Posts

गांधी पार्क से हर घर तिरंगा रैली

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गांधी पार्क में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में श...

कोटद्वार की सुखरो नदी में फँसी दो गाय

Image
कोटद्वार – थाना कोटद्वार ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया की सुखरो नदी,कोटद्वार में दो गाय फँसी हुई है। सूचना प्राप्त होने पर  एस डी आर एफ पोस्ट कोटद्वार से रेस्क्यू टीम, कांस्टेबल आशीष रावत  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों  के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही वहाँ देखा गया की दो  गाय  नदी में फँसी हुई है। जिनमें से एक गाय की पिछली टांग टूट जाने के कारण वह चलने में असमर्थ थी व दूसरी गाय भी घायल अवस्था मे थी। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो गायों को रोप की मदद से नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के उपरांत एस डी आर एफ टीम द्वारा दोनों गाय को आवश्यक उपचार को पशु चिकित्साल्य भिजवाया गया।

किशोरी गंगा नदी में डूबी सर्चिंग जारी

Image
 ऋषिकेश –  मुनिकीरेती थाने ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि खारा स्रोत के पास योग निकेतन घाट पर एक किशोरी गंगा नदी में डूब गई है।घटना पर पोस्ट ढालवाला से एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने रेस्क्यू उपकरणों सहित एस आई सचिन रावत  तत्काल घटनास्थल  रवाना हुई। किशोरी आयुषी चमोली पुत्री दिनेश चमोली,उम्र 18 वर्ष, ग्राम- पाटा, जनपद टिहरी गढ़वाल की रहने वाली है जो अपने 04 साथियों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा देने ऋषिकेश आयी थी। घाट पर अपने दोस्तों के साथ घूमते समय अचानक पैर फिसलने से गंगा की तेज लहरों की चपेट में आकर लापता हो गयी। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है।गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है,सर्चिंग की जा रही परन्तु किशोरी का अभी कुछ पता नही चल पाया है।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काले झंडे दिखाकर विरोध करती महिला कांग्रेस नेत्री गिरफ्तार

Image
देहरादून –प्रदेश महिला कांग्रेस ने बीजापुर गैस्ट हाऊस के बाहर केन्द्रीय महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के विरुद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी  के साथ  दुर्व्यवहार व बढ़ती महंगाई सहित गैस पेट्रोल और देश में विभिन्न स्थानों पर  हुए बलात्कारों पर आपकी चुप्पी व लोगों के बाथरुमों में झाकनें की आदत के विरुद्ध प्रदर्शन किया। व उनको चूड़ियाँ भेंट करने का प्रयास महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नेतत्व में किया व उन से सोनिया गांधी से किए दुर्व्यवहार के लिए माफ़ी माँगने की माँग करते हुए। यह भी माँग   कि वे अपना आचरण बलात्कारों की विभिन्न घटनाओं सहित महंगाई अन्य मुद्दों के लिए भी देश की जनता से भी माफ़ी माँगे केन्द्रीय मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आशा मनोरमा ने कहा कि आप केन्द्र सरकार में एक महत्वपूर्ण विभाग महिला एंव बाल कल्याण में मंत्री व सांसद है किन्तु आपका ससंद व ससंद के बाहर आचरण आपके पद की गरिमा के साथ-साथ महिला सम्मान के प्रतिकूल रहा है। इस सम्बन्ध में आपके समक्ष निम्न बन्दु रखते हुए आपसे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनि...

मसूरी से देहरादून आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 लोग घायल

Image
मसूरी –  मसूरी से  देहरादून आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम कि पर्वतीय डिपो मसूरी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई मिली जानकारी के अनुसार इस बस में करीब 36 लोग सवार थे जिसमें से 17 लोग घायल हो गए हैं सभी घायलों को मसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। और पर्वती क्षेत्रों में कई रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। सड़क दुर्घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है।   दरअसल, यह मामला आज दोपहर का है जब मसूरी देहरादून मार्ग पर आइटीबीपी के समीप एक बस पलट गई बस पलटने की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। दरअसल, मसूरी में हो रही भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन भारी बारिश की बड़ी चुनौती का सामना करते हुए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

टापू पर फँसी पांच गाय किया स्क्यू

Image
स्थानीय व्यक्ति ने  एस डी आर एफ पोस्ट को सूचना दी कि ढालवाला में सुबह के समय दिनाभागा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने से  5 गाय 14 बीघा क्षेत्र में टापू के बीच मे फंसे हुई। इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण  तुरंत घटनास्थल पर पहुची। टापू के दोनों तरफ पानी बहुत तेज बह रहा था , टीम रोप के सहारे टापू तक पहुंची और सभी गाय को एक एक करके सुरक्षित तरीके से टापू से बाहर निकाला गया।। पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था।एस डी आर एफ टीम द्वारा समय से गाय का रेसक्यू कर लिया गया अन्यथा कोई अप्रिय घटना घटित होने की प्रबक संभावना थी।एस डी आर एफ की त्वरित प्रतिक्रिया व सूझबूझ की मौके पर उपस्थित सभी स्थानीय ब्यक्तियों द्वारा  सराहना की गई

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की

Image
देहरादून – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने आज दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने नई ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इस दौरान उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा  से प्रदेश के संदर्भ में राजनीतिक चर्चा करते हुए विभिन्न् सांगठनिक  विषयों पर भी आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया।    शनिवार को  महेंद्र भट्ट ने अपने पहले दिल्ली दौरे के दूसरे दिन अन्य कई शीर्ष नेताओं से भेंट की। इसी क्रम में महेंद्र भट्ट ने अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद ओंम माथुर से भी भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । इसके अलावा महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी , अजय टमटा , डॉ अनिल जैन आदि अन्य शीर्ष नेताओं से मिलकर विभिन्न राजनैतिक विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया ।