Posts

उत्तराखण्ड पुलिस में 1718 पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी

Image
देहरादून – राज्य की धामी सरकार ने बेरोजगार युवाओं को पुलिस विभाग में भर्ती के दरवाजे खोल दिए हैं। शासन ने सिपाहियों के 1521 और दरोगाओं के 197 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। इस सम्बंध में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अतिशीघ्र उत्तराखंड पुलिस भर्ती विज्ञप्ति जारी करने के आदेश दिए गए हैं।बीते 4 जुलाई को मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही पुष्कार सिंह धामी ने कहा था कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजागर मुहैया करवाकर ही पहाड़ी क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोका जा सकता है। उन्होंने तुरंत विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े लगभग 24000 पदों पर नियुक्ति शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकांश विभागों ने अपने यहां रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब पुलिस विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती के आदेश जारी किए गए हैं। सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखण्ड पुलिस के 1521 आरक्षी पदों और 197 उपनिरीक्षक पदों पर भर्ती का निर्णय शासन ने लिया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इन पदों ...

खाई में गिरा केन्टर एक की मौत

Image
 पिथौरागढ़ –देर रात एसडीआरएफ टीम को पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि थल थाना क्षेत्र पिथौरागढ़ में औलाधार नामक जगह पर एक केन्टर खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट  पिथौरागढ़ से उपनिरीक्षक राजेश जोशी  के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उपरोक्त वाहन में एक युवक था। वाहन संख्या UK 05 CA1633 के अनियंत्रित हो जाने के कारण 300 मीटर गहरी  खाई में गिर गया lएसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों में उस युवक की सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान ड्राइवर  त्रिभुवन जोशी  उम्र 42 वर्ष पुत्र  ख़िलानंद जोशी निवासी मेलापानी, थल  के शव को रिकवर कर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर  स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

नवनीत भुल्लर बने टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Image
 देहरादून – राज्य आपदा प्रतिवादन बल के 9वें सेनानायक के रूप में  नवनीत सिंह भुल्लर (आईपीएस) द्वारा 18 जनवरी 2021 को कार्यभार ग्रहण किया गया था। लगभग 11 महीनों के कार्यकाल में सेनानायक द्वारा SDRF में कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए। चाहे रैंणी आपदा में तत्काल प्रतिवादन हो या फिर महाकुंभ का सकुशल संपादन, भुल्लर द्वारा स्वयं प्रथम पटल पर उपस्थित रहकर समस्त कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया।  कोविड-19 की द्वितीय लहर के दौरान पीड़ितों को मेडिसिन किट पहुँचाने से लेकर कोविड संक्रमित शवों के दाह संस्कार का कार्य भी  इनके नेतृत्व में कुशलतापूर्वक किया गया। साथ ही महाकुंभ के दौरान कोविड के दृष्टिगत चलाये गए व्यापक जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लगभग 04 लाख से अधिक लोगों को कोविड से बचाव संबंधी जानकारी दी गयी। प्रयासों से वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में पुलिस कल्याणार्थ ''सेंट्रल पुलिस कैंटीन'' का भी शुभारंभ किया गया, जिससे अनेक पुलिस परिवार लाभ उठा रहे है। नवनीत सिंह के कार्यकाल में एसडीआरएफ द्वारा 534 रेस्क्यू कार्यो के माध्यम से 2397 लोगो के जीवन की रक्षा की है व 332 शवो...

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैग के चार शातिर गिरफ्तार

Image
 देहरादून – धर्म सिंह नेगी ने 04 दिसम्बर को थाना प्रेमनगर पर लिखित सूचना दी गई कि प्रेमनगर से सहसपुर के बीच एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम के पास खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी कर उनका एटीएम बदलकर उनके खाते से रु0 25000/- की निकासी, रु0 25000/- अन्य खाते में स्थानांतरण तथा ₹ 58,500/- की देहरादून स्थित फ्रंटियर ज्वैलर्स से ज्वैलरी शॉपिंग की गयी है।  सूचना के आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 278/2021 धारा 420/ 406 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए ठोस पतारसी- सुरागरसी कर तथा मुखबिर की मदद से 16 दिसम्बर 21 को हिमाचल के बद्दी स्थित अन्नपूर्णा होटल के पास से ब्रेजा कार संख्या UK17H/ 3050 कार में सवार चार अभियुक्त  सोनू उम्र 39 वर्ष। , हिटलर सिंह उम्र 36 वर्ष, दीपक कुमार उम्र 40वर्ष,जगमोहन उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 28 डेबिट कार्ड,  दो पीली धातु अंगूठी (लेडीस, जेंट्स) तथा घटना में प्रयुक्त वाहन कार को बरामद किया गया।  अभियुक्त से पूछताछ के दौरान बताय...

जनता के सुझाव से तैयार होगा संकल्प पत्र -भाजपा

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। और राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने चुनाव प्रचार की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। और जोर शोर से अपने प्रचार अभियान में लग गई हैं। भाजपा गढ़वाल की यात्रा 2660 और कुमाऊँ की 1890 दोनों यात्रा 4500 किलोमीटर से अधिक उपयात्रा भी निकाली जाएगी। ,तो वही 70 एलईडी रथ प्रदेश भर में जाएँगे , आज गढ़वाल के लिए 41 रथ रवाना हुए रथ के माध्यम से सुझाव पेटिका में जनता के सुझाव लिए जाएंगे। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की शनिवार 18 दिसंबर को गढ़वाल मंडल की यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होगी। रवाना होने से पहले 3 बजे हरिद्वार हर की पौड़ी पर रथों का पूजन करेंगे। , ये जनता का संकल्प पत्र होगा। कांग्रेस के 50 सालों के वातावरण की भी चर्चा होगी। 19 दिसंबर को बागनाथ भवन के दर्शन कर अनुराग ठाकुर इसका शुभारंभ करेंगे।जनवरी प्रथम सप्ताह में यात्रा पूरी होगी। पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह व अन्य केंद्रीय  मंत्री भी यात्रा में शामिल होंगे। 

पूरी की पूरी सरकार दो-तीन लोगों के लिए चल रही है–राहुल

Image
देहरादून – राहुल गांधी ने कांग्रेस की विजय सम्मान रैली में पहुंचे हजारों लोगों की अपार भीड़ को देख गदगद हो उठे। उन्होंने 1971 के युद्ध में भागीदारी करने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित किया वही नेहरू कालोनी निवासी बंगाल इंजीनियर से सेवानिर्वित नायब सूबेदार राम सिंह बिष्ट एवम चंद्र मोहन चमोली ई एम ई से कंपनी कमांडर सेवानिर्वित हुए है।16 दिसम्बर का दिन भारत के इतिहास का ऐतिहासिक व गौरव का दिन है। आज के दिन भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवम वीरता की वजह से भारत ने जीत हासिल की । हमें गर्व है उन वीर सैनिकों पर जिन्होंने अपना बलिदान दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के मार्गदर्शन एवम सेनाध्यक्ष मानेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय फौज ने पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया और बांग्लादेश का निर्माण किया। हम भारत मां के उन वीर सपूतों को नमन करते हुई उनके बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।राहुल की रैली से कांग्रेस ने दिया एकजुट होने का बड़ा सन्देश, स्टेज पर मौजूद रहे सभी गुट के नेता। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले देहरादून पहुचे कांग्रेस के पूर्व राष्...

कार खाई में गिरी चार घायल

Image
चमोली – कोतवाली जोशीमठ ने एसडीआरएफ को सूचना दी  की  हेलंग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि इस अल्टो कार UK 11 5293 है। जिसमें 02 पुरुष, 02 महिला व  बच्चे सवार थे, जोशीमठ की ओर आ रही थी। हेलंग के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।एसडीआरएफ द्वारा कड़ी मश्क्कत से सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया व 108 से माध्यम से अस्पताल भेजा गया।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में  आरक्षी देवेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश नैथानी, हर्षित जोशी, प्रमोद मथवाल, विकास रावत, किशोर सिंह व आरक्षी चालक जयकृत सिंह शामिल रहे।