Posts

हमने कभी राहुल से राजीव गांधी का पुत्र होने का सबूत नही मांगा-विस्वा

Image
देहरादून – आसाम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा ने आज तंज़ करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कॉंग्रेस के नेताओं के अंदर जिन्ना की आत्मा बस गयी है इसलिए वह आज जिन्ना की भाषा बोल रहे हैं। उन्होने वैक्सीन की गुणवत्ता और सर्जिकल स्ट्राइक सबूत मांगने वाली कॉंग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हमने कभी राहुल से राजीव गांधी का पुत्र होने का सबूत नही मांगा। हरीश रावत के स्वयं को भीष्म बताने के बयान पर तंज़ करते हुए कहा उन्हे गलत पार्टी में होने और हारने का एहसास हो गया है, नमक का कर्ज चुकाने के लिए कॉंग्रेस में हैं।   हरिद्वार रोड स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान हेमन्ता विस्वा ने निम्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। सीएम विस्वा ने कहा कि उन्होने देवभूमि में चुनाव भ्रमण के दौरान पाया कि यहाँ मोदी धामी की लहर स्पष्ट नज़र आ रही है। जनता पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य की भाजपा सरकार द्धारा किए कार्यों का आशीर्वाद बहुमत से जिताकर देना चाहती है।राहुल गांधी और कॉंग्रेस के नेता वही बात कर रहे हैं कि जो देश विभाजन के दोषी जिन्ना कहा करते थे। हम स्वयं आसाम में कॉंग्रेस की सरकारों के अलसंख्यक...

तीन फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर फर्जी सर्च वारंट व फर्जी आईकार्ड के साथ गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता संदीप निवासी बाल्मीकि नगर ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि सुबह 4:30 बजे मेरे घर कुछ लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए और कहा कि तुम्हारे घर पर नकदी तथा ज्वेलरी है। इन सब बातों को सुनकर में भयभीत हो गया, तथा दरवाजा खोल दिया। वह सभी लोग घर में घुस गए। वह पांच व्यक्ति थे, जिनमें एक महिला भी थी। इन सभी ने मेरे घर को खंगालना शुरू किया और घर से नगद रुपया तथा ज्वेलरी लेकर जाने लगे। जब मैंने कहा कि मैं भी आपके साथ चलूंगा तो सभी मना करने लगे और कहने लगे कि आप सुबह 10:00 बजे हमारे आईडीपीएल स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में आना ।तब मुझे इन पर शक हुआ, रोका तो यह लोग गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देकर नगदी वे ज्वेलरी ले कर जाने लगे। मोहल्ले के लोग हल्ला सुनकर इकट्ठा हो गए। तब इनमें से एक आदमी रुपए तथा ज्वेलरी का बैग लेकर भाग गया तथा अन्य साथी भागने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी तथा तीनों व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द किया जिनमें  पहला नवदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय करतार सिंह निवासी 824 गांधी कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा। ...

आप कल जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

Image
 देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में जहां सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना शपथ पत्र जारी किया तो वही बीजेपी ने भी 2 दिन पहले अपना संकल्प पत्र जारी किया। अब आम आदमी पार्टी भी शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी।  आप मीडिया सह प्रभारी ने बताया कल कैबिनेट मंत्री गोपाल राय देहरादून से आप के घोषणा पत्र को जारी करेंगे जबकि कर्नल कोठियाल गंगोत्री से इसे जारी करेंगे। आप मीडिया सहप्रभारी उमा सिसोदिया ने बताया आप के घोषणा पत्र का जनता बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इससे पहले हरिद्वार में  अरविंद केजरीवाल अपनी उत्तराखंड की जनता को 10 गारंटियों को बता चुके हैं जिसके बाद कल इन गारंटियों के साथ उत्तराखंडियत , जल जंगल समेत कई मुद्दों को लेकर आप अपना विजन जनता के सामने रखेगी। इसके अलावा आप उत्तराखंड के सभी जरूरत और नवनिर्माण के सपनों को लेकर जिस उत्तराखंड की कल्पना साकार होगी उसका पहला डॉक्यूमेंट विजन जनता को समर्पित करेगी और आप की सरकार बनते ही इन सभी गारंटियों को पूरा करेगी।

पैरामिलिट्री फोर्स का थाना राजपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च

Image
 देहरादून –दून में होने वाले विधानसभा निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है । इसी क्रम मे  पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी डालनवाला थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस एवं  पैरामिल्ट्री फोर्स सीआरपीएफ की कम्पनी को साथ लेकर  क्षेत्राधिकारी डालनवाला की उपस्थिति में थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत दून विहार ,जाखन, जोहड़ी, सिनोला आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखना तथा आदर्श आचार संहिता का  पालन सुनिश्चित कराना है।

कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक

Image
देहरादून –  रायपुर थाना क्षेत्र के दशमेश विहार कालोनी में विक्रांत के घर पर कार में आग लगने की सूचना मिली यह घटना 05 जुलाई 2019 की हैं । आग लगने की सूचना पर चीता मोबाईल ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर तत्काल मौके पर पहुंचे। घर पहुंचे तो पता चला कि अल्टो कार में भीषण आग लगी है। और आग की लपटे इतनी तेज थी की घर के अंदर और बाहर धुएं से कुछ नजर नहीं आ रहा था। कार की लपटों ने पास ही खड़ी स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें घर के अन्दर धुंआ भर गया था। घर के अन्दर विक्रांत कुमार उनकी पत्नी, उनके दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता फंसे थे। कांस्टेबल फैजान और राजेश ने जान की परवाह किए बिना तुरंत ही अपने मुंह पर गीला कपड़ा बांधा और बहुत धुआं होने के बावजूद किसी तरह घर पर फंसे व्यक्तियों के पास पहुंचे। रोते चिल्लाते पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हौसला रखने को कहा। वही तत्काल दम घुटने के कारण घबरा रहे छोटे बच्चों, महिला और अन्य व्यक्तियों को सीढ़ी लगाकर एक-एक करके छत से नीचे उतारना शुरू किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची फायर पुलिस ने आग को बुझाना शुरू किया। दोनों कांस्...

विशेष व्यय प्रेक्षक की प्रत्याश्यिों के खर्च पर नजर

Image
 देहरादून – भारत निर्वाचन अयोग से नियुक्त विशेष व्यय प्रेक्षक मधु महाजन द्वारा प्रत्याश्यिों के व्यय पर विशेष नजर रखने एवं निर्वाचन कार्यों को विशेष सतर्कता से निर्वहन करने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज  व्यय प्रेक्षक नवनीत मनोहर एवं दिलीप कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार में विधानसभावार समस्त रिटर्निंग अधिकारियों से उनकी विधासनभा में प्रत्याशियों के व्यय की माॅनिटिरिंग की समीक्षा के साथ ही रिटर्निंग अधिकारियों की अग्रिम रणनीति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  व्यय प्रेक्षकों ने सभी रिर्टर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ऐसे क्षेत्रों का चिन्हिकरण कर लें जहां नकद धनराशि, शराब या अन्य सामग्री जो निर्वाचन को प्रभावित कर सकती हैं में एफएसटी, एसएसटी टीमें भेेजें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दृष्टिगत अन्तिम 05 दिन बहुत महत्वपूर्ण है, इसमें विशेष सतर्कता बरतते हुए कार्यवाही करें। तथा स्वयं अपने स्तर पर भी इसकी माॅनिटिरिंग करें। उन्होंने रिटर्...

फिर से शुरू हुई एम्स में जनरल ओपीडी

Image
ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स), अस्पताल प्रशासन ने जनरल ओपीडी सुविधाएं मंगलवार को फिर से बहाल कर दी हैं। गौरतलब है कि लगातार बढ़ते कोविड19 संक्रमण व संस्थान के कई रेजिडेंट्स डॉक्टरों, नर्सिंग ऑफिसरों के संक्रमित होने के चलते बीते माह 24 जनवरी को एम्स में जनरल ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। जबकि एम्स अस्पताल की ओर से सामान्य स्तर के मरीजों को टेलिमेडिसिन ओपीडी के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा था। इस मध्य एम्स अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी सेवाएं, ट्रॉमा सेवाएं और रेडियोथेरेपी से संबंधित सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखा गया था।  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर सामान्य श्रेणी के मरीजों के लिए बीते माह 24 जनवरी को बंद की गई जनरल ओपीडी सेवाओं को 8 फरवरी (मंगलवार) से दोबारा सुचारू कर दिया गया है। एम्स प्रशासन ने बताया कि इस मध्य सामान्य मरीजों ने एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं का लाभ उठाया। जिसमें प्रतिदिन लगभग दो सौ से अधिक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श ...