Posts

दून में बबली बंटी ने ज्वेलर्स के यहां सवा लाख की चैन पे किया हाथ साफ

Image
 देहरादून –  हाथीबड़कला स्थित सूर्या ज्वेलर्स पर महिला और पुरुष सोने की चैन दिखाने के लिए दुकान में आए और सेल्स गर्ल को उन्हेंने चैन दिखा ने को कहा सेल्स गर्ल ने उन्हें कुछ चैन दिखाई महिला चैन देखती रही, जबकि साथ आये व्यक्ति ने सेल्स गर्ल को बातों में उलझा कर रखा और वही महिला ने अपने हाथ में दो चैन उठाई और  एक चैन को हाथ में दबा लिया और दूसरी चैन को वापस बॉक्स में रख दिया। लेकिन महिला को नहीं पता था कि सीसी कैमरे में उसकी यह सब हरकतें रिकॉर्ड हो रही हैं। और ज्वेलर्स की दुकान से 1 चैन चुराकर ले गए। उनके जाने के बाद जब स्टॉक चेक किया तब पता चला कि एक चैन कम है जो  की सी सी टी वी में कैद हो गया, । ज्वेलर्स ने इसकी रिपोर्ट डालनवाला थाने में कर दी है। एवम इसकी सूचना देने वाले को 10000 रूपये देने की घोषणा की है।

भाजपा के केंद्रीय नेता राज्य सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं बता पाए

Image
 देहरादून – भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों ने जब उनसे राज्य सरकार के 5 साल के 5 कामों के बारे में पूछा तो उनके पास कोई सटीक जवाब नहीं था तब पत्रकारों ने कहा कि पांच नहीं तो चार नहीं तो तीन नहीं तो दो या एक ही काम बता दीजिए तो मंच पर बैठे नेता इधर-उधर बगले झांकने लगे और मीडिया सेल के अध्यक्ष अनिल बलूनी भी नहीं बता पाए राज्य सरकार की उपलब्धियों का उनके पास कोई जवाब नहीं था।  तब जोशी ने तंज़ मारते हुए कहाकि राहुल गांधी  कन्फ़्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैलने से भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी अब भारतीय राष्ट्रीय कन्फ़्यूजन पार्टी बन गयी है। तभी तो उनके स्वयंभू उत्तराखंड की चाहत और सीएम बनने को उतावले हरीश रावत, पहले चुनाव नहीं लड़ने की बात करते थे।  अब चुनाव में तय हार से डरकर एक सीट से दूसरी सीट पर भाग रहे हैं।कभी कहते हैं खेत उजड़ने वाले बैलों को अपनी पार्टी के खेत में नहीं आने देंगे फिर उन्ही के साथ चुनाव की फसल उगाने की कसमें खाते नज़र आते हैं।कभी उत्तराखंड हरदा संग का नारा देते हैं कभी अप...

हरदा ने खेली कबड्डी जिसे देख विरोधी की..........

Image
 देहरादून– उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेजी से है और सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में किसी ना किसी तरह जनसंपर्क कर लोगों को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए अपील कर रहे हैं। वहीं इस बार लाल कुआं से उम्मीदवार हरीश रावत भी अपने जनसंपर्क में लगे हैं और आज रविवार के दिन उन्होंने बिंदु खाता में हो रहे कबड्डी प्रतियोगिता का श्रीगणेश भी किया। वही लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपने चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाते हुए आज हरीश पंवार मैमोरियल पब्लिक स्कूल कालिका मंदिर बिंदुखत्ता में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। और कबड्डी के पहले दौर के मैच में उन्होंने भी हाथ आजमाइश कर मैच को औपचारिक रूप से शुरू किया

किया गरीब किया फकीर या हो अमीर सभी के दर पर जाकर मांग रहे वोट

Image
 देहरादून –  चुनाव क्या आया कि हर पार्टी का बड़ा नेता सड़क सड़क गली गली कीचड़ हो या उबड़ खाबड़ किया गरीब किया फकीर या हो अमीर सभी के दर पर जाकर मांग रहे हैं वोट। शुक्रवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह रुद्रप्रयाग में घर घर जाकर अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे थे। जो कभी पैदल भी ना चले हो अभी गली गली वह घूम रहे हैं।वही शनिवार के दिन आप के नेता व दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शाम को राजपुर और डोईवाला विधानसभा के घर - घर पर जा कर लोगों से  जनसंपर्क कर स्थानीय प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ही उत्तराखंड नवनिर्माण करेगी।  उन्होंने कई घरों में महिलाओं,बच्चों और युवाओं से मुलाकात कर उत्तराखंड को बीजेपी कांग्रेस के राज से मुक्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा,उत्तराखंड नवनिर्माण केवल आप कर सकती और आप ने उत्तराखंड की जनता के लिए पांच गरंटियां दी है जिसे आप की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।आप कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज देहरादून के राजपुर और डोईवाला विधानसभाओं में डोर टू डोर जनसंपर...

भाराज्य सरकार ने राज्य के विकास को ठप्प किया-गोहिल

Image
देहरादून –कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद  शक्ति सिंह गोहिल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रो0 गौरव वल्लभ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए। राज्य की भाजपा सरकार पर राज्य के विकास को ठप्प करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई जनहित की योजनाओं को बंद कर राज्यवासियों के हक को छीनने का काम किया हैं। इस अवसर पर संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह मौजूद रहे।

गाड़ियों के बैटरी चोर दो बड़ी बैटरी सहित गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  पंकज कुमार  निवासी ट्रान्सपोर्ट नगर ने कोतवाली पटेलनगर में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि 21 जनवरी 22 को अपना  कन्टेनर सं0-HR55L-9823 को लॉक करके सिद्वार्थ ट्रान्सपोर्ट के ऑफिस के सामने ट्रान्सपोर्टनगर मे खडा करके चला गया था। जब अगले दिन मे अपने  कन्टेनर को स्टार्ट करने के लिए वापस आया तो देखा कि मेरी गाडी से बैटरी चौरी हो गई हैं। इस सम्बन्ध मे थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-80/2022 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी जांच उ0नि0 योगेश दत्त को दी गई।  पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर घटना स्थल पर आने जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए लगभग 46  सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुये संदिग्ध व्यक्तयों से पूछताछ की गयी। इसके अतिरिक्त पूर्व में चोरी मे प्रकाश में आये अभियुक्त जमानत व पैरोल पर चल रहे अभियुक्त  का सत्यापन किया गया । जिसके क्रम में पुलिस टीम को CCTV कैमरो को चैक करने पर पाया कि दो व्यक्तियों का मिलान घटना स्थल के आस-पास से लिये गये फुटेज से हुआ है। तस्...

डोईवाला विधानसभा सीट से बृज भूषण गैरोला प्रत्याशी

Image
  देहरादून – डोईवाला विधानसभा सीट पर भाजपा ने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया था। डोईवाला सीट के लिए टिकट के लिए कई दावेदारों को देखते हुए आखिरी समय में बृजभूषण गैरोला को मिली टिकट वही इस सीट पर दीप्ति रावत सौरभ थपलियाल जितेंद्र नेगी दिगंबर सिंह नेगी भी कर रहे थे इस सीट पर दावेदारी ।तो वहीं अब भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि डोईवाला विधानसभा सीट से बृज भूषण गैरोला प्रत्याशी होंगे। हालांकि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद ही उन्हें टिहरी विधानसभा सीट के लिए सिंबल दे दिया गया था।  दरअसल, बीते दिन यह चर्चाएं थी कि भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भरद्वाज को डोईवाला विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है लेकिन नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए डोईवाला विधानसभा सीट से बृज भूषण गैरोला को प्रत्याशी घोषित किया है। यही नहीं आज भाजपा कार्यालय में  प्रत्यशी बृजभूषण गैरोला के प्रतिनिधि को सिंबल भी दे दिया गया है। आपको बता दें कि बृज भूषण गैरोला, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद खास है। यही वजह है कि ल...