Posts

महिला कांग्रेस का सचिवालय कूच कर किया प्रदर्शन

Image
देहरादूनः- उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अंकित हत्याकाण्ड, महंगाई, बेरोजगारी और  महिला पहलवानों को न्याय दिलवाये जाने, मंत्री प्रेमचन्द द्वारा खुलेआम एक नागािरक पर हमला किये जाने के विरोध कांग्रेस मुख्यालय से सचिवालय कूच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि मंत्री ने ऋषिकेश मेें एक नागरिक को खुलेआम पीटा गया यह परम्परा लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नही है। उन्होंने कहा स्वयं मंत्री ने कानून की धज्जियां उडा कर सरकार की किरकिरी की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे मंत्री को शीघ्र पद से बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार अपने लोगों को बचाने का काम कर रही है जबकि विपक्ष पर तुरन्त कार्यवाही की जा रही है जो स्वच्छ लोकतंत्र के लिए ठीक नही है।       रौतेला ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भाजपा नेता की संलिप्तता तथा सत्ता के बल पर वी.आई.पी. का नाम उजागर न होने देने की घटना हो या हेमा नेगी हत्याकाण्ड, पिंकी हत्याकाण्ड, जगदीश चन्द हत्याकाण्ड, विजय वात्सल्य...

मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचकर जम्मू कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे शहीदों को यह देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा हमारी सरकार शहीद रुचिन सिंह रावत के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने परिजनों से इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप कुंवर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

महिला को लिफ्ट देकर स्विफ्ट डिजायर चालक ने किया बलात्कार व लूट

Image
देहरादून – रात में एक महिला कोमल (काल्पनिक नाम) ने थाना क्लेमेंटाउन में आकर लिखित तहरीर दी कि वो  30 अप्रैल 23 को अपने दोस्त का बर्थडे मनाने अपने घर चंडीगढ़ से देहरादून आई थी।  03-मई 23 को रात लगभग 09ः30 बजे मेरे दोस्त ने मुझे शिमला बाईपास पर छोड़ा, जहाँ से मुझे एक कार चालक द्वारा लिफ्ट दी गई और बताया कि वो आईएसबीटी जा रहा है, और मुझे भी आईएसबीटी छोड़ देगा । जिस पर मैं कार चालक की बातों में आकर कार में बैठ गई। जैसे ही हम आईएसबीटी पहुंचे तो मैंने कार चालक से गाडी रोकने को कहा तो ड्राइवर ने मुझे धमकाते हुए चुपचाप बैठने को कहा और कार के शीशे बंद करते हुए गाडी के दरवाजे लॉक कर दिये। उसके बाद वह मुझे जबरदस्ती आशारोडी से आगे जंगल में ले गया, जहां उस ने गाड़ी में ही मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया तथा मेरा बैग जिसमें पैसे व अन्य सामान था लूट लिया तथा धमकी देते हुए मुझे वहीं जंगल में छोडकर भाग गया। घटना से मैं काफी डर गयी थी तथा डर के कारण मैं रात भर वहीं जंगल में ही छिपी रही। सुबह होने पर मैं किसी तरह आईएसबीटी तक पहुंची तथा अपने दोस्त के बारे में जानकारी करते हुए उससे मिलकर मैने उस...

केदारनाथ मार्ग पर आये ग्लेशियर से अवरुद्ध मार्ग को SDRF ने खोला

Image
 केदारनाथ –चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सहज, सुगम व सुरक्षित यात्रा को एस डी आर एफ टीमें संवेदनशील स्थानों पर मुस्तेद है। यात्रा आरम्भ होने के उपरांत एस डी आर एफ टीमों द्वारा जहां एक ओर अस्वस्थ, असक्षम, दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं इत्यादि को सुगमतापूर्वक दर्शन कराने में सहयोग किया जा रहा है वही आवश्यक्तानुसार प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।  श्रीकेदारनाथ मार्ग पर कल  04 मई 2023 को लिनचोली से आगे भैरव ग्लेशियर व कुबेर ग्लेशियर पर पहाड़ी से अत्यधिक बर्फ आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। मौके पर उपस्थित इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी एस डी आर एफ के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीमों द्वारा सूझ बूझ व कार्यकुशलता से त्वरित कार्यवाही करते हुए फावड़े व बेल्चों की सहायता से अवरुद्ध मार्ग को खोलना आरम्भ किया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ को काट- काटकर हटाया व श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए रास्ता खोल दिया गया।एस डी आर एफ अपने पर्यवेक्षण में श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया जा रहा था कि इसी बीच पुनः ग्लेशियर आने से मार्ग दुबारा बाधित हो गया। एस डी...

एक लाख इक्कीस हजार रुपये से भरे बैग मिला सिपाही को

Image
चमोली – पुलिस चौकी हनुमानचट्टी में ड्यूटी पर नियुक्त आरक्षी धर्मेन्द्र आरक्षी कुंवर व  सत्येन्द्र को हनुमानचट्टी मन्दिर के बाहर एक लेडिज पर्स मिला।  पुलिस कर्मियो ने पर्स के सम्बन्ध में आसपास पूछताछ की गयी तो काफी खोजबीन करने पर भी पर्स स्वामी का कोई पता नहीं चल पाया। तत्पश्चात पुलिस कर्मियों के द्वारा पर्स की तलाशी ली गयी तो उसमें ₹ 1,21000/-(एक लाख इक्कीस हजार रुपये) की नगदी व होटल की एक चाबी मिली, अन्य कोई कागजात न मिलने के कारण पर्स स्वामी की पहचान नहीं की जा सकी, तत्पश्चात पुलिस कर्मियों ने होटल की चाबी के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों व वाहन चालकों से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ की यह चाबी गोविन्दघाट के एक होटल की है। पुलिस कर्मियों ने होटल स्वामी से पूछताछ कर यात्रियों के मोबाइल नम्बर लेकर जब उनसे बात की गयी तो  पर्स बीना बहन अरविन्दभाई साधु पत्नी  साधु भरत कुमार रामदास निवासी गुजरात का होना पाया गया। जिन्हें चौकी हनुमामचट्टी बुलाकर पर्स सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बीना बहन अरविन्दभाई साधु द्वारा बताया गया की वे आज सुबह गोविन्दघाट से श्री बद्रीनाथ जी के दर्शन हेत...

केदारनाथ घाटी में कुबेर ग्लेशियर में फंसे 4 नेपाली पोर्टर

Image
 केदारनाथ – स्थानीय व्यक्ति ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि कुबेर ग्लेशियर के पास ग्लेशियर की चपेट में आकर कुछ यात्री फंसे है व  एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम के मुख्य आरक्षी संतोष रावत   रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की चार व्यक्ति कुबेर ग्लेशियर के पास दोनों ओर से आये ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से फंस गए है।एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल मोके पर पहुँचकर चारो व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।रेस्क्यू करने के उपरांत व्यक्तियों ने बताया की वह यहां पोर्टर का कार्य करते है व आज चारो लिंचोली से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे की अचानक कुबेर ग्लेशियर के पास ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया और वे वही पर फंस गये।एस डी आर एफ टीम ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर चारों  व्यक्तियों को समय रहते बचा लिया गया।  चंदा बहादुर,शेर बहादुर...

विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं का सपना साकार करेगी सरकार

Image
 देहरादून –  आप विदेश में रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं और कोई रास्ता बनता नहीं दिख रहा तो चिंता की कोई बात नहीं। राज्य की धामी सरकार ने युवाओं के इस सपने को पूरा करने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’’ शुरू करने का निर्णय लिया है। आज राज्य मंत्रिमंडल ने इस पर अपनी मुहर भी लगा दी है। योजना की खास बात यह है कि विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को उस लिहाज से तराशने का काम भी राज्य सरकार करेगी। इसके अतिरिक्त चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के टिकट, वीजा आदि से संबंधित प्रक्रियाओं में भी सरकार मदद करेगी।मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना को आज मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। बताया गया कि विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं से सम्बन्धित डाटाबेस तैयार करने के लिए ‘अपुणी सरकार पोर्टल’ पर एप्लीकेशन विकसित की जा चुकी है। इसके अलावा विदेश रोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहें हैं तथा अब तक इसी कड़ी में कई संस्थाओं के प्रस्ताव सरकार को प्र...