Posts

जंगल में रास्ता भटके ट्रैकर्स, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Image
 टिहरी -  रविवार को पुलिस चौकी ब्यासी, जनपद टिहरी गढ़वाल ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि शिवपुरी के ऊपर 03 ट्रैकर्स फंसे है, जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में  तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि 03 ट्रैकर्स होटल से ट्रैकिंग करने के लिए रात को शिव पूरी से ऊपर पहाड़ी पर ट्रैकिंग करते हुए गए थे,  जो जंगल में रास्ता भटक गए।जिसमे से 02 बमुश्किल रास्ता खोजते हुए  नीचे आ गए थे,परन्तु एक ट्रैकर मार्ग से विचलित होकर भटक गया था।एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।  लगभग 06 घण्टे की सर्चिंग के उपरांत उस ट्रैकर पर्व गर्ग पुत्र अजय गर्ग निवासी गांधीनगर, मेरठ उम्र 23 वर्ष को ढूंढ़ लिया। वह ट्रेकर चलने में असमर्थ था। एसडीआरएफ टीम ने पिग्गी बैग मेथड अपनाकर  लम्बे  व कठिन मार्ग पर घायल ट्रेकर को पीठ पर उठा  घने जंगल से रेस्क्यू कर सकुशल मुख्य मार्ग तक लाया गया।

राज्यपाल ने साइक्लॉथन गंगोत्री से गंगासागर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Image
 देहरादून –  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ जल संसाधन सौंपना प्रत्येक भारतीय का पवित्र कर्तव्य तथा नैतिक जिम्मेदारी है।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को राजभवन से अतुल्य गंगा साइक्लॉथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अतुल्य गंगा साइक्लॉथन 2022 गंगा नदी के पुनर्जीवीकरण का अभियान है। इस अभियान के तहत ले ज आलोक क्लेर के नेतृत्व में 1000  भूतपूर्व सैनिक उत्तराखण्ड के गंगोत्री से गंगासागर, बंगाल की खाड़ी तक साइकिल यात्रा के माध्यम से गंगा की स्वच्छता और पुनर्जीवीकरण के संदेश जन-जन तक पहुंचाएगे। यह साइक्लिंग महाअभियान 02 मार्च 22 से 02 अप्रैल 22 तक चलेगा।  उल्लेखनीय है कि इन साहसी और जोशीले भूतपूर्व सैनिकों ने अपने जीवन के अगले 11 वर्ष देशभर की सूखती और प्रदूषित नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए समर्पित कर दिए हैं। इन भूतपूर्व सैनिकों ने अतुल्य गंगा ट्रस्ट के माध्यम से गंगा नदी से इस महाअभियान का शुभारम्भ रविवार को राजभवन से किया।  महाअभियान से जुड़े भूतपूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए राज्यप...

यूक्रेन से वापिस लौटे उत्तराखण्ड के तीन छात्र

Image
देहरादून – रूस के हमले से यूक्रेन में मची हुई है तबाही और इसी तबाही में उत्तराखंड से काफी छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गये हैं। क्योंकि यूक्रेन में हमारे देश से 3 गुना सस्ती पढ़ाई मिलती है जो कि मध्यवर्ग लोग आराम से इसे उठा सकते हैं। इसी कारण से यूक्रेन में देश के सभी राज्य से मेडिकल के छात्र व अन्य कोर्सो के लिए वहां जाते हैं। लेकिन रूस के हमले से यूक्रेन में इस समय हालात अच्छे नहीं हैं। और चारों तरफ फौज बम जहाज की गूंज सुनाई दे रही है, इसीलिए उत्तराखंड व देश के अन्य भागों से गए हुए छात्र वापस वतन लौटने के लिए आतुर हैं। इसीलिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा का नाम दिया गया है।  कल और आज एयर इंडिया का पहला विमान  मुंबई में उतरा इस पहली उड़ान में 219 छात्र आये और दो एयर इंडिया के विमान नई दिल्ली में उतरे जो दूसरी उडा़न में 250 छात्र व तीसरी उड़ान में 240 छात्र वापस वतन पहुंचे हैं।   यूक्रेन से छात्र वापिस लौटे इसमें उत्तराखण्ड के तीन छात्रों  में आशुतोष पाल, अदनान व खुशी सिंह का नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के अपर  आयुक्त अजय मिश्रा ने स्वागत किया...

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत से मिले मुख्यमंत्री धामी हुई सियासी चर्चा

Image
  देहरादून – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से आने के बाद सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने उनके आवास डिफेंस कॉलोनी में गए थे। और लंबी सियासी चर्चा भी उनके मध्य हुई। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और आज शनिवार के दिन पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में गढ़वाल लोकसभा से सांसद तीरथ सिंह रावत के निवास पर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की सियासी राजनीति पर चर्चाएं हुई। राजनीतिज्ञ आकलन कई प्रकार से  लगाये जा रहे हैं। अब बस इंतजार है 10 मार्च का जब ईवीएम मशीनें खुलेंगे और उत्तराखंड के राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला होगा उससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। और दोनों नेताओं के मध्य हुई सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा।

आईएसबीटी चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर

Image
 देहरादून – पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने लापरवाही बरतने एवं विधि संवत कार्यवाही न करने पर जनपद देहरादून के चौकी प्रभारी आईएसबीटी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने एवं प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है की 25 फरवरी 22 को दोखम तिब्बतन फाउण्डेशन के प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार से उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें फाउण्डेशन की आरकेडिया ग्रान्ट, थाना पटेलनगर, देहरादून क्षेत्रान्तर्गत भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा करने और भूमि पर रखे गये चौकीदार और उसकी पत्नी के साथ दुरव्यवहार करने सम्बन्धी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इस प्रतिनिधिमण्डल ने पूर्व में भी भूमाफियाओं पर उनकी भूमि पर तोड़फोड़ व मारपीट करने के आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड को दिया था। जिस पर पुलिस महानिदेशक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने को निर्देशित किया था। प्रकरण में थाना पटेलनगर द्वारा सुरेश चन्द्र माथुर एवं उनके सहयोगियों क...

डॉक्टर गया शादी में पीछे से मरीज ने कर दी हाथ की सफाई

Image
  देहरादून – साजिद ने राजपुर थाने पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि 15 फरवरी 22 की रात 9.00 बजे मै अपनी पत्नी, सास व बेटी के साथ अपने घर 62, ढाक पट्टी राजपुर से किसी रिश्तेदार की शादी में रेसकोर्स गया था, रात 1.00 बजे वापस आने पर देखा कि हमारे घर का मेन डोर का ताला टूटा था।  अन्दर अल्मारिया टूटी थी जिसमें रखे सोने चांदी के जेवरात तथा कैश गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमारे घर में चोरी की गयी है। साजिद के लिखित तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष    ने मु0अ0सं0 54/2022  धारा 380/ 457 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । राजपुर क्षेत्र में हुयी इस चोरी की घटना के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष राजपुर मोहन सिंह द्वारा थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित कर और  मुखबिर लगकर थाना राजपुर क्षेत्र मे सघन चैकिंग अभियान चलाया गया और टीमें अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना की तथा  सीसीटीवी कमैरो की फुटेज इत्यादी चैक किये गये जिसमें 25 फरवरी 22 को अभियुक्त आवेश पुत्र शौकत नि0 H-37 अबुल फजल एन्कलेव जामिया नगर नई दिल्ली उम्र-25 वर्ष को चोरी के माल के साथ न्यू फैन्ड्स कालोनी दिल्ली से गि...

मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन में रह रहे छात्रों के लिए दो नोडल अधिकारी नामित किये

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश वापिस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियें के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखें। यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में उनके परिजनों से प्राप्त हो रही जरूरी सूचनाओं के संकलन के लिये पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी (मोबाईल नम्बर 7579278144) और पुलिस अधीक्षक  प्रमोद कुमार (मो...