Posts

ट्रैकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा चालक घायल

Image
 ऋषिकेश –देर रात्री एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम को थाना मुनी की रेती से सूचना मिली कि नीर गड्डू के पास एक ट्रैकर खाई में गिर गया है। जिसमे कुछ लोग सवार है, जिन्हे बाहर निकालने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है ।उपरोक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत  के नेतृत्व मे  एक सब टीम तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई।  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि  ट्रैकर मे एक ही युवक सवार था। जो नीर गड्डू के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होने पर लगभग 100 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा।एस डी आर एफ टीम के द्वारा  युवक बृजमोहन पुत्र बिंदीलाल को खाई से सकुशल बाहर निकाला गया, और जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम में SI सचिन रावत के साथ कांस्टेबल किशोर कुमार,ओम प्रकाश, फायरमैन संदीप सिंह, सुमित नेगी और पेरामीडिक्स अमित कुमार शामिल रहे।

श्री बदरीनाथ यात्रा कपाट बंद होने तक जारी

Image
ऋषिकेश – श्री बदरीनाथ यात्रा 20 नवंबर कपाट बंद होने तक जारी है। ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा बस टर्मिनल पर सभी विभागों यथा  चिकित्सा, पुलिस, परिवहन,पर्यटन‌- देवस्थानम, नगरनिगम, हेल्प डेस्क अभी भी कार्यरत हैं। हरिद्वार एवं ऋषिकेश यात्रा बस अड्डे से तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम रवाना हो रहे है।श्री बदरीनाथ जी में सभी ब्यवस्थायें  सुचारू हैं। श्री बदरीनाथ धाम में शांयकाल चार बजे तक 2363 तीर्थयात्री आये अभी तक बदरीनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 173858 चारधाम पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 483042 श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव मूर्ति 6 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद विगत सोमवार  8 नवंबर को  पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित होते ही  भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं  शुरू हुई।धामों के तीर्थ पुरोहितों से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि कपाट बंद होने के बाद परंपरागत रूप   श्री गंगोत्री धाम की शीतकालीन पूजाएं  गद्दीस्थल मुखबा( मुखीमठ) तथा श्री यमुना जी की शीतकालीन पूजाएं खरसाली(खुशीमठ...

अब अपणि सरकार पोर्टल पर मिलेगी 75 सेवाएँ

Image
 देहरादून – प्रधानमंत्री के मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस की संकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करता अपणि सरकार पोर्टल eservices.Uk.gov.in उत्तराखंड सरकार के अभिनव प्रयास का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा अगले सप्ताह इसका शुभारम्भ किया जाएगा। प्रदेश में इस तरह की शुरुआत अपनेआप मे एक अनूठी पहल है इस पोर्टल के  माध्यम से  उत्तराखंड का आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित कुल 10 विभागों के 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेगी ।  इन सेवाओं के निवेदन ,प्रमाण पत्र प्राप्त करने आदि कार्यों में जनता की कठिनाइयों को यह पोर्टल निसंदेह न केवल सहज व सुगम बनाएगा अपितु अनावश्यक बाधाओं को समाप्त कर देगा तथा एक तय समयसीमा के अंदर उन्हें सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल सकेगा । अनेक विशेषताओं से सुसज्जित इस पोर्टल के निगरानी तंत्र के माध्यम से सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की जबाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी, जिसके परिणाम स्वरूप एक पारदर्शी व जबाबदेह व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी ।  इस पोर्टल के ज़रिए नागरिकों के आवेदन करने की प...

आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त गुडनी ब्रैगसन ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त  गुडनी ब्रैगसन ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, शिक्षा पर्यटन, फिशरीज, ग्रीन एनर्जी के रूप में भूतापीय ऊर्जा एवं अन्य संभावनाओं पर चर्चा की गई।   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं तीर्थाटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य सरकार का विशेष फोकस है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में शामिल है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। राज्य में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘‘एक जनपद दो उत्पाद’’ योजना चलाई जा रही है। आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने पर्यटन, शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सरहाना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री  अरविन्द ...

राज्य के नागरिकों को सेफ एंड न्यूट्रिशंस फूड उपलब्ध हो –डी एम

Image
 देहरादून – फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत सेफ फूड एंड हेल्थी डाइट पर जिला स्तरीय स्टेरिंग कमेटी की बैठक जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता शिविर कार्यालय में की गई।बैठक में अवगत कराया गया कि सभी नागरिकों को सेफ एंड न्यूट्रिशंस फूड उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा ईट राइट इंडिया कार्यक्रम उत्तराखंड शासन फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें होटल रेस्टोरेंट, बेकरी, स्वीट, शॉप,हाइजीन रेटिंग एवं जिन स्कूलों में मिड डे मील या बोर्डिंग मैस कॉलेज हॉस्पिटल, कैंटीन में खाना सर्व किया जाता है। उन्हें खाने की गुणवत्ता शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए ईट राइट स्कूल ईट राइट  कैंपस प्रोग्राम चलाया जा रहा है कार्यक्रम में संबंधित विभागों द्वारा उक्त कार्मिक अपने विभागों के अंतर्गत संचालित किया जाना है और इस कार्यक्रम की समीक्षा जिला अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारी की एक कमेटी गठित की गई है। जिसमें जिला अधिकारी द्वारा कार्यक्रमों की समीक्षा  कर सभी विभागीय अधिकारियों को ई...

खाद्य पदार्थों मिलावट के मामलों की फास्ट ट्रैक में हो सुनवाई -मुख्य सचिव

Image
देहरादून –मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों को एहसास कराना आवश्यक है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने टेस्टिंग लैब निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाए जाएं। यह अभियान सिर्फ त्यौहारी सीजन को देखते हुए न हो, बल्कि इसे नियमित आधार पर चलाया जाए।  मुख्य सचिव ने कहा कि फूड एडल्ट्रेशन को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक इसके प्रति आमजन जागरूक नहीं होगा तब तक फूड एडल्ट्रेशन को रोकना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों की जानकारी देने वालों को रिवार्ड भी दिया जाना चाहिए ताकि लोग जानकारी देने को प्रोत्साहित हों। मुख्य सचिव ने मिलावट से संबंधित मामलों की जनपदवार रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह भी बताया जाए ...

लोगों की सहायता के नाम पर एटीएम बदकर खातों में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के तीन गिरफ्तार

Image
  देहरादून –  तिव्वू देवी पत्नी सुभाष सिह निवासी रायपुर देहरादून द्वारा थाना रायपुर मे आकर एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें निवेदन किया की उनके साथ केनरा बैंक एटीएम शिव मन्दिर के पास, रायपुर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधडी से एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड बदलकर वादिनी के खाते से 02 लाख 75 हजार रूपये निकाल लेने के सम्बन्ध में दी। जिस पर थाना प्रभारी रायपुर द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 500/21 धारा 420 भादवि0 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0निरी0 धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी बालावाला को दी गई।थाना प्रभारी रायपुर द्वारा 02 अलग अलग टीमें गठित कर उनका नेतृत्व करते हुये घटनास्थल के आस पास लगे व अभियुक्तों को जाने वाले रूट तथा अंतिम पडाव तक कुल 195 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया,जिसमे पुलिस टीम को 03 संदिग्ध व्यक्तियों का एक कार मे जाना प्रकाश में आया, अभियुक्तों के संबंध में पुलिस टीम द्वारा मुखर व सर्विलांस के माध्यम से जानकारी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्तगणों के दिल्ली व रोहतक हरियाणा में छिपे होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एक टीम दिल्ल...