Posts

उत्तराखंड में लम्पी स्किन डिजीज संक्रमण से 68 पशुओं की मौत

Image
 देहरादून – उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, देहरादून व पौड़ी जनपदों के गोवंशीय व महिषवंशीय पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) का संक्रमण फैल रहा है। राज्य में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत संक्रमित क्षेत्र के चारों ओर रिंग वैक्सीनेशन तथा अन्य राज्यों की सीमा से लगे हुए गाँवों में टीकाकरण अभियान चलाये जाने हेतु अभी तक एक लाख से अधिक वैक्सीन जनपद उधमसिंहनगर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी व टिहरी को उपलब्ध करायी जा चुकी है तथा अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में रोग के बचाव को तलहटी के गाँवों में भी टीकाकरण किया जा रहा है। 23 अगस्त 22 तक 3822 पशुओं का इलाज किया जा चुका है। जिसमें 823 पशु पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गये हैं तथा 68 पशुओं की मृत्यु हुई है। रोग की रोकथाम हेतु सभी जनपदों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जा चुके है। जिसके अन्तर्गत संक्रमित पशुओं से स्वस्थ पशुओं को पृथक किये जाने के निर्देश दिये गये है। रोग के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य के बाहर से पशुओं का आयात न किया जाय, साथ ही राज्य के अन्दर...

कैबिनेट ने निर्णय लिया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को कक्षा 01 से 12 तक के पाठ्यक्रम में जोड़ा

Image
 देहरादून – सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न हुई 15 मुद्दों पर कैबिनेट ने सहमति जताई है। कैबिनेट समाप्त होने के बाद मुख्य सचिव ने कैबिनेट में लिए गये निर्णय की जानकारी  पत्रकारों को दी जिसमें ऊधमसिंहनगर जनपद में, तहसील जसपुर से हटाकर 19 राजस्व ग्रामों को काशीपुर तहसील के अंतर्गत सम्मिलित किया गया।परिवहन विभाग के अंतर्गत नई परिवहन कर सेवा नियमावली बनाया गया। केदारनाथ में निर्माण कार्य के अंतर्गत जगह की कमी को देखते हुए 01 मंजिल भवन को दो मंजिल तक बनाने की अनुमति दी गई। इसके लिए वही ठेकेदार अधिकृत होगा जिसने पहली मंजिल का निर्माण किया है।बद्रीनाथ, केदारनाथ में निर्माण कार्य के लिए आई.एन.आई कन्सेंलटेंसी एजेंसी को अधिक मैनपॉवर कार्य में लाने की स्वीकृति दी गई।उद्यान विभाग के अंतर्गत 526 करोड़ लागत के जायका परियोजना के लिए 70 पदों की स्वीकृति दी गई।राजस्व विभाग के अंतर्गत  सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार 07 संग्रह अमीन को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति देने के लिए सेवा नियमावली में शिथलीकरण किया जाएगा।आवास विभाग के अंतर्गत रेरा, उत्तराखण्ड भू-सम्पदा वि-नियमन एवं विकास...

पेरू रिसोर्ट में फंसे पर्यटक का किया रेस्क्यू

Image
 टिहरी – एक कॉलर ने एस  डी आर एफ को सूचित कराया गया कि उनके साथ  08 लोग पेरु रिसोर्ट,लालपुल, मालदेवता से 20 किलोमीटर आगे धौलागिरी धनोल्टी  मार्ग पर फंसे हैं। सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम, हेड कांस्टेबल अनूप रमोला के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मार्ग बाधित होने के कारण वाहन आगे जाना सम्भव नही था। अतः घटनास्थल तक पहुँचने के लिए  एस डी आर एफ टीम द्वारा 16 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर तय किया गया। मौके पर कुल आठ पर्यटक फंसे हुए थे। एस डी आर एफ टीम द्वारा सभी को सकुशल रेस्क्यू कर रायपुर लाया गया। अमित शर्मा व प्रियंका,संदीप व उनका परिवार(6 सदस्य),निवासी दिल्ली- रोहिनी   Sector- 24, हैं।

पुनीत मित्तल को मिली फिर से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Image
देहरादून – प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की नवीन प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष,3 प्रदेश महामंत्री,एक कोषाध्यक्ष,एक सहकोषाध्यक्ष बने। शंशाक रावत प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा,आशा नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, जोगेंद्र पुंडीर प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा,राकेश गिरी प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा समीर आर्य प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा,इंतजार हुसैन प्रदेश अध्यक्ष,अल्पसंख्यक मोर्चा,पुनीत मित्तल कोषाध्यक्ष,खिलेंद्र चौधरी प्रदेश महामंत्री, राजेन्द्र बिष्ट प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी प्रदेश महामंत्री,प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल,प्रदेश मन्त्री मीना गंगोला, आदित्य चौहान,  मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, डॉ लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, विकास शर्मा, गुरविंदर सिंह कण्डोक,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान

डोडीताल से लापता विदेशी नागरिक

Image
उत्तरकाशी – डी डी एम ओ उत्तरकाशी ने एसडीआरएफ को सूचना दी गयी की  डोडी ताल मार्ग पर एक विदेशी यात्री लापता है और सर्चिंग को एस  डी आर एफ  टीम की आवश्यकता है। सूचना पर 20 अगस्त 22 को एस डीआर एफ पोस्ट उजेली से रेस्क्यू टीम आरक्षी शक्ति रमोला के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मीलों का सफर पैदल चलकर एस डी आर एफ टीम पहले मांझी व उसके उपरांत डोडी ताल तक पहुंची। टीम द्वारा लापता की तलाश के लिए गहन "सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन" चलाया गया। चार दिनों तक लगातार चले इस आपरेशन में एसडीआरएफ टीम द्वारा जंगल, झाड़ी,गदेरों में गहनता से सर्चिंग की गई व  पुनः अपनी कार्यदक्षता को सिद्ध करते हुए आज 23 अगस्त 22 को लापता विदेशी नागरिक राजीव राव पुत्र कुन्नापरेडी पाण्डूरंगा राव उम्र 62 जो अमेरिकन सिटिजनशिप को डोडीताल ट्रैक से  ढूंढ निकाला गया। वह रास्ता भटक जाने के कारण विपरीत दिशा में चले गए थे, एसडीआरएफ टीम  द्वारा उन्हें  भैरव मंदिर से आगे उड़ कोटि गाड़ की चोटी से सकुशल रेस्क्यू किया गया है।टीम द्वारा उन्हें रेस्क्यू कर उत्तरकाशी लाया जा रहा है।गौरतलब है कि...

डॉग स्क्वाड की मदद से आपदा में लापता लोगों की जा रही सर्चिंग

Image
 देहरादून – भेसवाड़ा में आपदा के दौरान लापता लोगों की सर्चिंग के लिये एस डी आर एफ "डॉग स्क्वाड" ने सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त मकान व मलबे में दबे मानव को सूंघ कर खोज निकालने की क्षमता रखने वाले इस खोजी दस्ते से सर्च ऑपरेशन को गति मिलेगी।         उपरोक्त के अतिरिक्त एस डी आर एफ के निम्न सर्च ऑपरेशन गतिमान है। इसमें उप निरीक्षक सचिन रावत  के नेतृत्व में फ्लड टीम ढालवाला  द्वारा सोडा सरौली क्षेत्र में सॉन्ग नदी में आपदा के दौरान लापता लोगों की  सर्चिंग की जा रही है।इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम द्वारा सरखेत में लापता लोगों के संबंध में सर्चिंग की जा रही है। हेड कांस्टेबल पंकज घिल्डियाल के नेतृत्व में  एस डी आर एफ टीम द्वारा ग्वाड़ गांव में लापता व्यक्तियों के संबंध में सर्चिंग की जा रही है। हेड कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह के एस डी आर एफ टीम द्वारा कुमालड़ा चौकी से 2 km आगे ,शिल्ली में लापता एक महिला की सर्चिंग की जा रही है।

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
 मसूरी –  सरिता काल्पनिक नाम ने थाना मसूरी पर प्रार्थना पत्र दिया गया। उसने आरोप लगाये  कि आरोपी आदित्य पुत्र मुकेश निवासी उमरी बड़ी थाना हल्दौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उसकी 16 वर्षीय पुत्री सोनम काल्पनिक नाम को  19 अगस्त 22 को मसूरी लेकर आया था। तथा उसके साथ मसूरी स्थित एक होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। प्रार्थना पत्र के आधार  पर मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 58/2022 धारा 376 भारतीय दंड विधान तथा 3/4 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया। आरोपी की गिरफ्तारी को प्रभारी निरीक्षक मसूरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश की गई। गठित टीम  इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की लोकेशन की जानकारी की तो आरोपी अपने गांव में उमरी बड़ी बिजनौर में होना पाया गया । जिस पर थाना मसूरी से गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी अदित्य उर्फ नन्नू पुत्र मुकेश सिंह निवासी उमरी बड़ी थाना हल्दौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 19 वर्ष के घर पर दबिश दी तथा आरोपी को उसके घर उमरी बड़ी बिजनौर से देर रात गिरफ्तार किया गया कर लिया गया ।