प्रदेश एवं देश की सुख शान्ति के लिए कांग्रेस ने की सर्वधर्म समभाव प्रार्थनाा सभा

देहरादूनः-हमारे भारत देश की पूरे विश्व में एक अलग पहचान है। इसकी पहचान है अनेकता में एकता, इसकी पहचान है सर्वधर्म समभाव, वह पहचान है वसुधैव कुटुम्बकम की, वह पहचान है विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र के रूप में, सबसे अनूठे संविधान के रूप में हमारा देश जाना जाता है। जिस तरह से हमारे देश में अलग-अलग धर्म के, जाति के समुदाय के, वर्ग के अलग-अलग बोली भाषा, पहनावा, खानपान और संस्कृति के लोग एक साथ एक गुलदस्ते की भाॅति सौहार्दपूर्ण माहौल में रहते हैं उसी के लिए हमारा देश ख्याती प्राप्त है। हमारा देश विविधताओं का देश है इसकी संस्कृति और सभ्यता अमूल्य धरोहर है। हमारे वेद पुराण हमें सदभाव सहिष्णुता  एव विश्व शान्ति का संदेश देते है।


       परन्तु आज हमारे देश की सामाजिक समरसता एवं ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का कुचक्र रचा  जा रहा है। आज देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर सामाजिक व राजनैतिक सौहार्द को बिगाडने की कोशिश की जा रही है। जिसको कांग्रेस पार्टी कभी भी कामयाब नही होने देगी और भाजपा की फांसीवादी मंसूबों को सफल नही होने देगी।

      आज देश एवं प्रदेश में चल रही इन्ही चिन्ताजनक स्थितियों के बीच उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर भारी संख्या में कांग्रेस जनोें ने गांधी पार्क स्थिति महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सर्वधर्म समभाव सभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 20 मिनट मौन रखकर विश्व शांति के लिए अन्र्तमन से प्रार्थना की। तदोपरान्त राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के प्रिय भजन ’रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम ईष्वर अल्लाह तेरो नाम सबको संनमति दे भगवान, वैश्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे, दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल इत्यादि भजन गाये  गए।  

       इस सर्वधर्म संभाव सभा में अलग-अलग धर्मो के धर्मगुरूओं ने विश्व में अमन, चैन सुख शान्ति एवं समृद्वि की प्रार्थना की। जिसमें फादर अमित सैमुअल, हाजी मुस्तकीन अहमद, आचार्य नरेशानन्द नौटियाल, मुख्य ग्रंथी परमजीत सिंह ने अपने-अपने धर्म ग्रंथों से संदेष एवं प्रार्थना की।  

       इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीष रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिह, बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी, नानकमत्ता विधायक गोपाल राणा, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, राजकुमार, मथुरा दत्त जोशी, गरिमा महरा दसौनी, राजीव महर्षि, शिल्पी आरोड़ा, मनीश खण्डूरी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अष्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, वैभव  मनीश नागपाल, गौरव सिंह, डाॅ0 आर0 पी0 रतूडी,  नवीन जोशी, हरि कृश्ण भट्ट, दीप बोहरा, बिजयपाल रावत, पूरन सिंह रावत, महाबीर सिंह रावत, परिणीता बडौनी, शान्ति रावत, कमलेश रमन, डाॅ. प्रतिमा सिंह , सुनित राठौर, अजय नेगी, जविन्दर सिंह गोगी, देवेन्द्र सिंह,डाॅ0 प्रदीप जोषी, आषीश नौटियाल, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्या, प्रदीप गैरोला, जगजीत रौतेला, सतेन्द्र सिंह, अभिनव थापर, बिरेन्द्र पंवार, यामीन अंसारी, नजमा खान, अनुराधा तिवाडी, उर्मिला थापा, पूनम कण्डारी, प्रियंका भण्डारी, दर्षन लाल, राजीव चौधरी  मनीश सैनी, जितेन्द्र राठी, जय प्रकाश तोपवाल, राहुल चौधरी, रविन्द्र , नवनीत सती, पंकज क्षेत्री, संग्राम सिंह पुण्डीर, इंन्द्र लाल आर्य, मनविन्दर सिंह, कमल रावत, जसबीर रावत, संदीप चमोली आदि रहें।

                                                                 

                                                                

Comments