Posts

राज्यपाल ने धामी को बनाया कार्यवाहक मुख्यमंत्री

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए पार्टी को तो उन्होंने 47 सीट पर विजय दिलाई लेकिन खुद की जीतने में असफल रहे। मुख्यमंत्री ने त्यागपत्र देने से पहले सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदेश की जनता का आभार जताया फिर वह मंत्री सतपाल महाराज मंत्री अरविंद पांडे मंत्री गणेश जोशी मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद और पुर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ राजभवन पहुंचे।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 11 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 1:30  पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा।  पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।                                     ...

प्रचण्ड बहुमत देने पर उत्तराखण्ड की जनता का आभार- धामी

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 11 मार्च 22 को उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिमण्डल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रचण्ड बहुमत का जनादेश प्रदान करने पर उत्तराखण्ड राज्य की जनता का धन्यवाद व्यक्त किया है। विधान सभा सामान्य निर्वाचन में भारी बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के लिए भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री धामी एवं मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने उत्तराखण्ड में संचालित हो रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल संचालन के लिये प्रधानमंत्री मोदी एवं भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। भारत सरकार द्वारा राज्य में चारधाम सड़क परियोजना, चारधाम रेल नेटवर्क, श्रीकेदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना, भारतमाला सड़क परियोजना सहित प्रदेश हित में एक लाख करोड़ से अधिक धनराशि की विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति देने एवं उन्हें प्रारंभ करने हेतु भी आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जन कल्याणार्थ राज्य में संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल क्रि...

एम्स ओपीडी में नेत्र के मरीजों की निशुल्क ग्लूकोमा जांच

Image
  ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स  के नेत्र विभाग की ओर से विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मरीजों व उनके तीमारदारों को काला मोतियाबिंद को लेकर जागरुक किया गया।विश्व ग्लूकोम सप्ताह के अंतर्गत एम्स के नेत्र रोग विभाग की ओर से बीते सोमवार से विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव मित्तल व डा. अजय अग्रवाल की देखरेख में ओपीडी में आयोजित नुक्कड़ नाटक के समन्वयक डा. अनुपम व डा. दिव्या रहे। जिसमें नाटक प्रस्तुति के माध्यम से जनसामान्य को काला मोतियाबिंद के प्रति जागरुक किया गया।                                                                                                       इस दौरान नाट्य प्रस्तुति के जरिए लोगों को ग्लूकोमा ना...

पुलों के स्टील गाडरों मे लगी क्रास ब्रेसिंग को चोरी करने वाली 5 अपराधियों को गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  विजय सिंह सहा0 अभि0  (सिविल) राज्य सेतु निगम लि0 हरिद्वार ने  लिखित तहरीर कि राष्ट्रीय राजमार्ग 58 व 72  पर सेतु निगम द्वारा निर्मित एलीफेंट अंडरपास तीनपानी व सांग नदी पर निर्मित सेतु पर स्टील गडरो मे लगी क्रास ब्रैसिंग व एंगल चोरी होने के संबंध में दी गयी । लिखित तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0 - 56/22  धारा 379 भा0द0वि0 व 2/3  उत्तराखण्ड लोक संपति निवारण अधि0  बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चन्द्र पुजारी द्वारा स्थानीय मुखबिर तैयार करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित पुलिस टीमों  द्वारा हाइवे रोड की फुटेज चैक की गयी। राष्ट्रीय राजमार्ग  के पुलों में हुयी एंगलो की चोरी की घटना के  खुलासे को लगातार प्रयासरत रहे।  गठित पुलिस ने 09.03.22 को छिद्दरवाला में चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर कि सोंग नदी व हाथी पुल के ऊपर व नीचे के कनेक्टिंग एम एस प्लेट व क्रास ब्रेजिंग  चोरी करने वाले चोर हाथी पुल से 100 मीटर आगे चोरी के सामान के साथ शायद उसे...

फूलदेई पर्व पर हजारों छात्र करेंगे पेंटिंग

Image
 देहरादून – उत्त्तराखण्ड के बाल पर्व को बच्चों के सृजन पर्व के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के 10 हजार छात्र ड्राइंग पेंटिंग और लेखन के साथ प्रतिभाग करेंगे। सामाजिक संस्था धाद ने फूलदेई आयोजन करने के लिए 14 मार्च से 14 अप्रैल तक एक माह का कार्यक्रम घोषित किया है। साथ ही आम समाज से फूलदेई को नई पीढ़ी से जोड़ने की अपील भी जारी की है।आयोजन के केंद्रीय संयोजक गणेश चन्द्र उनियाल ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ 14 मार्च को पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की उपस्थिति के साथ जी जी आई सी राजपुर की छात्राओं के रचनात्मक प्रतिभाग के साथ होगा।  आयोजन का समापन 14 अप्रैल को श्रेष्ठ प्रतिभाग के पुरस्कार और प्रदेश के विभिन्न स्कूलों को किताबों के कोने भेजेने के साथ होगा जिसमें धाद के सार्वजनिक शिक्षा के पक्ष में चलाए जा रहे कोना कक्षा का के 500 सदस्यों स्कूलों को आम समाज के लोग किताबे भेंट करेंगे। 15 मार्च से उत्तराखण्ड के विभिन्न्न स्कूलों में कहानी कविता लेखन और ड्राइंग के आयोजन होंगे। महीने भर चलने वाले आयोजन की श्रेष्ठ 100 प्रविष्टियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।...

पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश प्रत्याशियों के साथ कल होने वाली मतगणना पर चर्चा

Image
  देहरादून – प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आज बुधवार को कल होने वाली मतगणना को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश व एम.बी. पाटिल द्वारा जिला देहरादून के समस्त प्रत्याशी, जिला व महानगर अध्यक्ष की कल होने वाली मतगणना को लेकर आहूत महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की।     वाली मतगणना को लेकर आहूत महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की।बैठक में जनपद देहरादून के समस्त प्रत्याशी रायपुर से उम्मीदवार हीरा सिंह बिष्ट ऋषिकेश से उम्मीदवार जयंत रमोला कैंट विधानसभा से उम्मीदवार सूर्यकांत धस्माना मसूरी से कांग्रेस उम्मीदवार गोदावरी थापली समेत  जिला व महानगर अध्यक्ष  रहे मौजूद।

राजभवन के प्रागंण में वसन्तोत्सव-2022 का शुभारम्भ

Image
 देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन के प्रागंण में वसन्तोत्सव-2022 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित थी।  इस वर्ष वसन्तोत्सव का शुभारम्भ उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई के आयोजन के साथ किया गया।  राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पुष्पों की लड़ी काटकर एवं शान्ति के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोड़कर किया गया।राज्यपाल ने डाक विभाग द्वारा इस वर्ष के लिये चयनित यमुना तुलसी पर डाक एवं तार विभाग द्वारा जारी किये। गये डाक कवर का विमोचन भी किया। यमुना तुलसी एक बहुवर्षीय सुगन्धित पौधा है, जिसकी ऊॅचाई लगभग 1.5 मीटर होती है, इसकी शाखाएं हरी या गहरे लाल, भूरे व बैंगनी रंग की होती हैं। यह पौधा पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित धामों में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस पौधे को यमुनोत्री धाम में देवी यमुना को अर्पित किया जाता है।  इस अवसर पर उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं (केन्द्रपोषित, राज्य सैक्टर एवं जिला सैक्टर) के अन्तर्गत कास्तकारों से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त कर योजनाओं के पारदर्शितापूर्ण क्...