Posts

चैन लूटने का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Image
देहरादून –   रायपुर थाने में सुरेशी देवी पत्नी धीरेंद्र सिंह निवासी नियर मिलन वेडिंग प्वाइंट बालावाला द्वारा थाना रायपुर पर तहरीर दी गई की 09 जुलाई 22 को शाम के समय जब वह सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपनी सासूजी के साथ वापस आ रही थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी सास के गले की चेन लूटने का प्रयास किया जिसमें धक्का-मुक्की के दौरान उनकी सासू जमीन पर गिर गई एवं शोर मचाने पर लूट का प्रयास करने वाला मौके से भाग गया। सूचना के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 264/22 पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक कमलेश गौड के सुपुर्द की गई।थानाध्यक्ष रायपुर मनमोहन नेगी ने एक टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तो एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा घटना किया जाना प्रकाश में आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एवं मुखबिर की सूचना पर घटना करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा आमवाला तरला से अवैध चाकू के पकड़ा गया। संदिग्ध ने अपना नाम राहुल उम्र 23 वर्ष बताया।  पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्मैक पीने का आदी है एवं नशे की जरूरतों को पू...

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने शहीद स्मारक में उत्तराखंड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Image
  देहरादून – सोमवार के दिन एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून पहुंची। हवाई अड्डे पर उनका उत्तराखंड के बाद एयंत्र और जनजातीय समूह के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया उसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए वह कचहरी स्थित शहीद स्मारक में पहुंची और उत्तराखंड के  शहीदों को  श्रद्धांजलि दी, उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे,जहां उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की,जहाँ भाजपा के सभी सांसद और सभी विधायक मौजूद रहे साथ ही दो निर्दलीयों  का भी समर्थन उनको मिला है। देहरादून में सीएम आवास में NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के साथ उत्तराखंड के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक के दौरान द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें वोट करने का आग्रह किया।बीजेपी के विधायकों के साथ निर्दलीय विधायक खानपुर उमेश कुमार और  यमनोत्री संजय डोभाल भी मौजूद रहे माना जा रहा है कि उनका भी समर्थन द्रोपदी मुर्मू को मिल गया हैं। राष्ट्रपति निर्वाचन को लेकर उत्तराखंड में मतदान क...

न्यायमूर्ति की फोटो व्हट्सअप डीपी पर लगाने वाले ठग गिरफ्तार

Image
देहरादून – उपनिरीक्षक दिलबर सिंह नेगी, एसटीएफ देहरादून ने थाना कोतवाली पर सूचना दी कि एक साइबर गिरोह जो कि न्यायमूर्ति की फोटो अपने मोबाइल की डीपी पर लगा कर भारत सरकार के मंत्रालयों एवं राज्य सरकार के मंत्रालयों एवं विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों को अपने प्रभाव में लेकर आम लोगों से काम करवाने के एवज में ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं।  जगह-जगह लाखों रुपए लोगों से काम करवाने के एवज में ले रहे हैं। जिस पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 334/2022 धारा 419/420 भादवि के तहत पंजीकृत किया गया। अभियोग के अनावरण को वरिष्ठ अधिकारी द्वारा टीम गठित कर प्रकरण में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध मोबाइल नम्बर की जानकारी प्राप्त हुई, जो कि मनोज कुमार नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड होना ज्ञात हुआ एवं उक्त नम्बर के द्वारा कुछ दिन पूर्व भी  न्यायमूर्ति उच्चतम न्यायालय की डीपी अपने मोबाइल पर लगा कर स्वंय को न्यायमूर्ति उच्चतम न्यायालय बताते हुए शासन में तैनात एक वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी से काम कराने के लिए फोन एवं मैसेज किया जाना प्रक...

सेल्फी बनी मौत का कारण

Image
 टिहरी गढ़वाल -  जब से लोगों के हाथ में स्मार्टफोन आया है और आदमी कहीं भी घूमने के लिए निकलता है तो हर जगह पर सेल्फी खींचने लग जाता है वह जगह की  स्थिति को नहीं समझता है। और इसलिए कई बार अपनी जान से हाथ धो बैठता है ऐसा ही कुछ दिल्ली के एक युवक के साथ रविवार को सेल्फी खींचते वक्त हादसा हो गया और वह अपनी जान से हाथ धो बैठा।  देवप्रयाग थाने ने एस डी आर एफ को सूचना दी की तोता घाटी मंदिर के पास एक व्यक्ति फोटो खींचते समय खाई में गिर गया है।यह सूचना प्राप्त होने पर एस डी आर पोस्ट ब्यासी से रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के साथ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गहरी खाई में उतरकर टीम ने युवक तक पहुंच बनाई गई। गौरतलब है कि  बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास यह युवक नाम  मिंटू उम्र 29 वर्ष पुत्र दिलीप मंडल निवासी दिल्ली कैंट प्रह्लाद पुर गांव पालम दिल्ली सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में गिर गया था। इस  हादसे में युवक की मौत मौके पर ही हो गयी ।एसडीआरएफ की टीम द्वारा मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

पानी के तेज में बही कार दो को बचाया एक की मौत

Image
 देहरादून –  आपदा कंट्रोल रूम को सहसपुर थाने ने सूचना दी की शीशम बाड़ा शेरपुर शिमला बायपास मार्ग पर एक कार नदी में बह गई है, जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे। दो व्यक्तियों को स्थानीय लोगों व जिला पुलिस द्वारा सकुशल निकाल दिया गया है। एक व्यक्ति लापता है ,जिसकी सर्चिंग की जानी है। इसके लिए एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।  एस डी आर एफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सघन सर्च अभियान चलाया गया।गौरतलब है कि शनिवार  रात कार सवार तीनों व्यक्ति पोंटा साहिब से अपने  रिश्तेदार से मिलकर  घर वापस जा रहे थे। तभी शिमला बाईपास के सिंघनीवाला से धर्मा वाला जाने वाले मार्ग पर श्री राम स्कूल के पास रपटे में पानी के बहाव में फंस गए। कार सवार दो व्यक्तियों मुकेश शर्मा निवासी थाना नेहरू कॉलोनी व अनिल कुमार निवासी चंद्रबनी को जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बमुश्किल  बचाया गया परन्तु तीसरा व्यक्ति पानी में बह कर लापता हो गया एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम  द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान लापता व्यक्ति राजकुमार पाल उम्र 65 वर्ष निवासी बंजारावाला कारगी चौक के शव को बरामद कर जिल...

ऋषिकेश में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि

Image
देहरादून – जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर रोग की पुष्टि होने के फलस्वरूप रोग की रोकथाम के लिए क्षेत्र को तीन भागों यथा इन्फेक्टेड जोन, सर्विलांस जोन, डिजीज फ्री जोन में विभाजित करने के आदेश दिए गए है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि  इन्फेक्टेड जोन ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रोग की पुष्टि हुई है। एक कि०मी० की परिधि को इन्फैक्टेड जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में सूअर मांस /सुअर मास की दुकानो /सुअर आवगमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया गया है। संक्रमित क्षेत्र एवं स्थानीय डिसइन्फेक्शन, फ्यूमिगेशन तथा टिक्स की रोकथाम के उपाय करने तथा रोगी पशुओं को स्वस्थ्य पशुओं से अलग रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।  इन्फैक्टेड जोन में आने वाले सूअर पशुओं की कलिंग करतेे हुए कार्कसंज को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किये जाने के निर्देश दिए गए है।  सर्विलान्स जोन- इन्फेक्टेड जोन से 10 कि०मी० की परिधि में आने वाले क्षेत्र को सर्विलान्स जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में भी सूअरों का आवगमन पूर्णतया वर्जित होगा तथ...

टापू पर फंसे दो युवकों का एस डी आर एफ ने किया रेस्क्यू

Image
 कोटद्वार –  कोटद्वार थाने  से सूचना आई की सुकरो नदी में दो युवक फंसे है, जिनके रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचने मिलने पर एस डी आर एफ पोस्ट कोटद्वार से सी टी लक्ष्मण सिंह ने टीम व आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू टीम को ज्ञात हुआ कि दो युवक नदी किनारे घूमने गए थे की नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण टापू पर फंस गए।एस डी आर एफ टीम ने बिना वक़्त गवाये तुरंत रोप के माध्यम से टापू पर फंसे  दोनों  युवकों को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में उफनती नदी से सकुशल रेस्क्यू कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया ।  युवकों का नाम व पता अरमान अंसारी (19 वर्ष), s/o यूसुफ अंसारी, नजीबाबाद,सैफ अली अंसारी (20 वर्ष), s/o नईम अंसारी,नजीबाबाद।एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम में निम्न शामिल रहे आरक्षी लक्ष्मण सिंह,आरक्षी आशीष रावत,आरक्षी जगदीश सिंह,चालक नरेंद्र सिंह।