आई ए एस डॉ रामविलास यादव को14 दिन की न्यायिक हिरासत

  देहरादून – आय से अधिक संपत्ति मामले में आई ए एस अधिकारी डॉ रामविलास यादव को विजिलेंस ने बड़े नाटकीय तरीके से 5 बजे विजिलेंस कोर्ट में पेश किया विजिलेंस कोर्ट में क़रीब पौने 45 मिनट की जिरह के बाद जज ने वरिष्ठ अधिकारी डॉ रामविलास यादव को 14 दिन के न्यायिक हिरासत का फैसला सुनाया है।


हालांकि, 6 जुलाई को अगली सुनवाई नियत की गई है। आपको बता दे कि हाईकोर्ट की फटकार के बाद  डॉ रामविलास यादव, बीते बुधवार यानी 22 जून को देहरादून के विजिलेंस ऑफिस में पूछताछ के लिए पहुंचे थे। कल दोपहर करीब 12:48 बजे के आसपास एक प्राइवेट कार में अपने अधिवक्ता के साथ रामविलास विजिलेंस के दफ्तर में पहुंचे थे। जहां करीब 14 घटों तक उनसे पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।