Posts

मुख्यमंत्री से गुहार लगाने पहुंची सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश –श्री हेमकुन्ड साहिब यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे  सी एम पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मचा जब सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी दमयंती अपनी महिलाओं साथी के साथ अपने पति को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन देने पहुंच गई। महिला के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसी तरह पुलिस ने महिला को जबरन पकड़ कर कार्यक्रम स्थल से हटाया।बीते दिनों पूर्व उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और एक स्थानीय युवक सुरेंद्र सिंह नेगी के बीच हुए मारपीट के मामले के बाद राज्य में सनसनी मच गई थी। जिसके चलते पुलिस ने पिटाई खाने वाले युवक को ही पकड़ लिया था। जिससे स्थानीय लोगों में रोष फैल गया था और धरना प्रदर्शन तक हुआ था।  बुधवार को ऋषिकेश स्थित श्री हेमकुंट साहिब यात्रा का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे इसी दौरान युवक सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी दमयंती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को न्याय की गुहार लगाते हुए ज्ञापन देने पहुंची। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर महिला दमयंती देवी को रोक कार्यक्रम स्थल में गुरुद्वार...

सपेरा बस्ती का सरपंच और उसकी पत्नी सात किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Image
    देहरादून –  सपेरा बस्तियों में नशे की शिकायतें मिलने पर तथा नशे के कारोबार में लिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने को पुलिस ने सपेरा बस्ती में नशे के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनका सत्यापन करने एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को चार टीमें गठित की गई।        गठित पुलिस टीम द्वारा आज प्रातः कार्यवाही करते हुए सपेरा बस्ती में रहने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकरी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एक साथ सपेरा बस्ती में नशे के व्यापार में लिप्त व्यक्तियो का सत्यापन व उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु दबिश दी गई । पुलिस की दबिश से संपूर्ण सपेरा बस्ती में हड़कंप मच गया।  पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान सपेरा बस्ती के सरपंच विजय नाथ पुत्र जगदीश नाथ व  उसकी पत्नी विनीता नाथ निवासी सपेरा बस्ती निकट शांति विहार पुलिया रायपुर रोड को  07 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में दो लाख ₹ कीमत आंकी गई है ।  दोनों दंपतियों के ...

मजदूर ने झुग्गी में फांसी लगाकर की आत्महत्या या हुई हत्या

Image
 देहरादून – डायल 112 पर एक आदमी ने सूचना दी की नंदा की चौकी टोंस ब्रिज स्कूल के पास घर के अन्दर किसी ने फांसी लगा ली है। इस सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमनगर व चौकी प्रभारी बिधौली पुलिस बल के  साथ मौके पर पहुंचे।जहां पर ईश्वर कुमार नाम के व्यक्ति जो कि मजदूरी का कार्य करता था। उसने अपनी झुग्गी में लटक कर फांसी लगा ली उसको परिजनों की मदद से फंदे से उतारा गया।मौके पर 108 एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी थी जिसके कर्मचारी ने ईश्वर कुमार 20 वर्ष को मृत घोषित किया गया।मृतक के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो मालूमात हुआ कि मृतक मूल रुप से ग्रा0 सिपोल जिला सहरसा बिहार का निवासी था जो कि यहां मजदूरी का कार्य करता था।मौके पर मृतक के शव का पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भिजवाया गया जहां आज समय से मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।शेष मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। 

शराब पीकर गाड़ियों में तेज आवाज में डीजे बजा कर हुड़दंग करने पकड़े

Image
 देहरादून –  रात में अनावश्यक रूप से वाहनों से घूम कर हुड़दंग करने।तथा लड़ाई झगड़े करने वालों के खिलाफ पर कार्रवाई  करते हुए थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन ने 15 मई 23 एवं 16 मई 23 की रात में गाड़ियों में ऊंची आवाज में डीजे बजा कर शोर-शराबा एवं हुड़दंग करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए। 15 व्यक्तियों को पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ़र किया गया तथा 01 स्कार्पियो 01 फॉर्च्यूनर तथा 03 बुलेट मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड सैलेंसर मैं मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया । थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा हुड़दंग करने वाले रात में बिना वजह घूमने वालों शराब पीकर वाहन चलाने , मॉडिफाइड साइलेंसर काली फिल्म एवं हूटर लगे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है हुड़दंग करने वालों  को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

सांकणीधार के पास यूटिलिटी खाई में गिरी ड्राइवर घायल

Image
 टिहरी-देर रात एक स्थानीय कॉलर ने एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि साकणीधार, कौडियाला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।सूचना पर पोस्ट ब्यासी में व्यवस्थापित एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम SI मनोज रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  यूटिलिटी गाड़ी जिसमें चालक ही सवार था जो कौड़ियाला से लगभग 10 किलोमीटर आगे एक कनेक्टिंग रोड पर वाहन को बैक करते समय अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 400 मीटर लुढ़कते हुए मेन हाइवे पर आ गिरा। जबकि वाहन चालक बीच में ही छिटककर पहाड़ी पर अटक गया था। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने रात के अंधेरे व अत्यंत दुर्गम मार्गों से होते हुए घायल व्यक्ति राजेश सिंह, उम्र- 45 वर्ष, निवासी सांकणीधार, टिहरी तक पहुँच बना कर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बना कर रोप स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर 108 द्वारा एम्स ऋषिकेश पहुँचाया गया। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो व्यक्तियों की ईलाज के दौरान मौत

Image
 देहरादून –  देर रात नन्दा की चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 02 व्यक्ति घायल हो गये। जिसकी सूचना कंट्रोल रूम प्राप्त होने पर थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायलों को अस्पताल पंहुचाया गया,जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अमन गोस्वामी उम्र 28 वर्ष नि0 नन्दा की चौकी प्रेमनगर और सागर सिंह रावत उर्फ सन्नी उम्र 32 वर्ष नि0 ढाकोवाली प्रेमनगर देहरादून के पंचायतनामे की कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।घटना के संबंध में जांच की जा रही है।  

फांसी लगाकर की आत्महत्या

Image
देहरादून –  सुमित पुत्र रामपाल निवासी 143 आर्य नगर थाना डालनवाला  ने चौकी में आकर सूचना दी कि उनके किराए में रहने वाले कोमल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उप निरीक्षक कुसुम पुरोहित चौकी प्रभारी नालापानी ने घटनास्थल पर रामपाल  का मकान, 143, आर्यनगर पर पहुंचीं जहां पर चीता 42 कर्मी हे0का0 317 प्रदीप कुमार, का0 गजेंद्र मौजूद थे कमरे की खिड़की से देखा तो एक व्यक्ति जिसका नाम कोमल बताया गया टीन सेट की छत पर लगे लोहे के पाइप से चुन्नी के सहारे लटका हुआ है। व दरवाजा अंदर से बंद है । मौके पर फील्ड यूनिट  क्राइम किट व 108 सेवा पहुंचीं। दरवाजे को  काटकर कुंडी खोली गई फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर मौका मुआयना कर घटनास्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की गयी। मौके पर भवन स्वामी व  व्यक्ति कोमल के मामा भाई व अन्य परिजन मौजूद थे, जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि  व्यक्ति का नाम कोमल पुत्र तुलाराम निवासी पूरनपुर नरोत्तम थाना नजीबाबाद बिजनौर  उम्र लगभग 32 वर्ष है । और कमरे मे अकेला रहता था। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उक्त कोमल के शरीर को कर्मियों की सहायता से फंद...