Posts

प्रधानमंत्री मोदी के श्री केदारनाथ धाम आने के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां हुई शुरू

Image
रुद्रप्रयाग – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री केदारनाथ धाम दर्शन/ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार, जिला प्रशासन सहित देवस्थानम बोर्ड की तैयारियां शुरू।श्री बदरीनाथ धाम ,श्री केदारनाथ धाम, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम में मौसम  सामान्य।तापमान औसत से कम। केदारनाथ  मुख्य मार्गों  सहित हैलीपेड से बर्फ हटायी  गयी। निकटवर्ती पहाड़ियों पर बर्फ जमी हुई है।  बदरीनाथ-केदारनाथ में मौसम सामान्य घूप।तीर्थयात्री उत्साहित । देवस्थानम बोर्ड  के मीडिया प्रभारी  डा. हरीश गौड़ ने‌ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल तथा हरिद्वार बस अड्डे से   तीर्थयात्री चारधाम को   प्रस्थान  कर रहे हैं। ऋषिकेश यात्रा  बस टर्मिनल परिसर में यात्रा प्रशासन, पुलिस, पर्यटन, देवस्थानम, परिवहन, नगरनिगम, संयुक्त रोटेशन  यात्रा हेल्प डेस्क एवं कोविड जांच केंद्र  चल रहा। तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु    आज पूर्वाह्न 30 अक्टूबर  को बंद हो रहे है।  • श्री बदरीनाथ,श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्...

हुनरमंद लोगों ने वेस्ट को बेस्ट में बदलकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया-नकवी

Image
 देहरादून –मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने  रेसकोर्स में हुनर हाट मेले का उद्घाटन किया। हुनर हाट मेले में 30 से अधिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक हस्त शिल्पकारों एवं हुनरमंदों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के साथ विश्वकर्मा वाटिका एवं विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया।            मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हुनर हाट मेले का आयोजन देहरादून में करवाने पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड में विभिन्न राज्यों से आये  हुनरमंदों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुनर हाट मेले का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। इस...

पैंतीस पासपोर्ट के साथ एक कबूतर को पुलिस ने पुलिस ने पकड़ा, विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

Image
  देहरादून – क्लेमेंनटाउन क्षेत्र में सन्नी नाम के व्यक्ति द्वारा लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे पैसे लेकर ठगी करने तथा लोगों के पैसों का गबन कर खुद विदेश भागने कि कोशिश करने के संबंध में जानकारी देते हुए इस व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने का  आदेश एसएसपी ने थानाध्यक्ष क्लेमेंन टाउन को दिया। थानाध्यक्ष ने  तत्काल एक टीम गठित कर उस व्यक्ति के संबंध में गोपनीय जानकारी एकत्रित करते हुए पीड़ित व्यक्ति की पहचान की गई।  पीड़ित धीरज कुमार गुरुंग निवासी इंदिरापुरी फॉर्म क्लेमेंन टाउन ने बताया गया की मैं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हूं,    मुझे नौकरी की तलाश थी तो मेरी मुलाकात सन्नी नाहर निवासी ओगल भट्टा, क्लेमेंट टाउन से  हुई, जिसने मुझे कनाडा में G4S  कंपनी में सिक्योरिटी की नौकरी लगाने की बात कही तथा इसके लिए ₹ 100000 का खर्च बताया।  उसके द्वारा नौकरी दिलाने का पक्का भरोसा मुझे दिलाया गया तथा ₹ 1,70,000 सैलरी दिलाने की बात कही गयी। उसके बातों में आकर मैंने फरवरी 2020 में सन्नी को ₹ 35000 की धनराशि तथा अपना पासपोर्ट व अन्य कागजात...

2.70 ग्राम स्मैक व 51.7 ग्राम चरस के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 देहरादून –जनपद को नशा मुक्त करने व  शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि के तस्करों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष प्रेमनगर के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश।अवैध स्मैक बिक्री वाले स्थान पर दबिश।स्मैक/शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।अभियान जारी है। अभियान को गठित टीम ने कण्डोली से पौधा रोड पर शक होने पर आकस्मिक चैकिंग में  नीतीश थापा उम्र 28 वर्ष 2.70 ग्राम स्मैक जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15000 रुपये हैं।शुभम थापा उम्र 26 वर्ष से 51.7 ग्राम चरस जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3000 रुपये है   बरामद हुई।अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 254/21 व 255/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमे पंजीकृत किया गया है। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा  स्मैक तस्कर द्वारा बरामद  स्मैक के बारे में जानकारी दी गई की महुबेवाला से सस्ते दामों पर खरीदकर  लेना बताया गया। वाह बिधौली खंडोली क्षेत्र ...

मुख्यमंत्री पहुंचे बद्रीनाथ धाम विशेष पूजा करके देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना

Image
चमोली –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत गुरूवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। उन्होंने भगवान बद्रीनारायण की पूजा की। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम  के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यो में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

अमित शाह की महारैली से भाजपा करेगी चुनाव अभियान का आगाज

Image
देहरादून –  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शनिवार की प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण को भाजपा उत्तराखंड मेगा इवेंट बनाकर देहरादून के रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान पर महारैली आयोजित करने जा रही है।रैली में लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा उद्बोधन कर चुनावी समर का आगाज किया जाएगा। इस संबंध में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय बलबीर रोड पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, देहरादून महानगर पदाधिकारियों, महानगर के सभी मंडलों के अध्यक्षों महामंत्रीओं, प्रदेश, महानगर एवं मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्षों महा मंत्रियों की  उपस्थिति में तैयारी बैठक संपन्न हुई।बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण की विस्तृत जानकारी दी एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं को महारैली से संबंधित कार्यों का दायित्व दिया, साथ ही प्रदेश महामंत्री ने महानगर के सभी 100 नगर निगम वार्ड तथा 12 कैंटोनमेंट वार्ड में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों को प्रस्तावित महारैली में भागीदारी करने को प्रेरित...

पांच श्रेणियाँ मे मिलेगा रेड़ी ठेलीवालो को 50 हज़ार तक का ऋण और 20 हज़ार तक का अनुदान

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना को संशोधित करने के पीछे का मकसद प्रदेश में छोटे उद्यमी एवं व्यापारियों को आत्मनिर्भर और उन्हें मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में ऋण सीमा बढ़ाने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी फल रेड़ी, सब्ज़ी, चाय ठेली, दर्जी, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयरिंग, मोबाइल रिचार्ज, पेपर बैग निर्माण, छोटी बेकरी शॉप, लॉन्ड्री जैसे व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। सचिव उद्योग अमित नेगी ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान को प्रदेश में 5 श्रेणियाँ क्रमश: ए, बी, बी+ , सी और डी निर्धारित की गई हैं।  श्रेणी ए में पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले को शामिल किया गया है। इस श्रेणी में सामान्य अभ्यर्थियों को ( परियोजना की लागत पर) 35 प्रतिशत अधिकतम 17500 हज़ार रुपए एवं  अनुसूचित जाति / अनु जनजाति / भूतपूर्व सैनिक / महिला / दिव्यांग पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक श्रेणी के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अधिकतम 20 हज़ार रुप...