Posts

मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ के भूधसाव से प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Image
 चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ में भू धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान किराये के लिए 4 हजार रूपये प्रति माह की दर से 6 माह तक दिये जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है। जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ के नगरपालिका क्षेत्र जोशीमठ के अन्तर्गत विगत दिनों से हो रहे भूधसाव से प्रभावित ऐसे परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अधिवासन योग्य नहीं है अथवा ऐसे परिवार जो बेघर हो गये हैं, परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के मकान में अस्थायी रूप से विस्थापित करने के लिए ₹4000 प्रति परिवार की दर से 6 माह के किराये मद में मुख्यमंत्री राहत कोष से अग्रिम के रूप में व ₹1.00 करोड़ (एक करोड मात्र ) स्वीकृत कर जिलाधिकारी चमोली के निवर्तन रखा गया है।

सत्तर लाख की ठगी को अंजाम देने वाला ठग हुआ गिरफ्तार

Image
 देहरादून –राजपाल सिंह रावत निवासी मोथोरोवाला ने  थाना नेहरू कॉलोनी में अभियोग पंजीकृत कराया कि  जितेंद्र सिंह भाखड़ा पुत्र नन्द किशोर रामदास भाखड़ा निवासी बी 913 स्काई फर्स्ट मुंशी रोड पुणे महाराष्ट्र ने आपराधिक षड्यंत्र रच जाली दस्तावेज तैयार कर उनको जिम व रेस्टोरेंट का सामान दिलाने के नाम पर ₹77 लाख की ठगी की है।जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 354 /22  धारा 420 467 468 471 120 बी दर्ज किया गया।  पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर आज अभियुक्त जितेंद्र सिंह भाखड़ा को गिरफ्तार किया। 

गाड़ी खाई में गिरी एक की मौत

Image
 रुद्रप्रयाग –जनपद नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ टीम को सूचित कराया गया कि मरगांव मार्ग में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ  टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कर्ण सिंह  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 700 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन संख्या  UK 07 FD 4191में सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा हरीश असवाल उम्र - 41 के शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पहुंची जोशीमठ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Image
देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भूधसाव की विस्तृत सर्वेक्षण के लिए गढवाल कमिश्नर सुशील कुमार, आपदा प्रबंधन सचिव रन्जीत कुमार सिन्हा, आपदा प्रबंधन के अधिशासी अधिकारी पीयूष रौतेला, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रोहितास मिश्रा, भूस्खलन न्यूनीकरण केन्द्र के वैज्ञानिक सांतुन सरकार, आईआईटी रूडकी के प्रोफेसर डा.बीके माहेश्वरी सहित तकनीकी विशेषज्ञों की पूरी टीम जोशीमठ पहुंची। गढवाल कमिश्नर एवं आपदा प्रबंधन सचिव ने तहसील जोशीमठ में अधिकारियों की बैठक लेते हुए स्थिति की समीक्षा की गई। विशेषज्ञों की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण किया जा रहा है।जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने बीआरओ के अन्तर्गत निर्मित हेलंग वाई पास निर्माण कार्य, एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के अन्तर्गत निर्माण कार्य एवं नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत निर्माण कार्यो पर अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन भी अग्रिम आदेशों तक रोका गया है।प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने हेतु जिला प्रशासन ...

दो लाख रुपए की आधा किलोग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
देहरादून – पुलिस का ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने को मादक पदार्थों के तस्करी व अवैध व्यापार करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिये सभी थाना प्रभारी को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। थानाध्यक्ष रायपुर कुन्दन राम द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने  टीम गठित कर रवाना किया गया।   पुलिस टीम को सूचना मिली की अभियुक्त हरीश सुयाल पुत्र राजेंद्र सुयाल निवासी शिव पुरम कॉलोनी नकरौंदा, उम्र 41 वर्ष,  लाखामंडल से अवैध चरस लेने गया है। जिस पर अभियुक्त के आने जाने वाले मार्गो पर पुलिस बल नियुक्त करते हुए सतर्क दृष्टि रखी गई। जिसके परिणामस्वरूप  पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हरीश सुयाल को विवेक बिहार वालावाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त द्वारा पूछताछ मे बताया ...

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने वाली 11 महिलाएं व 2 पुरुषों गिरफ्तार

Image
 देहरादून – जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून का लगातार क्षेत्र में मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से खोजबीन की जा रही थी। कल शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजपुर रोड वर्ड ट्रेंड टावर पर स्थित स्पा सेन्टरों पर संचालको द्वारा स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। इस पर टीम द्वारा तत्काल  थाना डालनवाला पुलिस व ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित एन जी ओ एंपावरिंग पीपल, जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यों को साथ लेकर बुधवार की शाम को  राजपुर रोड पर स्थित स्पा Castle पर आकस्मिक दबिश दी तो स्पा के नाम पर स्पा सेन्टर के अंदर अनैतिक देह व्यापार करते  पुरूष व महिलाएं पकड़ी गई। तथा कई आपत्तिजनक स्थिति एवं सामग्री भी मिली। स्पा की 02 महिला संचालकों सहित कुल 11 महिलाओं और 02 पुरूष ग्राहक कुल 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया। विस्तृत पूछताछ में अपराध में संलिप्त स्पा सेंटर के संचालक द्वारा  स्पा की आड़ में पहाड़ी व बाहरी राज्यों की महिलाओं के साथ मिलकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था।अभियुक्त के विरुद्ध थाना डालनवाला पर अनैतिक व्या...

तीन लाख रूपये के जेवरात व 1,54,000/- रूपयों के साथ चोर गिरफ्तार

Image
 देहरादून –थाना रायपुर में पवन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी आदर्श कालोनी, नेहरूग्राम  के घर से  25 दिसम्बर 22 को किसी अज्ञात चोर ने कमरे का ताला तोडकर कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोडकर आलमारी में रखी सोने व चांदी की लाखों रूपये की कीमती ज्वैलरी व रूपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 02/2023 धारा 380/457 भादवि पंजीकृत किया गया।घटना व मुकदमा पंजीकृत होने पर थानाध्यक्ष कुन्दन राम थाना रायपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।थाना रायपुर पर गठित टीम ने मुकदमें मे चोरी हुए माल की बरामदगी एंव चोर की गिरफ्तारी को खोजबीन करते हुए स्थानीय मुखबिर नियुक्त कर सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया तथा घटना क्षेत्र मे स्थापित सीसीटीवी कैमरो की फुटैज की जाँच पडताल की गई। घटनास्थल वादी का मकान गली के अन्तिम छोर पर होने के कारण घटनास्थल पर आने का केवल एक ही मार्ग था एवं घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण व वादी व गवाहों के बयानों के आधार पर घटना  किसी परिचित/आस-पास के व्यक्ति द्वारा किये जाने का शक पुलिस टीम को हुआ, जिसके आधार पर प...