गाड़ी खाई में गिरी एक की मौत

 रुद्रप्रयाग –जनपद नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ टीम को सूचित कराया गया कि मरगांव मार्ग में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ  टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कर्ण सिंह  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 700 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।

वाहन संख्या  UK 07 FD 4191में सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा हरीश असवाल उम्र - 41 के शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।




Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।