तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास दो युवकों पर गिरी बिजली

रुद्रप्रयाग– शुक्रवार की रात में जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला के पास दो युवकों पर बिजली गिरने के कारण दोनों झुलस गए हैं।इस सूचना पर ए एसआई हरीश बंगारी एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 


एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व  डी डी आर एफ की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। घायल सागर नौटियालऑ पुत्र जगदम्बा प्रसाद, 23 वर्ष और हिमांशु नौटियाल पुत्र पारेश्वर प्रसाद, 29 वर्ष दोनों सेमिया इगमघाट, घनसाली, टिहरी के रहने वाले है।

Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।