Posts

युवा दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकमनाएं

Image
  देहरादून – भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाने वाले शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन की  तारीख 9/11 (1893) को इसलिए भी तरजीह देते हुए याद रखना है कि उस दिन  स्वामी विवेकानंद ने दुनियाभर के लोगों को प्रेम ,भाईचारा ,सद्भावना, मानवता, समानता, किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करने व बसुधेव कुटुंबकुम का पाठ पढ़ाया था।  गुलाम भारत में पाश्चात्य देशों  की नज़रों में निम्न समझे जाने वाले भारतीयों में  से एक भारतीय ने दुनिया को सनातन धर्म का ऐसा पाठ पढ़ाया की दुनिया हमेशा-हमेशा  के लिए उसकी मुरीद हो गई । अमेरिका के अखबार न्यूयॉर्क हेराल्ड समेत कई अखबारों ने भी लिखा धर्म सम्मेलन में विचार तो कई धर्मावलंबियों ने रखे पर स्वामी विवेकनन्द के सामने सब फिके पड़ गए। सभी धर्मावलंबी स्वामी जी के विचारों  के सामने नतमस्तक हो गए थे।  जब दुनियां के धर्मावलंबी अपने अपने धर्म को श्रेष्ठ बताने में लगे हों तब सभी धर्मो का लक्ष्य एक होने का पाठ पढ़ाना अपने आप में अद्वितीय था। उन्होंने कहा जिस प्रकार अनेक छोटी मोटी जल धाराएं टेडे -मेडे रास्तों से होकर आखिरी में एक ही ...

हिमाचल की ऑल्टो कार खाई में गिरी दो की मौत एक घायल

Image
 चकराता –थाना चकराता से एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि टिकर धार नामक स्थान पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से आरक्षी नवीन रावत के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरण के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि   ऑल्टो कार जिसका नम्बर HP 18 C 1518 है। जो कि टिकर धार नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस कार  में तीन लोग सवार थे जिसमें दो पुरुष व एक महिला थी। जिसमे से दो लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई थी।एसडीआरएफ टीम द्वारा घायल महिला  रेशमा देवी पत्नी  नारायण सिंह उम्र 36 वर्ष  का सकुशल रेस्क्यू कर 108  के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। और मृत युवकों  कुलदीप कुमार पुत्र भोपालु राम  उम्र 55 वर्ष निवासी श्यामपुर घोरखवाला हिमाचल प्रदेश ,रमन पुत्र  विष्णु उम्र 40 वर्ष के शवों को गहरी खाई से रिकवर कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मे...

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला शातिर फरार इनामी गिरफ्तार

Image
   देहरादून – वादी यशवंत सिंह नेगी पुत्र गुमान सिंह नेगी ग्राम तिलवाड़ी, सहसपुर,  ने 04/11/21 को थाना प्रेमनगर पर लिखित तहरीर दी कि प्रतिवादी रूहुल अमीन आदि के द्वारा मेरे साथ धोखाधड़ी कर विवादित भूमि की खरीद फरोख्त कर मुझ से रुपए हड़प लिये, जिसके आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 262/ 21 धारा 420/406/120 बी भादवी बनाम रूहुल अमीन आदि पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई, अभियुक्त उपरोक्तो के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर पूर्व में भी गैंगस्टर अधिनियम सहित कई अभियोग  पंजीकृत थे,  जिनमें पुलिस के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी करा कर संभावित स्थानों गैर प्रांत उत्तर प्रदेश विभिन्न जगहों पर टीमें भेजकर दबिश दी गई तथा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 crpc की कार्यवाही की गई, किंतु अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी मुखबीर तंत्र को मजबूत करते हुए वांछित अभियुक्त  की गिरफ्तारी को कई ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके फलस्वरूप  10/01/22 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रूहुल अमीन उम्र 38 वर्ष को राजपुर रोड स्थित बीक...

आखिर क्यों महिला ने लगाई फांसी

Image
देहरादून – रायपुर थाने को लोगों ने सूचना दी की ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।  मौके पर मृतक महिला की पहचान मनीता पत्नी मुकेश कुमार, उम्र 27 वर्ष निवासी ऋषिनगर थाना रायपुर देहरादून के रूप में हुई। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर परिजनों द्वारा बताया गया की मृतका द्वारा आज  मायके जाने की जिद की जा रही थी, जिस पर परिजनों द्वारा मना करने पर  उसने समय लगभग 9:00 ऋषिनगर में अपने घर पर पंखे से लटककर फांसी लगा ली,  जिसको परिजनों द्वारा उपचार के लिए वैश्य नर्सिंग होम DL रोड ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा मनीता को मृत घोषित कर दिया।  मृतिका महिला मुकेश की दूसरी पत्नी थी, जिसके विवाह को 06 वर्ष हुए थे। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

धारचूला भारी बर्फबारी में फंसे आठ लोग का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Image
पिथौरागढ़-एसडीआरएफ टीम को एसडीएम धारचूला ने सूचना दी की  धारचूला, कालिका कुमटी गांव सिद्ध मंदिर के पास अत्याधिक बर्फबारी होने के कारण कुछ लोग फंसे हैं। उनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर  एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल  के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि मौके पर 08 लोग फंसे हुए है। जो कि कुमटी गांव सिद्ध मंदिर में घूमने के लिए गए थे। अत्याधिक बर्फबारी होने के कारण फंस गए। एसडीआरएफ टीम के द्वारा फंसे हुए लोगों को भूख प्यास से कुछ राहत देने के उद्देश्य से सर्वप्रथम   बिस्किट वितरित किए व उसके उपरांत अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारी बर्फबारी के बीच सभी लोगों को  नालालेख से सकुशल खूंटी गांव तक लाया गया । चूँकि सभी लोग बलवाकोट धारचूला के रहने वाले थे, अतः सभी को बस में सुरक्षित बिठाकर बलवकोट भेजा गया।घटनास्थल पर फंसे लोगों के नाम  दिनेश सुरौला पुत्र श्री महेन्नु सिंह उम्र 18 वर्ष। नीरज पुत्र श्री विक्रम सिंह उम्र 18 वर्ष।अकित कुमार पुत्र सुनील ...

कांग्रेस ने बी जे पी पर चुनाव आचार संहिता के उलंघन पर निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया

Image
देहरादून – उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी के नेतृत्व में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए । राज्य सरकार द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरान्त लिये गये निर्णयों को निरस्त करवाये जाने का अनुरोध किया है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने कहा की 8 जनवरी, 22 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 की तिथियों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। विभिन्न समाचार माध्यमों से संज्ञान में आया है कि राज्य सरकार द्वारा चुनावों की घोषणा के उपरान्त 8 जनवरी एवं 9 जनवरी 22 को विभिन्न विभागों में बडी संख्या में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्थानान्तण करने के साथ ही विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं में बडे पैमाने पर नियुक्तियां की गई हैं जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों का खुला उलंघन है। प्रतिनिधिमण्डल ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर के मुख्य मार्गों सहित समस्त पेट्रोल पम्पों पर...

जनता सोच समझकर दे वोट,क्योंकि कांग्रेस बीजेपी ने किया उत्तराखंड को बर्बाद-सिसोदिया

Image
नई दिल्ली– दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड की जनता को वर्चवली संबोधित करते हुए कहाकि अलग राज्य का सपना आज तक नहीं हुआ साकार,आज भी सुविधाओं के अभाव में लगातार जारी है पलायन। अच्छे स्कूल,स्वास्थय,रोजगार के लिए दें वोट,आप सिर्फ वादे नहीं काम करके दिखाने वाली पार्टी । इस चुनाव से कई सवाल जुडे हुए हैं कि यहां की शिक्षा बेहतर कैसी होगी,यहां के युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा,यहां की स्वास्थ सेवाओं में सुधार हो पाएगा,क्या पलायन पर रोक लग पाएगी। 21 साल पहले जो आंदोलन लडा गया था  उसका फायदा सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं को हुआ लेकिन यहां की जनता के हाथ आज भी खाली हैं। 21 साल पहले स्कूलों और अस्पतालों की जो स्थिति हुआ करती थी वो स्थिति आज भी वैसी ही बनी हुई है।जनता को कुछ हासिल नहीं हुआ लेकिन यहां के नेता 21 सालों में जरुर मालामाल हो गए। उत्तराखंड की जनता से निवदेन, अब उत्तराखंड को खडा करने का समय आ गया है। आज उत्तराखंड को आप के रुप में नया विकल्प मिल चुका है।