Posts

देखिए कहां हुआ यह जलभराव और मजदूरों के घर में घुसा बारिश पानी

Image
 देहरादून –  मानसून की आगाज हुआ और दून में लगभग 1 घंटे के करीब जमकर बरसा बदरा, बारिश तो खूब हुई वही रायपुर इलाके में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया लेकिन सूचना शायद थोड़ी देर से मिली तब तक बारिश की वजह से डोभाल चौक के पास एक नाली निर्माणाधीन भवन की वजह से बंद हो रखी है।  और जब तेज बारिश हई और पानी का बहाव पीछे से भी आया और आगे नाली बंद होने की वजह से एक क्षेत्र में पानी जमने लगा और पानी लगभग 8 फीट से ज्यादा भर गया वहीं पर मजदूरों के कच्चे मकान बने हुए थे जिसमें ैं घुस गया बा मुश्किल मजदूरों ने अपना कुछ सामान बाहर निकाला और अपनी जान बचाई मौके पर क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना करके जनता से कहा कि हम पंप लगाकर पानी बाहर निकाल देंगे लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि देहरादून को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चिन्हित किया गया है चिन्हित किया गया है और पिछले तीन-चार सालों से यहां पर स्मार्ट सिटी का कार्य भी चल रहा है मगर मानसून की पहली बारिश ने ही गरीबों के घर को लबालब कर दिया।

हत्या के प्रयास एवं आगजनी के मामले में एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Image
सेलाकुई –सेलाकुई थाने को सूचना मिली की ग्राम भगवानपुर भाऊवाला मे एक व्यक्ति ने घर पर आगजनी कर दी है तथा अपने परिजनों को कुल्हाडी से मार रहा है सूचना पर तत्काल नजदीकी चीता कर्मचारी को मौके पर भेजा तथा थानाध्यक्ष स्वयं पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो मौके पर  लक्ष्मी देवी पत्नी कुंदन सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर भाऊवाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उनके पति कुंदन सिंह पुत्र कल्याण सिंह एवं अन्य गांव के व्यक्ति मौजूद मिले घटनास्थल पर सागर पुत्र कुंदन सिंह उम्र 40 वर्ष के द्वारा अपने घर में सभी कपड़ों पर आग लगाकर एक कमरे में बेड तथा बिस्तर कंबलों में आग लगाकर गैस सिलेंडरों को उनके ऊपर डाल जिससे कमरे में चारों तरफ आग लग गयी और धुआं ही धुआं हो गया । इस दौरान आगजनी की घटना करने वाले सागर उपरोक्त द्वारा अपने आप को एक कमरे में बंद कर दिया जिस को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना तत्पश्चात काफी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर सागर को कमरे से बाहर निकाला तो सागर उपरोक्त मौके मर मौजूद सभी पर भडकने लगा और मरने मारने पर आतुर हो गया जिसको स्थानीय व्यक्तियों व मौजूद पुलिस बल द्वारा पकड लिया ।तत्पश्च...

हिमानी ज्वेलर्स मैं हुई लूट का हुआ खुलासा दो गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  उषा पवार पत्नी स्वर्गीय बीएस पवार निवासी हिमानी ज्वेलर्स हरिद्वार रोड धर्मपुर थाना नेहरू कॉलोनी ने थाने आकर सूचना दी कि 21 जून 22 को दोपहर 2:30 बजे उनकी हिमानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति अंगूठी लेने आया व मोल भाव के बहाने मौका पाकर पूरा 12 सोने की अंगूठी की ट्रे लेकर भाग गया वही थोड़ी दूरी पर उसका इंतज़ार कर रहे दूसरे व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया।  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में मु0 अ0 सं0-203/2022 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात  बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। ये घटना पौश इलाके व ज्वेलर की दुकान से सम्बन्धित होने के कारण पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  शीघ्र घटना  के खुलासे के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी थाना नेहरू कालोनी पुलिस व SOG टीम का गठन कर घटना का जल्द से जल्द  खुलासा करें।गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के CCTV कैमरों का गहनता से अवलोकन व विश्लेषण किया गया तो घटना के समय एक संदिग्ध  हीरो होंडा सीडी डिलक्स में दो संदिग्ध आते जाते दिखायी दिए किंतु बाइक की आगे व ...

कार पेड़ से टक्कराई एक की मौत एक घायल

Image
 सेलाकुई -  भाऊवाला क्षेत्र में कार पेड़ से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और उसमें दो व्यक्ति सवार हैं। सूचना पर तत्काल नजदीकी चीता भाऊवाला कर्मचारी को मौके पर भेजा तो चीता पुलिस ने जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है वह यूपी की गाड़ी प्रतीत हो रही है जिसका नंबर साफ़ नज़र नही दिख रहा है जबकि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह गाड़ी उत्तराखंड के देहरादून आरटीओ के रजिस्ट्रेशन की दिखाई है जिसका वाहन संख्या UK07BW-9861 कार सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई है।बुधवार शाम के समय डायल 112 के माध्यम से थाना सेलाकुई को सूचना मिली थी। और मौके पर प्रत्यूष बिष्ट पुत्र प्रदीप बिष्ट निवासी सुभारती अस्पताल के पास झाझरा देहरादून उम्र 23 वर्ष।आदित्य कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सिद्दोवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष मौके पर मिले जिसमें प्रत्यूष बिष्ट ज्यादा घायल  हो गया व आदित्य को हल्की चोटे आई थी। चीता कर्मचारी ने तत्काल दोनों घायलों को 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल सुभारती अस्पताल झाजरा पहुंचाया गया जहां पर दौराने उपचार घायल प्रत्यूष बिष्ट की मृत्यु हो गई जिस पर मृतक प्रत्यूष बिष्ट का पंचायत नाम...

मां बेटी से गैंगरेप करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Image
 रुड़की -हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार 24 जून की रात रुड़की में एक महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों को सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। घटना के दिन महिला और उसकी बेटी को सोनू नाम के युवक ने अपनी बाइक से कलियर से लिफ्ट देने के लिए बैठाया था। रास्ते में उसने महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया। इस दौरान ऑल्टो कार सवार चार लोग वहां पहुंचे जिन्हें देखकर सोनू वहां से भाग गया। कार सवार लोगों ने महिला और उसकी बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाया और मुख्य रास्ते से अंदर की ओर खेतों में ले जाकर गैंगरेप किया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिसके बाद अभियुक्त मां बेटी को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए थे।इस घटना में बच्ची की चीख ने न सिर्फ जनपद हरिद्वार बल्कि पूरे राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय महिला आयोग को भी हिला कर रख दिया। दिल्ली से राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने भी मौके एवं आसपास अन्य से मामले की जानकारी करी। घटना के संबंध में महिला केवल एक आरोपी सोनू ...

केदार बाबा के दर्शन कर वापस आते श्रद्धालु पर पत्थर गिरे,तीन श्रद्धालु घायल एक की मौत

Image
रुद्रप्रयाग -  सोनप्रयाग थाने से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि सोनप्रयाग से 500 मीटर दूर पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण कुछ लोग घायल हो गए है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल  के लिय रवाना हुई। ये  श्रद्धालु केदार बाबा के दर्शन करके वापिस आ रहे थे।  अत्याधिक वर्षा होने से पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण चार श्रद्धालु घायल हो गए।जिसमें से एक यात्री के गंभीर चोटें लग जाने पर मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पत्थर गिरने से घायल हुए तीन श्रद्धालु को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। व एक श्रद्धालु जयंती लाल उम्र 50 वर्ष निवासी राजस्थान के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।घायलों में मयूरी पत्नी धर्मेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी अहमदाबाद गुजरात। अवन सिंह पुत्र मीर सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी झज्जर हरियाणा। विकास पुत्र वीर चंद्र उम्र 24 वर्ष निवासी नेपाल।

सचिवालय के निकासी गेट की गिरासू दीवार से चाय की ठेली लगा रही महिला को खतरा

Image
देहरादून - मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रंबंधन एवं पुर्नवास तथा मानसून की तैयारियों को लेकर राज्य के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपद सम्भावित आपदा से पूर्व ही पूर्ण रूप से तैयार रहें तथा संसाधनों को मजबूत बनाए।  उन्होंने आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए  जिन क्षेत्रों में आपदा आती है ऐसे क्षेत्रों में एसडीआरएफ तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय भूतपूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण देते हुए आपदा कार्य में सहयोग लेने तथा पीआरडी को भी इस कार्य में लगाया जाए।  वीडियो कान्फ्रेसिंग में जिलाधिकारी ने आपदा के दृष्टिगत जनपद की तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बाढ़ क्षेत्र गौहरीमाफी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के दृष्टिगत तथा आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्र गिलोगी क्रोनिक स्लिप जोन के उपचार को बजट की मांग की गई। वीडियो कान्फ्रेसिंग के पश्चात जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने एनआईसी सभागार में संब...