्य के द्वारा पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से भूमि खसरा नंबर 512/ 02 भारूवाला ग्रांट स्थित संपत्ति पर फर्जी तरीके से एक करोड़ एक लाख बयासी हज़ार रुपये (1,01,82,000/-) का ऋण लेकर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के साथ धोखाधड़ी कर आर्थिक क्षति पहुंचाई गई, जिसके आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर अभियुक्त तरनजीत सिंह निवासी हरिद्वार व चार अन्य के खिलाफ मु0अ0सं0 51/21 धारा 419/420/406/120B/506 का अभियोग पंजीकृत कर  धारा 467/468/471 IPC की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्त शरद चौहान का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त शरद चौहान अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।  इसके अतिरिक्त अभियुक्त व उसके साथियों के खिलाफ गिरोह बनाकर समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने एवं अवैध रूप से सम्पति अर्जित करने पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 155/22 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गिरोह बन्द एवं समाज वि...

बेटियों के साथ हो रहे उत्पीडन के विरोध में सर्वदलीय धरना

Image
 देहरादून –  गांधी पार्क में विभिन्न दलों के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता ने बेटियों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर सर्वदलीय धरना दिया।  उत्तराखण्ड राज्य जो कि एक बहुत ही शान्ति प्रिय और देवों की भूमि के रूप में जाना जाता है उसकी बहु-बेटियों के साथ हो रहे अपराधों के आंकडे निरन्तर बढ रहे हैं और चिंतनीय बने हुए हैं। एनसीआरबी यानी नेशनल क्राईम रिपोर्ट ब्योरों के हिसाब से हर 24 घण्टों में उत्तराखण्ड की बेटी के साथ बलात्कार हो रहा है। इसी चिन्तनीय परिदृश्य को लेकर आज सांकेतिक धरना सभी विपक्षी दलों के द्वारा सोई हुई मूकबधिर सरकार को जगाने के लिए दिया गया। इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि बहुत ही आश्चर्य की बात है कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं का नारा देने वाली सरकार ही लगातार बेटियों की उपेक्षा कर रही है, और बेटियों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। करन माहरा ने कहा कि देश का मान सम्मान बढाने वाली स्वर्ण पदक विजेता महिला खिलाड़ी लम्बे समय से दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी आवाज को उठा रही हैं। बेटियों के स्वर्ण पदक लाने पर राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री आज बेटियों की पुकार सुनने को...

नदी में नहाते समय डूबा दिल्ली का युवक

Image
बागेश्वर – रविवार दोपहर जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर ने एस डी आर एफ को सूचना दी की सरयू नदी में एक व्यक्ति डूब गया है, जिसकी सर्चिंग को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम से अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए  रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने जिला  पुलिस, फायर सर्विस व स्थानीय गोताखोरों के साथ संयुक्त आपरेशन चलाकर डूबे हुए। व्यक्ति को तलाश करने के काफी प्रयास किये गए परन्तु नदी की गहराई अधिक होने के कारण  युवक कुछ पता नही चल पाया। ऐसे में प्रभावी सर्चिंग  एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोरों की मांग की गई। मांग के सापेक्ष एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोर उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में  नैनीताल से बागेश्वर पहुंचे व आज सोमवार 22 मई को एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत से लगभग 20 फीट की गहराई से शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।डूबे हुए व्यक्ति का नाम प्रिन्स पाल पुत्र  विरेंद्र पाल निवासी मोती बाग नयी दिल्ली है। जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। गौरतलब है कि प्रिन्स अपने अन्य दोस्तों के साथ...

अम्बर फैक्ट्री में चोरी,सामान के साथ छः अभियुक्तों को पकड़ा

Image
 देहरादून –  जितेन्दर थरेजा अम्बर इन्टर प्राईजेज इन्डिया लिमिटेड यूनिट 6 th A-1/1A अम्बर कम्पनी सेलाकुई, देहरादून मूल पता-म.न. 310 लेन नम्बर- 3 जीएमस रोड द्रौँणपुरी ने थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी कि वह अम्बर फैक्ट्री मे प्लांट हैड के पद पर नियुक्त है। 15 मई 23 को अपनी कम्पनी के स्टॉक का निरीक्षण किया गया तो निरीक्षण मे स्टोर से कॉपर ब्रेजिंग रॉड, कापर यू बैंण्ड एवं पीतल ब्राश कम पाये गये जिस पर  कम्पनी के स्टोर का बारिकी से निरीक्षण किया।  तो निरीक्षण मे कम्पनी के अन्दर से काफी मात्रा मे कापर ब्रेजिंग रॉड ताबें के , कापर यू बैण्ड ताबें के तथा पीतल के ब्रेश नट चोरी होने पाये गये। थाना सेलाकुई पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अनित कुमार के सुपुर्द की गयी।गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व उसके  आसपास आने जाने वाले मार्गो में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो का अवलोकन करने पर एक संदिग्ध वाहन UK07CD-0779 का घटना में शामिल होना प्रकाश मे आया। वाहन स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुये पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र के शिवनगर बस्ती से सिडकुल सेलाकुई क...

दो लाख रुपए सहित जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा

Image
  देहरादून –पुलिस टीम ने आडवाणी पुल के पास झड़ियों में सात लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके पर पुलिस टीम को अभियुक्तों के पास से 2,38,070 रु0 नगद तथा 104 ताश के पत्ते बरामद हुए, अभियुक्तों के विरुद्ध थाना प्रेम नगर में मुकदमा अपराध संख्या 106/23 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्तों में अजित पुत्र नेत्रपाल नि0 ठाकुरपुर प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 47 वर्ष, योगेश उर्फ गोलु पुत्र केसरी नि0 श्यामपुर, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 40 वर्ष,राहुल पुत्र वीरेंद नि0 नया गाँव थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 30 वर्ष,मुजम्मिल पुत्र मोह0 खालिद नि0 नया गाँव, थाना पटेलनगर, देहरादून उम्र 31 वर्ष,प्रीतम पुत्र पप्पू नि0 नया गाँव, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष,रोहित पुत्र राजवीर नि0 सीमा द्वार वसंत विहार देहरादून, उम्र 32 वर्ष,यशपाल पुत्र स्व0 दीवान सिंह, नि0 ठाकुरपुर, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 61 वर्ष। *नोट :- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा ₹10000 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।*

तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास दो युवकों पर गिरी बिजली

Image
रुद्रप्रयाग– शुक्रवार की रात में जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला के पास दो युवकों पर बिजली गिरने के कारण दोनों झुलस गए हैं।इस सूचना पर ए एसआई हरीश बंगारी एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व  डी डी आर एफ की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। घायल सागर नौटियालऑ पुत्र जगदम्बा प्रसाद, 23 वर्ष और हिमांशु नौटियाल पुत्र पारेश्वर प्रसाद, 29 वर्ष दोनों सेमिया इगमघाट, घनसाली, टिहरी के रहने वाले है।