Posts

देहरादून - अल्मोड़ा - पिथौरागढ़ हैली सेवा शुरू

Image
देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून - अल्मोड़ा - पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी। 7 सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य में जो हैली सेवाएं चल रही हैं, ये उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इन सेवाओं से लोगों को आवागमन की सुविधा आसान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन के लिए हर प्रकार की सुविधा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में एयर कनेक्टिविटी को और विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने पवन हंस को इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन करने एवं सीटों की संख्या बढ़ाने को कहा।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्...

विधानसभा की 129 भर्तियों में हुआ है बड़ा झोल - करन माहरा

Image
 देहरादून – उत्तराखंड के काबीना मंत्री एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान विधानसभा में हुई 129 भर्तियों में बड़ा झोल हुआ है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महारा ने सिलसिलेवार गिनाते हुए कहा की जिन 129 लोगों को विधानसभा में  रखा गया है उनमें से ज्यादातर लोगों की सफेदपोशों के साथ निकटता सर्वविदित है। जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पी आर ओ अमित वर्मा,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पी आर ओ गौरांग, संगठन महामंत्री अजेय कुमार के पी आर ओ गौरव सिंह,सीएम के osd नंदन बिष्ट की पत्नी, सीएम के osd विनोद धामी की पत्नी इत्यादि तो बानगी मात्र है। राज्य गठन हुए 22 साल हो चुके हैं। लेकिन जिस अवधारणा के साथ उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था उसको भाजपा राज में हर स्तर पर तार-तार किया जा रहा है।राज्य के युवाओं के साथ छलावा करते हुए जिस तरह से विधानसभा में बड़े-बड़े नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह नौकरियां बांटी गई है उससे तो यही प्रतीत होता है कि राज्य में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली  स्थिति हो रही है।  करन मे...

कारण बताओ नोटिस पुरानी जनजागरूरकता सामग्री वितरित पर

Image
 देहरादून – नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित नेत्रदान पखवाड़ा में पुरानी जनजागरूरकता सामग्री वितरित कराये जाने पर प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने निदेशक एन.एच.एम डॉ. सरोज नैथनी,टीम लीडर आई.ई.सी एन.एच.एम,  ज्योति एवं नेत्र विशेषज्ञ एन.एच.एम. डॉ. अर्चना को कारण बताओ नोटिस दिया है। प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि किसी जागरूकता सामग्री का वितरण किये जाने से पूर्व विभागीय सचिव का अनुमोदन प्राप्त किया जाना आवश्यक था। सामग्री वितरण से पूर्व विभागीय सचिव का पूर्वानुमोदन क्यों प्राप्त नहीं किया गया। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये हैं।

सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद - करन

Image
देहरादून –उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमित सिंह से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया। उत्तराखण्ड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की जांच सीबीआई अथवा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देख-रेख में कराये जाने तथा उत्तराखण्ड राज्य के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से आंगनबाडी केन्द्रों में खाद्यय सामग्री उपलब्ध कराने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को टी.एच.आर. (टेक होम राशन) का भुगतान कराये जाने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राज्यपाल ले. जनरल गुरमित सिंह को सौंपे ज्ञापनों में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की जनता ने बहुत आशा और विश्वास के साथ भाजपा को भारी बहुमत के साथ डबल इंजन का तोहफा दिया था परन्तु भय-भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से विफ...

उत्तराखंड में लम्पी स्किन डिजीज संक्रमण से 68 पशुओं की मौत

Image
 देहरादून – उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, देहरादून व पौड़ी जनपदों के गोवंशीय व महिषवंशीय पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) का संक्रमण फैल रहा है। राज्य में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत संक्रमित क्षेत्र के चारों ओर रिंग वैक्सीनेशन तथा अन्य राज्यों की सीमा से लगे हुए गाँवों में टीकाकरण अभियान चलाये जाने हेतु अभी तक एक लाख से अधिक वैक्सीन जनपद उधमसिंहनगर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी व टिहरी को उपलब्ध करायी जा चुकी है तथा अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में रोग के बचाव को तलहटी के गाँवों में भी टीकाकरण किया जा रहा है। 23 अगस्त 22 तक 3822 पशुओं का इलाज किया जा चुका है। जिसमें 823 पशु पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गये हैं तथा 68 पशुओं की मृत्यु हुई है। रोग की रोकथाम हेतु सभी जनपदों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जा चुके है। जिसके अन्तर्गत संक्रमित पशुओं से स्वस्थ पशुओं को पृथक किये जाने के निर्देश दिये गये है। रोग के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य के बाहर से पशुओं का आयात न किया जाय, साथ ही राज्य के अन्दर...

कैबिनेट ने निर्णय लिया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को कक्षा 01 से 12 तक के पाठ्यक्रम में जोड़ा

Image
 देहरादून – सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न हुई 15 मुद्दों पर कैबिनेट ने सहमति जताई है। कैबिनेट समाप्त होने के बाद मुख्य सचिव ने कैबिनेट में लिए गये निर्णय की जानकारी  पत्रकारों को दी जिसमें ऊधमसिंहनगर जनपद में, तहसील जसपुर से हटाकर 19 राजस्व ग्रामों को काशीपुर तहसील के अंतर्गत सम्मिलित किया गया।परिवहन विभाग के अंतर्गत नई परिवहन कर सेवा नियमावली बनाया गया। केदारनाथ में निर्माण कार्य के अंतर्गत जगह की कमी को देखते हुए 01 मंजिल भवन को दो मंजिल तक बनाने की अनुमति दी गई। इसके लिए वही ठेकेदार अधिकृत होगा जिसने पहली मंजिल का निर्माण किया है।बद्रीनाथ, केदारनाथ में निर्माण कार्य के लिए आई.एन.आई कन्सेंलटेंसी एजेंसी को अधिक मैनपॉवर कार्य में लाने की स्वीकृति दी गई।उद्यान विभाग के अंतर्गत 526 करोड़ लागत के जायका परियोजना के लिए 70 पदों की स्वीकृति दी गई।राजस्व विभाग के अंतर्गत  सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार 07 संग्रह अमीन को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति देने के लिए सेवा नियमावली में शिथलीकरण किया जाएगा।आवास विभाग के अंतर्गत रेरा, उत्तराखण्ड भू-सम्पदा वि-नियमन एवं विकास...

पेरू रिसोर्ट में फंसे पर्यटक का किया रेस्क्यू

Image
 टिहरी – एक कॉलर ने एस  डी आर एफ को सूचित कराया गया कि उनके साथ  08 लोग पेरु रिसोर्ट,लालपुल, मालदेवता से 20 किलोमीटर आगे धौलागिरी धनोल्टी  मार्ग पर फंसे हैं। सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम, हेड कांस्टेबल अनूप रमोला के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मार्ग बाधित होने के कारण वाहन आगे जाना सम्भव नही था। अतः घटनास्थल तक पहुँचने के लिए  एस डी आर एफ टीम द्वारा 16 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर तय किया गया। मौके पर कुल आठ पर्यटक फंसे हुए थे। एस डी आर एफ टीम द्वारा सभी को सकुशल रेस्क्यू कर रायपुर लाया गया। अमित शर्मा व प्रियंका,संदीप व उनका परिवार(6 सदस्य),निवासी दिल्ली- रोहिनी   Sector- 24, हैं।