सांकणीधार के पास यूटिलिटी खाई में गिरी ड्राइवर घायल

 टिहरी-देर रात एक स्थानीय कॉलर ने एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि साकणीधार, कौडियाला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।सूचना पर पोस्ट ब्यासी में व्यवस्थापित एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम SI मनोज रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


 यूटिलिटी गाड़ी जिसमें चालक ही सवार था जो कौड़ियाला से लगभग 10 किलोमीटर आगे एक कनेक्टिंग रोड पर वाहन को बैक करते समय अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 400 मीटर लुढ़कते हुए मेन हाइवे पर आ गिरा। जबकि वाहन चालक बीच में ही छिटककर पहाड़ी पर अटक गया था। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने रात के अंधेरे व अत्यंत दुर्गम मार्गों से होते हुए घायल व्यक्ति राजेश सिंह, उम्र- 45 वर्ष, निवासी सांकणीधार, टिहरी तक पहुँच बना कर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बना कर रोप स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर 108 द्वारा एम्स ऋषिकेश पहुँचाया गया। 




Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने