Posts

श्यामपुर में नहाते हुए डूबा 14 वर्षीय किशोर मिला शव

Image
 हरिद्वार - एसडीआरएफ टीम को सीसीआर हरिद्वार द्वारा सूचित किया गया कि श्यामपुर के पास गंगा नदी में एक किशोर डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से फायरमैन सुमित नेगी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि 03 दोस्त श्यामपुर के पास गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी का पानी गहरा होने के कारण 01 किशोर नदी में डूब गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त किशोर की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत डीप डाइवर सुमित नेगी द्वारा पानी में 15 से 20 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर नाम ऋतिक पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी श्यामपुर के शव बरामद  कर  जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

आरक्षी राकेश राठौर की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई हुई मौत

Image
 देहरादून –  उत्तराखंड पुलिस के वर्ष 2001 बैच के आरक्षी राकेश राठौर का  कल रविवार‌ 26/27 जून 22 की रात में हर्रावाला एसबीआई बैंक के सामने हरिद्वार से देहरादून आते वक्त समय करीब 02:26 बजे स्वयं की मोटरसाइकिल का सडक के बीच बने डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गये थे। जिन्हे रात चीता मोबाईल में नियुक्त कर्मचारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 108 एम्बुलेंस  के माध्यम से कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा आऱक्षी राकेश राठौर को मृत घोषित किया गया।  घटना के सम्बन्ध में घटनास्थल के समीप स्थित सीसीटीवी फुटेज देखी गयी जिसमें आरक्षी की मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट डिवाइडर से टकराने से होने की पुष्टि हुई है। अन्य किसी वाहन से होना नहीं पाया गया है। वर्तमान में आरक्षी राकेश राठौर अवकाश पर चल रहे थें। आरक्षी राकेश राठौर बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है, जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर जीवात्मा को अपने श्री चरणों में  स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दुःख को ...

राष्ट्रीय राजमार्ग में रात को लूट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार

Image
रायवाला – दून पुलिस को मिली बडी कामयाबी, छिद्दरवाला क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात लूट करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को रायवाला पुलिस व एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार।अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गयी धनराशी 92000/- बयानवे हजार रुपये (नकद) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाचे को किया बरामद।थानाध्यक्ष रायवाला ने छिद्दरवाला क्षेत्र में लूट की घटना में फरार चल रहे अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी ।  घटना 21 जून 22 की है वादी तजिन्दर सिंह ग्रोवर पुत्र मोहन सिंह ग्रोवर निवासी 18 गांधी रोड़ ने लिखित तहरीर दी गयी कि 20 जून 22 को अपने दोस्त रघुवीर सिंह पटवाल के साथ वाहनों की नीलामी में भाग लेने के लिए अपने साथ कैश लेकर अपनी स्कूटी से प्रातः09:30 बजे के समय रुड़की के लिए निकले और 11:30 बजे  वहां पहुंच गये थे। नीलामी खत्म होने पर हम रात 11:45 बजे रुड़की से देहरादन के लिए चले, रास्ते में हम लोगों ने मनसा ढाबा पर खाना खाया था, फिर हम स्कूटी से रात समय लगभग 01:20 से 01:30 के बीच हम घर को चल दिये थे। रात समय लगभग 01:40 बजे एक  मोटर साइकल पर सवार 03 व्...

रायपुर में यूटिलिटी खाई में गिरी एक की मौत एक घायल

Image
 देहरादून -  चौकी कुमालडा ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि रायपुर क्षेत्र में एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग को एसडीआरएफ टीम की आवश्यता है।ये सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम, पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि ये वाहन UK 07 CA 6376 में दो व्यक्ति सवार थे। ग्राम दुबड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया व एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर घायल  व्यक्ति नाम चंदन सिंह पुत्र थेपण सिंह निवासी मरोड़ टिहरी गढ़वाल को गहरी खाई से रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत मृत व्यक्ति नाम गोविंद सिंह पुत्र चतुर सिंह निवासी मरोड़ टिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मंदाकिनी नदी में फंसे दो युवक

Image
 रुद्रप्रयाग - एसडीआरएफ को थाना सोनप्रयाग द्वारा सूचित किया गया कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मंदाकिनी नदी में दो युवक फंस गए हैं। उन्हें नदी से बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।यह युवक मंदाकिनी नदी का जलस्तर कम होने पर नदी को पार कर अपना आवश्यक सामान लेने के लिए गए थे। वापस आते समय नदी का जलस्तर अचानक से अत्याधिक बढ़ जाने के कारण वह नदी के दूसरे किनारे पर ही फंस गए।यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक करण सिंह  के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाइफ बोया, लाइफ जैकेट व रोप के माध्यम से  त्वरित रेस्क्यू कर उन युवकों  के प्राणों की रक्षा की गई।संकट के समय मे मिली साहयता से गदगद हो दोनों युवकों द्वारा एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया गया। सागर पुत्र दरबान सिंह उम्र 26 साल रुद्रप्रयाग चोपता।सिद्धार्थ राणा पुत्र ज्योत सिंह उम्र 20 साल रुद्रप्रयाग चोपता।इस रेस्क्यू कार्य मे एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी, प्रेम प्रकाश, HCUT प्रद...

केंद्र शासित प्रदेशों के युवा और खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन

Image
गुजरात –गुजरात के एकता नगर, केवड़िया गुजरात में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवा और खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुवात हो गई है। उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खेल और युवा मामलों की मंत्री रेखा आर्या कर रही है। उनके साथ वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार विशेष प्रधान सचिव खेल और युवा मामले मौजूद हैं।साथ ही उत्तराखंड से अजय अग्रवाल संयुक्त निदेशक युवा कल्याण और मनोज शर्मा उप निदेशक खेल भी मौजूद है।यह आयोजन दो दिनों तक चलेगा। अपने सम्बोधन में  खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, यह भारत में खेलों के लिए एक रोमांचक समय है क्योंकि हम हाल ही में संपन्न हुए डेफ़ ओलंपिक, थॉमस कप और उबेर कप, 2022 में अपने चैंपियन एथलीटों की सफलता का जश्न मना रहे हैं। हमारी महिला मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी हमें गौरवान्वित किया है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह एक ऐसा समय है जब हमारे नवोदित एथलीटों को वैश्विक खेल परिदृश्य में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अपनी क्षमता और प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की आवश्यकता है।...

आई ए एस डॉ रामविलास यादव को14 दिन की न्यायिक हिरासत

Image
  देहरादून –  आय से अधिक संपत्ति मामले में आई ए एस अधिकारी डॉ रामविलास यादव को विजिलेंस ने बड़े नाटकीय तरीके से 5 बजे  विजिलेंस  कोर्ट में पेश किया  विजिलेंस  कोर्ट में क़रीब पौने 45 मिनट की जिरह के बाद जज ने  वरिष्ठ अधिकारी डॉ रामविलास यादव को   14 दिन के न्यायिक हिरासत का फैसला सुनाया है। हालांकि, 6 जुलाई को अगली सुनवाई नियत की गई है। आपको बता दे कि हाईकोर्ट की फटकार के बाद  डॉ रामविलास यादव, बीते बुधवार यानी 22 जून को देहरादून के विजिलेंस ऑफिस में पूछताछ के लिए पहुंचे थे। कल दोपहर करीब 12:48 बजे के आसपास एक प्राइवेट कार में अपने अधिवक्ता के साथ रामविलास विजिलेंस के दफ्तर में पहुंचे थे। जहां करीब 14 घटों तक उनसे पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।