Posts

चंपावत विधायक गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपा

Image
 देहरादून – चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया।इस दौरान  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,  संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल  मौजूद रहे।         विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा| इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की|

ब्यासी के पास ट्रक खाई में गिरा एक घायल

Image
 टिहरी - देर रात एसडीआरएफ टीम को थाना ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी से 1 किलोमीटर आगे एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है।  यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी हिमांशु नेगी के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि यह वाहन ट्रक था। जिसमें 02 लोग सवार थे, ब्यासी से 01 किमी0 दूर वाहन के अनियंत्रित होने पर वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे से 01 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। व ड्राईवर अपना वाहन छोड़कर भाग गया।एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई व उस व्यक्ति को रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स अस्पताल भेजा गया।

प्रशिक्षित युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होने चाहिए- स्पीकर

Image
 देहरादून – कौशल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, विधान सभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में कौशल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी योजनाएं बनाएं, जिससे युवाओं को लाभ मिले, साथ ही योजना बनाते समय भौगोलिक परिस्थितियों का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा की कौशल विकास द्वारा रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिए नौजवानों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार कुशल बनाकर रोजगार मुहैया कराया जाना आवश्यक है।शिक्षा के साथ युवाओं के हुनर को निखारना बेहद जरूरी है।   विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी राज्य के औद्योगिक संस्थाओं से संपर्क करें एवं ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार राज्य में ही उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं बल्कि युवाओं को रोजगार सृजित करना भी हैं।विधानसभा अध्...

ग्रीष्मकाल में प्रदेश के किसी भी जनपद में पेयजल की कमी न हो –मुख्यमंत्री

Image
  किया – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में ठोस कार्य योजना बनाई जाय। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की दिशा में कार्य किये जाय। इसे वर्क कल्चर में लाना जरूरी है। जल संचय की दिशा में सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। इसमें जन सहयोग भी जरूरी है। जन सहभागिता से होने वाले कार्यों के अच्छे परिणाम मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिस भी विभाग द्वारा वृक्षारोपण करवाया जाता है, उन वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्द्धन की पूरी जिम्मेदारी भी संबधित विभागों की होगी। उन्होंने कहा कि नलकूप एवं हैण्डपम्प जिस भी विभाग या संस्था द्वारा लगाये जा रहे हैं, उनके मेंटिनेंस के लिए उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाय।   मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जल जीवन मिशन के कार्यों में और तेजी लाई जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जल जीवन मिशन के तहत जिन घरों में नल लग चुका है, उनमें शुद्ध गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध हो। हर घर नल, हर घ...

जिन कोरोना योद्धाओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पों वर्षा हुई वही योद्धा अपनी नौकरी के लिए सड़क की धूल फांक रहे हैं

Image
 देहरादून – कोविड-19 वायरस के आघात से देश में जहां चारों तरफ त्राहिमाम त्राहिमाम था वही स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए हर पल लोगों के जीवन को बचाने का काम किया और उसके बाद सरकार ने उन कोरोना योद्धाओं के ऊपर हेलीकॉप्टर  से पुष्पों की वर्षा कराई और आज 2022 में वही कोरोना योद्धा अपनी नौकरी के लिए गांधी पार्क के बाहर सड़कों की धूल फांक रहे हैं।   गांधी पार्क में धरनारत स्वास्थ्य विभाग के 130 नर्सिंग संवर्ग व पैरा मेडिकल कर्मचारी जिन्हें कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार के द्वारा संविदा पर रखा गया था। और 31 मार्च 2022 को अचानक उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई, उनके धरने और मांगो को समर्थन देने प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी धरना स्थल पर पहुंचे।राजेंद्र भंडारी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी आवाज सदन में उठाई जाएगी।  वही प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत को उनके द्वारा दिया गया आश्वासन याद दिलाया जिसमें धन सिंह रावत ने स्...

प्रदेश एवं देश की सुख शान्ति के लिए कांग्रेस ने की सर्वधर्म समभाव प्रार्थनाा सभा

Image
देहरादूनः-हमारे भारत देश की पूरे विश्व में एक अलग पहचान है। इसकी पहचान है अनेकता में एकता, इसकी पहचान है सर्वधर्म समभाव, वह पहचान है वसुधैव कुटुम्बकम की, वह पहचान है विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र के रूप में, सबसे अनूठे संविधान के रूप में हमारा देश जाना जाता है। जिस तरह से हमारे देश में अलग-अलग धर्म के, जाति के समुदाय के, वर्ग के अलग-अलग बोली भाषा, पहनावा, खानपान और संस्कृति के लोग एक साथ एक गुलदस्ते की भाॅति सौहार्दपूर्ण माहौल में रहते हैं उसी के लिए हमारा देश ख्याती प्राप्त है। हमारा देश विविधताओं का देश है इसकी संस्कृति और सभ्यता अमूल्य धरोहर है। हमारे वेद पुराण हमें सदभाव सहिष्णुता  एव विश्व शान्ति का संदेश देते है।        परन्तु आज हमारे देश की सामाजिक समरसता एवं ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का कुचक्र रचा  जा रहा है। आज देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर सामाजिक व राजनैतिक सौहार्द को बिगाडने की कोशिश की जा रही है। जिसको कांग्रेस पार्टी कभी भी कामयाब नही होने देगी और भाजपा की फांसीवादी मंसूबों को सफल नही होने देगी।       आज देश एवं प्रदेश में चल ...

हाथी पांव के पास खाई में गिरने से बुजुर्ग की मौत

Image
 मसूरी –   सीसीआर देहरादून ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि हाथी पाँव मसूरी में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि यह व्यक्ति हाथी पाँव मसूरी के पास घूम रहा था, अचानक उस व्यक्ति का पैर फिसल जाने के कारण वह ऊपर वाली रोड से नीचे रोड पर गिर गया। जिससे इस व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया, गहन सर्चिंग के उपरांत व्यक्ति चांद सिंह पुत्र करतार सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी हरियाणा के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।