Posts

बचेलिखाल में ट्रक खाई में गिरा एक की मौत एक घायल

Image
 टिहरी –  पुलिस चौकी बचेलीखाल ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि एक कोलतार का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे 02 लोग सवार है। सूचना पर HC सुरेश प्रसाद  रेसक्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर घायल राजकुमार पुत्र नरेंद्र कुंतल, निवासी- भरतपुर, राजस्थान को निकालकर अस्पताल पहुँचाया व एक  मृतक अजय पुत्र प्रह्लाद सिंह, निवासी मथुरा, UP को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया। 

धारचूला के पास काली नदी का जलस्तर बढ़ा कई मकान आये चपेट में

Image
 पिथौरागढ़ – शनिवार की सुबह  03:35 पर पिथौरागढ़ कंट्रोल रूम से  एस  डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई धारचूला में काली नदी का जलस्तर बढ़ने से ब्यास नगर खटोली गाँव में आसपास के कई मकान इसकी जद में आ गए है।  पानी की चपेट में आये मकान में एक महिला के होने की आशंका भी जताई गई।  सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार  रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटनास्थल को रवाना हुए व घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि काली नदी का पानी नदी से लगे घरों में घुस गया जिसमे 12 से 14 लोगो के घर पानी में डूब गये है।  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए डूबी हुई महिला पशुपति देवी उम्र -65 वर्ष पत्नी मान बहादुर का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

तुंगनाथ दर्शन को गए श्रद्धालु का हुआ स्वास्थ्य खराब और एक की मौत

Image
  तुंगनाथ –  देर रात एस डी आर एफ टीम को सूचना मिली  की जनपद रुद्रप्रयाग में श्री तुंगनाथ दर्शन को गए श्रद्धालु का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गई है। श्रद्धालु को वापिस नीचे लाने  के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम बिना समय गँवाये आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मोके के लिए रवाना हुए।   एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम घनघोर अंधेरे व विषम मौसम की परवाह न करते हुए वाहन से चोपता पहुँची जहाँ से लगभग 3-4 किमी पैदल रास्ता तय कर रात में ही तुंगनाथ पहुँची। मोके पर देखा गया एक व्यक्ति लक्ष्मी नारायण पुत्र राम दत्त, निवासी- वृंदावन, मथुरा, UP जो ठंड लगने से अत्यधिक बीमार हो गया था। रेस्क्यू टीम द्वारा उस व्यक्ति को पास के होटल में ले जाया गया जहाँ उसे पीने के लिए गर्म पानी व सोने के लिए बिस्तर दिया गया। इसके अतिरिक्त मौके पर एक और युवक मनीष शर्मा पुत्र मदन लाल शर्मा, निवासी - दिल्ली जिसकी ठंड लगने व स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने से वही पर मृत्यु हो गयी थी।अत्यधिक बरसात व मौसम की स्थिति खराब होने के कारण रात में पीड़ित को ...

पिक अप खाई मे गिरी एक की मौत एक घायल

Image
 देहरादून - थाना चकराता से  सूचना प्राप्त हुई की कोरवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट चकराता में उप निरीक्षक रविंद्र रावत  रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।    घटनास्थल पर एक पिक अप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था ।वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। जितेंद्र दास(वाहन चालक) निवासी क्वारना,चकराता को घायल अवस्था में खाई से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया और दूसरे व्यक्ति टीकम सिंह राणा निवासी मंगरोली, चकराता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एस डी आर एफ ने मृतक व्यक्ति के शव को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।   

बोलेरो खाई में गिरी दो की मौत

Image
पौड़ी गढ़वाल – कोतवाली श्रीनगर ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि भटोली गांव में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक बोलरो वाहन (UA 12 8562) मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुँचकर सर्चिंग की गई तो पाया कि  वाहन में सवार अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी,देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष। दोनों लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।   

कार खाई में गिरी तीन की मौत तीन घायलों

Image
 टिहरी -  एस डी आर एफ को चौकी ढालवाला से सूचना दी की नीर गड्डु के पास एक वाहन दुर्घटना होने की सूचना है।यह सूचना मिलते ही  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण  तत्काल टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक कार  संख्या UK07 TD 5686 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी थी।जिसमे छः पुरुष सवार थे। एस डी आर एफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन घायलों को रेस्क्यू कर असप्ताल भिजवाया गया। तीन अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस डी आर एफटीम द्वारा उनके शवों को रिकवर किया जा रहा है।रेस्क्यू जारी हैं। 

विज्ञान भवन में देश भर के सहकारिता मंत्रियों का सम्मेलन

Image
नई दिल्ली – केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की अगुवाई में  विज्ञान भवन में आयोजित सहकारिता सम्मेलन  की बैठक में उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुए । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब उत्तराखंड में पैक्स समितियां थी,  तब वह 22 पर्सेंट प्रॉफिट में थी, हमने उन समितियों को एमपैक्स बनाकर उन समितियों को बाजार देकर  84% प्रॉफिट में ला दिया है। उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने  ₹ 3400 करोड़ की एनसीडीसी परियोजना, उत्तराखंड सहकारिता विभाग को जो दी है  उससे हमने  किसानों की आमदनी दोगुनी कर ली है। उन्होंने कहा परियोजना की मदद से बनाया जा रहा बद्री घी हम लोग अमेजन के माध्यम से 2500 रुपए किलो बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 15000 बकरी पालकों को 10-10 बकरियां फ्री दी जा रही है और हिमालयी गोट विलेज बनाए जा रहे हैं।  उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि हम मिनट मिशन योजना को कोपरेटिव सोसायटी के माध्यम से सफलम ढंग से चला रहे हैं। पहाड़ी  गोदा,  झंगोरा ,म...