Posts

सम्राट होटल के पास खाई में गिरी गाड़ी एक घायल

Image
 रुद्रप्रयाग –  सुबह जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने   को सूचित किया गया कि एक पोखलंड वाहन खाई में गिर गया है। जिसमें एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम कि आवश्यकता है। इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल 100 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर पोखलैंड वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो की अत्यन्त घायल अवस्था में था।एस डी आर एफ घायल व्यक्ति किसान चन्द उम्र - 54 पुत्र गुमान चन्द निवासी पिथौरागढ़ को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार को अस्पताल भिजवाया गया।    

नाबालिक से रेप करने वाला फरार इनामी आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Image
देहरादून– शिवपुरी कॉलोनी अधोइवाला थाना रायपुर  निवासी महिला ने थाने में आकर एक तहरीर दी की मेरी नाबालिग पुत्री मीना(काल्पनिक नाम)  उम्र 13 वर्ष के साथ में नामजद अभियुक्त द्वारा छेड़खानी व दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी, तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 334/22 धारा 363/366A/376 भादवी व 3/8 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक भावना के सुपुर्द की गई। अभियोग पंजीकृत होते ही नामजद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिस पर रू0 25000/- का इनाम घोषित किया गया।थाना रायपुर व एसओजी की दो टीमें गठित की गई।गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी उसके घर रायबरेली में दबिश दी गई। तो अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप, जानकारी मिली कि अभियुक्त अपने निवास स्थान रायबरेली से फरार होकर गैर राज्य महाराष्ट्र में छुपा हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप  28 मार्च 23  को अभियुक्त शादाब उर्फ समीर पुत्र शान मोहम्मद निवासी देवली थाना सलोन जिला रायबरेली उत्तर ...

स्थानीय लोगों को नहीं करना होगा चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण

Image
 देहरादून –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में  चारधाम यात्रा पर तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिये की चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जायेंगे। जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन केे लिए भी व्यवस्था की जाए।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाय। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालु चारधाम यात्रा के साथ राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर भी जाएं, इसके लिए राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इसके लिए पर्यटन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाए। चारधाम यात्रा मार्गों पर क्रैश बैरियर की समुचित व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्गों पर पार्किंग स्थलों ...

दो गांजा तस्करों को पांच किलो गांजे के साथ पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Image
देहरादून – थानाध्यक्ष रायपुर ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस  टीम गठित की गई तथा पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया गया।गठित पुलिस टीम ने शांति विहार पुलिया सपेरा बस्ती रायपुर रोड से दो अभियुक्त सोनू पुत्र अमर सिंह निवासी झीला थाना सोहरा जिला बिजनौर उम्र  32 साल उत्तर प्रदेश और अजीत कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी झीला थाना सोहरा बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष 5 किलो गांजा  के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबन्ध में थाना रायपुर पर धारा- 8/20 एनडीपीएस के अंतर्गत अभियोग अधिनियम पंजीकृत किया गया।   

कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह के बाद भाजपा के पतन की उल्टी गिनती शुरू : महर्षि

Image
 देहरादून –वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रदेश  मीडिया  प्रभारी राजीव महर्षि ने आज कहा  कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए रविवार को संकल्प सत्याग्रह से देशभर में पार्टी मजबूत हुई है।यह सत्याग्रह नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सहित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,पूर्व अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह ,गणेश गोदियाल की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मुंह बन्द करने की कोशिश से देश उठ खड़ा हुआ है और इसके साथ ही भाजपा के पतन की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। उत्तराखंड के कांग्रेसजनों के साथ जनता ने भी इसकी पटकथा लिख दी है। महर्षि ने कहा कि रविवार को पूरे देश की भांति कांग्रेस के साथ उत्तराखंड की जनता ने भी अपनी राय जाहिर कर सीधा संदेश दे दिया कि लोकतंत्र को कुचलने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ सवाल ही तो पूछा था, उन्हें लोकसभा से बेदखल करने की भाजपाई जितना प्रसन्न हो जाएं, उनकी प्रसन्नता ज्यादा देर तक टिकने वाली नहीं है। महर्षि ने कहा कि सच यह ह...

गोवा बीच में डूबते को बचाने गया गुड़गांव का युवक खुद डूबा

Image
 ऋषिकेश - थाना लक्ष्मण झूला ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि एक युवक गंगा नदी में डूब गया है। जिसमे रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ  टीम की आवश्यकता है।सूचना पर एस डी आर एफ के मुख्य आरक्षी किशोर कुमार  रेस्क्यू टीम व उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।घटना स्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल  गोवा बीच व आस पास सर्चिंग अभियान चलाया गया। सभी संभावित स्थानों में लगातार सर्चिंग की गयी व परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया। अंधेरा बढ़ने  के कारण सर्चिंग अभियान को आज रोका गया है व कल पुनः गंगा नदी में सर्चिंग कि जाएगी।गौरतलब है कि युवक हिमांशु छाबड़ा 28 वर्ष पुत्र महेश छाबड़ा  हाउस नंबर 63/28 आशीर्वाद मैरिज लॉन के पास ज्योति पार्क गुड़गांव हरियाणा से अपने दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आये थे ।इनमें से एक युवक गोवा बीच के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान अचानक डूबने लगा जिस बचाने को हिमांशु छाबड़ा नदी में कूदा व वह खुद डूब गया जबकि दूसरा युवक जो डूब रहा था उसे नजदीकी क्याकिंग करने वाले व्यक्ति ने बचा लिया था।

डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाएंगे

Image
देहरादून–  संविधान, लोकतंत्र व विपक्ष को कुचलने के विरोध में विभिन्न राजनीतिक दलों का विचार मंथन एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ ।जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ की देश में संविधान ,लोकतंत्र व विपक्ष को केंद्र की भा जा पा नीत सरकार की लगातार कुचलने ,प्रताड़ित करने का डट कर विरोध किया ज़ाय  ,मंथन में यह निष्कर्ष भी  लिया कि लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय को उनके एक पूंजीपति के देश में एकाधिकार स्थापित करने विरुद्ध उठाई गई आवाज को दबाने के उद्देश्य के कुचक्र के रूप में देखा जा रहा है। देश के विभिन्न भागों विपक्ष के नेताओं ,बुद्धिजीवियों  असहमति की आवाजों के उत्पीड़न पर भी गंभीर चिंता प्रकट की गई ।देश के सामाजिक ताने बाने ,लोकतंत्र ,सांविधानिक पर एकाधिकार के ख़तरे को बहूदलीय लोकतन्त्र के लिए गंभीर ख़तरा बताते हुए इसे एक दलीय तानाशाही की ओर देश को धकेलने की साज़िश के रूप में देखा जा रहा है ।सभा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार ने संचालित किया। जिसमें सीपीएम, कामरेड सुरेंद्र सजवान ,सीपीआई, से समर भंडारी रवींद्र जगी उत्तराखंड क्रांति द...