Posts

किस की खुलेंगी किस्मत पुलिस आरक्षी संर्वग के 1521रिक्त पदों के लिए 1,30,445 अभ्यार्थी

Image
 देहरादून – उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी संर्वग (पुलिस/पीएसी/फायर) के रिक्त 1521 पदों पर भर्ती के प्रथम चरण में शारीरिक नाप जोख एवं दक्षता परीक्षा पूर्ण हो गई है। इस में कुल 2,58,448 अभ्यार्थीयो को परीक्षा को बुलाया गया था। जिसमें से 1,80,005 अभ्यार्थीयों ने शारारिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया। और 1,30,445 अभ्यार्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता हासिल कर अगले चरण में चयनित हुए हैं, जहां उनकी लिखित परीक्षा होगी।  शारीरिक दक्षता परीक्षा में पर्वतीय जनपदो में बागेश्वर- 87.95 %  चम्पावत-80.36 %  पिथौरागढ-81.61 %  पौडी गढवाल- 79.62 %  चमोली-76.76 %  अल्मोडा-74.48 %  उत्तरकाशी-73.68 % टिहरी गढवाल-71.53% रूद्रप्रयाग- 69.82% अभ्यार्थी  सफल रहे। जबकि मैदानी जनपदो में देहरादून-77.56 % उधमसिंहनगर- 69.60%  हरिद्वार-64.33%  नैनीताल- 58.34% अभ्यार्थी अगले चरण हेतु चयनित हुए। राज्य में आयोजित आरक्षी पद की शारारिक दक्षता परीक्षा में औसतन 72.47% अभ्यार्थी सफल रहे।                      ...

मसूरी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर चली सरकार की जेसीबी

Image
मसूरी - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पर जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण,  अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित कार्यवाही करते हुए सक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के दिशा निर्देशन में आज मसूरी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी /कार्मिकों की टीम के साथ कार्यवाही करते हुए जेसीबी से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया तथा सड़क के किनारे रखे गए समान और उपकरणों को हटाया गया और मौके पर मौजूद अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है। तथा संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रहे हैं। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध अतिक्रमण एवं  अवैध खनन, पर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी,            ...

उत्तराखण्ड में अगस्त एवं सितम्बर में अग्निवीरों की होगी भर्ती

Image
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में अग्निपथ योजना के तहत अगस्त एवं सितम्बर माह में राज्य में होने वाली भर्तियों के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों, पुलिस एवं सेना के अधिकारियों के मध्य बैठक आयोजित की गयी।मुख्य सचिव ने मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में सेना को हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में अत्यधिक भीड़भाड़ होने की सम्भावना है। राज्य के युवाओं भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि मानसून सीजन के कारण भर्ती स्थलों में वाटर लॉगिंग होने की सम्भावना बनी रहेगी, इसके लिए वाटर सक्शन पंप की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।मुख्य सचिव ने भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए जनपदों में जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थलों में रहने-खाने, श...

बर्सू गांव में महसूस किए भूकंप के झटके

Image
 रुद्रप्रयाग –भूकंप की सूचना प्राप्त होते ही जनपद की आईआरएस दल ने तुरंत स्टेजिंग एरिया पहुंचकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर अपनी-अपनी टीमों को आपदा प्रबंधन के उपकरणों के साथ राहत एवं बचाव के लिए घटना स्थल के लिए रवाना किया गया जिसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, फायर, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, फोरेस्ट, रेडक्राॅस, एनजीओ आदि विभागों ने घटना स्थल पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। गांव में 200 लोग निवासरत हैं जिसमें भूकंप के कारण 20 लोग घायल हुए हैं तथा 4 घर ध्वस्त हुए हैं तथा 10 मवेशी घायल हुए हैं।  मौके पर पहुंची टीम ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को दोपहर 03ः40 मिनट पर सूचना मिली की जनपद रुद्रप्रयाग के बर्सू गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 आंकी गई। जिसके राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्टेजिंग एरिया कमांडर अपर्णा ढौंडियाल के नेतृत्व में गुलाबराय में स्टेजिंग एरिया तैयार किया गया तथा घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव दल क...

नाबालिक लड़की के अपहरणकर्ता को पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून –  सेलाकुई निवासिनी वादीनी ने 10 जून 22 थाना सेलाकुई पर एक लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री जिसकी  उम्र 16 वर्ष है वह  08 जून 22 की प्रात: अपने घर सेलाकुई से कही चली गई है जो घर वापस नहीं आई है।इस सूचना पर तत्काल थाना सेलाकुई में अपहरण की धाराओं में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। नाबालिक लड़की के अपहरण की घटना का खुलासे को पुलिस टीम का गठन किया। थानाध्यक्ष  ने पुलिस टीम का नेतृत्व करते हुए गुमशुदा के परिजनों के मोबाइल नंबर की सीडीआर प्राप्त करते हुए स्थानीय क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा का गहनता से अवलोकन किया गया और अपहृत नाबालिग की तलाश में मुखबिर मामूर किये गये।पुलिस टीम ने 05 जुलाई 22 को सांय अभियुक्त धीरज खण्डूडी उम्र 19 वर्ष को विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर अभि0 के कब्जे से पीडिता /अपहृर्ता को सकुशल बरामद किया गया। पीडिता के बयानो के आधार पर अभियोग मे अपहरण, बालात्कार एवं पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं मे इजाफा किया गया। तथा पीडिता का मेडिकल परिक्षण की कार्यवाही की जा रही है। 

गांजे की तस्करी में लिप्त 4 महिलाओं से 4 किलो से अधिक गांजा के साथ पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून -कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व अभियान चलाया जा रहा है,जिसके क्रम मे कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 04 महिला अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया।    पुलिस को सूचना मिली की 04 महिला अभियुक्तों क्रमशः निर्मला देवी पत्नी देवेन्द्र सिह निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-23 वर्ष,संगीता देवी पत्नी विनोद साहनी निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-55 वर्ष,रानी कुमारी पुत्री लक्ष्मण साहनी निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-19 वर्ष, किरन पत्नी राकेश साहनी निवासी FCI गोदाम के पास झुग्गी मे ट्रान्सपोर्ट नगर जनपद देहरादून उम्र-30 वर्ष को ट्रान्सपोर्टनगर झुग्गी निकट अनाज गोदाम से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 04 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ । महिला अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पटेलनगर में धारा 8/20 NDPS ACT के अन्तर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किया गया ।     

गंगा नदी में बहा फौजी हुई मौत

Image
 ऋषिकेश – भारतीय सेना का जवान जो हर कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जीने और लड़ने का माद्दा रखता है वह गंगा नदी में नहाते समय डूब गया और उसकी मौत हो गई सोचने का विषय तो है जरूर है क्योंकि भारतीय सेना की ट्रेनिंग कठिन से कठिन परिस्थितियों में की जाती है। मंगलवार दोपहर में थाना लक्ष्मण झूला से  सूचना प्राप्त हुई की फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति बह गया है।सूचना मिलते ही एस डी आर एफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एन्ड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गौरतलब है कि ये छह लोगों का ग्रुप नहाने के लिए फूलचट्टी आया था।अचानक जल स्तर बढ़ने से एक व्यक्ति बहने लगा, जिसको गोल्फ रैपिड तक बहते हुए देखा गया। बहने वाला युवक ग्राम गंडाला, तहसील बहरोड़, थाना निवराना, अलवर राजस्थान का रहने वाला है और  भारतीय सेना का जवान है जो छुटी में घर आया था और घूमने के लिए ऋषिकेश में आया हुआ था। एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ने घटनास्थल से 2 किलोमीटर आगे नदी से भारतीय सेना के जवान को खोज निकाला व तुरन्त अस्पताल भिजवाया।  राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टर ने नितुल यादव उम्र 25 वर्ष को देखा और युवक को मृत ...