Posts

फांसी लगाकर की आत्महत्या

Image
देहरादून –  सुमित पुत्र रामपाल निवासी 143 आर्य नगर थाना डालनवाला  ने चौकी में आकर सूचना दी कि उनके किराए में रहने वाले कोमल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उप निरीक्षक कुसुम पुरोहित चौकी प्रभारी नालापानी ने घटनास्थल पर रामपाल  का मकान, 143, आर्यनगर पर पहुंचीं जहां पर चीता 42 कर्मी हे0का0 317 प्रदीप कुमार, का0 गजेंद्र मौजूद थे कमरे की खिड़की से देखा तो एक व्यक्ति जिसका नाम कोमल बताया गया टीन सेट की छत पर लगे लोहे के पाइप से चुन्नी के सहारे लटका हुआ है। व दरवाजा अंदर से बंद है । मौके पर फील्ड यूनिट  क्राइम किट व 108 सेवा पहुंचीं। दरवाजे को  काटकर कुंडी खोली गई फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर मौका मुआयना कर घटनास्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की गयी। मौके पर भवन स्वामी व  व्यक्ति कोमल के मामा भाई व अन्य परिजन मौजूद थे, जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि  व्यक्ति का नाम कोमल पुत्र तुलाराम निवासी पूरनपुर नरोत्तम थाना नजीबाबाद बिजनौर  उम्र लगभग 32 वर्ष है । और कमरे मे अकेला रहता था। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उक्त कोमल के शरीर को कर्मियों की सहायता से फंद...

दोस्त की शादी के लिए घर से पैसे मांगने पर पिता ने कर दी पिटाई तो छीन लिया मोबाईल

Image
 देहरादून – डालनवाला थाने पर पीड़ित सुरजीत सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी एमडीडीए डालनवाला ने प्रार्थना पत्र बाबत वाहन संख्या UP20BU-9530 मोटर साईकिल पर सवार व्यक्ति द्वारा पीछे से आकर वादी के हाथ से उसका सैमसंग कम्पनी का Z FOLD 4 मोबाइल फोन छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0- 97/2023 धारा- 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखे तथा मुखबिर खास की सूचना पर चैकिंग के दौरान गुरूनानक बालिका इन्टर कालेज मैदान के गेट मुख्य सडक पर एक व्यक्ति को संदिग्ध होने पर वाहन संख्या UP20BU-9530 मोटर साईकिल के साथ पकड लिया। पकडे गये संदिग्ध व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अरहम 19 वर्ष पुत्र मौ0 रिफाकत निवासी रातगान मौहल्ला कीरतपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी भगत सिंह कालोनी थाना रायपुर बताया । उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके लोअर की जेब से एक सैमसंग कम्पनी का Z FOLD 4 मोबाईल फोन बरामद हुआ। मोबाईल फोन के सम्बन्ध में पूछा तो बताया कि मुझे अपने दोस्त की शादी में जाने के लिए...

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में रही चूक, मैटर डिटेक्टर दिखावे के लिए लगे

Image
 देहरादून –सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव को वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट के रूप में मनाया जा रहा है।ये श्री अन्न महोत्सव चार दिन तक चलेगा।  श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों किसानों ने प्रतिभाग किया। श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया। लेकिन सर्वे स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था नगण्य नजर आई जहां मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर का ढांचा खड़ा था। लेकिन उसमें मेटल को पकड़ने वाली मशीन नहीं थी वही ना पुलिस  नदारद रही यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक देखी जा रही हजारों की संख्या में वहां पहुंचे लोगों के बीच में कोई असामाजिक तत्व आ सकता था और किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकता था। मुख्यमंत्री के उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी के निरीक्षण करने के समय पुलिस के आला अधिकारी केवल मीडिया कर्मियों को ही घेरे खड़े थे,जबकि वहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग आ रहे थे।

बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के यात्रियों की बस पलटी

Image
 टिहरी - चौकी ब्यासी ने एस डी आर एफ को सूचित किया की कोड़ियाला मार्ग पर एक बस पलट गयी है,  रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यता है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते मे ही पलट गयी है। बस ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें 27+1 व्यक्ति सवार थे।  सभी सवारियों को सामान्य चोटे आई है, परन्तु एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।  एस डी आर एफ टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया व बाद प्राथमिक उपचार सभी को 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से अग्रिम उपचार को एम्स अस्पताल भिजवाया गया है । गौरतलब है कि यह बस UP17AT7489 श्री केदारनाथ जी से वापसी के दौरान , सोनप्रयाग से ऋषिकेश की और जा रही थी की अचानक  अनियंत्रित होकर रास्ते में ही पलट गयी। बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी है।  

कृषकों से मंडवा, झिंगोरा, चौलाई की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर –सी एम

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। चार दिन तक चलने वाले इस श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों किसान प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग उत्तराखण्ड की पौष्टिक फसलों पर आधारित पुस्तक ‘‘स्वाद के साथ स्वास्थ्य’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’श्री अन्न’’ केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं हैं, जहां ’’श्री’’ होता है वहां समृद्धि भी होती है, समग्रता होती है और विजय होती है। इसलिए मिलेट्स को ’’श्री अन्न’’ की संज्ञा दी है।’’श्री अन्न’’ भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है इसमें गांव और गरीब जुड़ा है और अब देश का प्रत्येक नागरिक भी इससे जुड़ रहा है...

नाबालिक बालिका से छत पर किया दुष्कर्म

Image
देहरादून –  पीड़िता की मां ने थाना रायपुर में 11 मई.23 को एक प्रार्थना पत्र दिया,जिसमें उसने अंकित किया गया की उसके घर लक्ष्मण प्रसाद आया तथा मेरे पति के बारे में पूछने लगा मैंने उन्हें बताया कि मेरे पति किसी काम से बाहर गए हुए हैं। थोड़ी देर में आएंगे जिस पर मैं अपने घर का काम करने लगी तो लक्ष्मण प्रसाद ने मेरी नाबालिग पुत्री को अपने साथ छत में ले गया और कुछ देर बाद जब में अपनी पुत्री को देखने छत पर गई तो लक्ष्मण प्रसाद मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था।  मुझे देख कर भाग गया।  दाखिला तहरीर के आधार पर थाना रायपुर मे धारा 376भादवी व 5/6 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त लक्ष्मण प्रसाद 45 वर्ष पुत्र अजीत राम निवासी इंद्रलोक संजय कॉलोनी को आज शुक्रवार को रायपुर से गिरफ्तार किया गया।   

नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर एम्स में नर्सिंग सप्ताह का समापन

Image
 ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह विधिवत संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गई । एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह की देखरेख में आयोजित नर्सिंग सप्ताह के समापन कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों व विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले  नर्सिंग स्टाफ(डीएनएस, एएनएस, एसएनओ, एनओ) को एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव मित्तल व चीफ नर्सिंग ऑफिसर रीटा शर्मा ने प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान अस्पताल में नर्सिंग से जुड़े विभिन्न क्रियाकलापों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म "जर्नी ऑफ द नर्स इन एम्स ऋषिकेश" का प्रदर्शन भी किया गया। बताया गया कि इस डाक्यूमेंट्री को तैयार करने में एएनएस दनिश कृष्णन, अरूण रवि, अनुगृहा,सदीश, हेमंत, एसएनओ ट्रिंस, नर्सिंग ऑफिसर मनोज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, टेक्निकल एंड एडिटिंग टीम में हैक्सा ब्रांडिंग कंपनी केलीकट, केरल के सदस्य नवजीव...