पैरामिलिट्री फोर्स का थाना राजपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च

 देहरादून –दून में होने वाले विधानसभा निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है । इसी क्रम मे  पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी डालनवाला थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस एवं


 पैरामिल्ट्री फोर्स सीआरपीएफ की कम्पनी को साथ लेकर  क्षेत्राधिकारी डालनवाला की उपस्थिति में थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत दून विहार ,जाखन, जोहड़ी, सिनोला आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखना तथा आदर्श आचार संहिता का  पालन सुनिश्चित कराना है।

Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

मोबाईल गुम होने की सूचना इस नम्बर 9456591502 पर दें।