Posts

प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस का सचिवालय के गेट पर किया प्रदर्शन पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
देहरादून  - प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सचिवालय कूच किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में आयोजित सचिवालय कूच में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत नदारद रहे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रीतम सिंह के समर्थन में सचिवालय कूच में शामिल हुए। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें समय से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता हत्याकांड, यूके एसएससी जैसे कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने सचिवालय कुछ किया।  सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रीतम ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले, विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले और अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराए जाने, बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई के खिलाफ, सिस्टम व सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पहले ...

छावला केस में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का श्रेय अनिल बलूनी को- त्रिवेंद्र

Image
देहरादून –पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छावला केस में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का श्रेय राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को दिया है। किरन नेगी केस पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मंजूरी के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पुनर्विचार याचिका को लेकर लगातार कोशिश कर रहे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों की सराहना की है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, अनिल बलूनी द्वारा पुनर्विचार याचिका की कोशिश की पहल सराहनीय है। किरन को न्याय दिलाने के लिए हम सबको प्रयास करने की जरूरत है। किरन नेगी के परिवार को न्याय ज़रूर मिलेगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैंने कानून के जानकार लोगों से भी इस विषय पर बातचीत की है। हमें विश्वास है कि परिवार को न्याय मिलेगा।

आल्टो खाई में गिरी दो की मौत

Image
 चमोली –  चौकी गोचर ने एस डी आर एफ को  सूचना मिली की देवखाल, ग्राम नंदप्रयाग, जनपद चमोली में एक वाहन खाई में गिर गई है।इस सूचना पर पोस्ट गोचर से ASI भगत कंडारी ने रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर रवाना हुई।  घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि  पोखरी- गोपेश्वर मार्ग पर देवखाल नामक राजस्व क्षेत्र में एक आल्टो वाहन संख्या UK11TA2749 अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। एस डी आर एफ टीम ने रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे।अनिल सेमवाल पुत्र चक्रधर सेमवाल, उम्र-28, निवासी :- छेमी(देवखाल), चमोली।संजय पुत्र चंद्रर शेखर, उम्र-36, निवासी-(गणाई) जोशीमठ, चमोली  की मौके पर मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों शवों को खाई से निकालकर पटवारी को सुपुर्द किया गया। 

खाई में गिरा दिल्ली का युवक

Image
देहरादून– सिटी कंट्रोल रूम, देहरादून से एस.डी.आर.एफ  को सूचना दी गई कि कोलूखेत टोल टैक्स, मसूरी के पास एक व्यक्ति खाई में गिरा गया है। इस सूचना पर एस.डी.आर.एफ पोस्ट सहस्त्रधारा से  मुख्य आरक्षी विजेंद्र कुड़ियाल  तत्काल रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि 100 मीटर गहरी खाई में एक युवक गिरा हुआ है। टीम द्वारा तुरन्त रोप के माध्यम से खाई में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई और रोप स्ट्रेचर की मदद से घायल विपुल पुत्र पन्ना लाल निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली को सकुशल रेस्क्यू कर  खाई से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

राजस्थान से आये एक बुज़ुर्ग गंगा में डूबा

Image
ऋषिकेश –  थाना लक्ष्मणझूला द्वारा,परमार्थ घाट पर  सुबह एक बुजुर्ग हंशराज खुराना उम्र 80 वर्ष निवासी. आदर्श नगर ,जयपुर  राजस्थान की बहने की सूचना से एस.डी.आर.एफ को सूचित कराया गया। सूचना पर एस.डी.आर.एफ डीप डाइविंग टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च आपरेशन शुरू किया गया।एस.डी.आर.एफ टीम द्वारा परमार्थ घाट से पशुलोक जलाशय तक सभी सम्भावित स्थानों पर डाइविंग, व राफ्ट द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया ।परन्तु, डुबे हुए व्यक्ति का अभी तक कुछ पता नही लग पाया है।  

सहिया के पास बाइक सवार की खाई मे गिरने से मौत

Image
 देहरादून-  थाना चकराता ने एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक बाइक जिसका नम्बर UK07DA5660 है उस चला रहा सवार व्यक्ति खाई मे गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम के ए एस आई योगेंद्र भण्डारी  रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर  एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की और रोप की सहायता से रेप्ललिंग करते हुऐ व्यक्ति तक पहुँच बनायी गयी। परन्तु रणबीर बिष्ट पुत्र मोहन सिंह, उम्र - 27  की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफ टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर बोर्ड व रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।   

प्रदेश में दुर्घटनाओं का शनिवार पांच की मौत एक घायल

Image
 उत्तरकाशी –  शनिवार को प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर रोड एक्सीडेंट में कई लोग की मौत हुई और कुछ घायल भी हुए यह कह सकते हैं कि आज दुर्घटनाओं का शनिवार रहा। इसी में थाना धरासू ने एस डी आर एफ को सूचित कराया  कि धरासू बैंड से आगे बड़कोट मार्ग पर कल्याणी नामक स्थान पर एक अल्टो कार खाई में गिर गई है।  सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट  चिन्यालीसौड़ से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व  रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया । वाहन संख्या UK10A 0571  लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। रेस्क्यू टीम के बैक अप के लिए  एस डी आर एफ  टीम  पोस्ट उजैली भी एक रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।टीम द्वारा रोप के सहायता से रैपलिंग करते हुए वाहन तक पहुंच बनाई गई। कार में छः लोग सवार थे जिसमें से एक घायल रामकली, आयु 70 वर्ष निवासी, उत्तरकाशी को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया । तदुपरांत पांच  शवों को  मुख्य मार्ग तक पहुंचकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतकों में  गंगा देवी आयु 67 वर्ष पत्नी अमर सिंह निवासी पुरोला, उत्तरकाशी, प्रेम लाल निवासी टी...