Posts

रायवाला ग्राम में नदी के बीच टापू में फंसे लोग

Image
 देहरादून-- जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा एस डी आर एफ को सूचित किया गया  कि रायवाला टिहरी फार्म के पास कुछ मकानों में पानी भर गया है। उपरोक्त सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट ढालवाला से  उप निरीक्षक चंदन सिंह बोरा  के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची  जहाँ मौके पर जिला पुलिस भी मौजूद थी।  टीम प्रभारी द्वारा बताया कि लगभग 25  लोग रायवाला ग्राम में गंगा  नदी   में टापू में फंसे थे । इन लोगो का डेरा नज़दीक ही था व ये लोग अपने पशु चराने नदी किनारे गए थे ।अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से टापू में ही फंस गए। एस डी आर एफ द्वारा समय पर पहुचकर सभी  को सुरक्षित निकाल लिया गया है । नदी में बहाव अत्यधिक तेज़ होने के कारण रेस्क्यू कार्य काफी दिक्कतें आयी। परन्तु एस डी आर एफ के जाबाज़ जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बेहद कठिन रेस्क्यू कर सभी को  सुरक्षित स्थान पहुचाया व उनको राहत किट भी वितरित की गई।

दिया रुपया उघर मांगने पर बदले में मिली मौत

Image
देहरादून –पारेश्वर प्रसाद शर्मा पुत्र स्व0 सतेश्वर प्रसाद शर्मा नि0 जीवनवाला पो0औ0 फतेहपुर टांडा तहसील डोईवाला दे0दून ने एक लिखित तहरीर दी कि 31अगस्त 21 को लगभग 5 से 6 बजे के बीच मेरे चाचा सुभाष चन्द्र शर्मा रोज की तरह घूमने जीवनवाला, अठूरवाला रोड पर घर से निकले थे। देर रात तक उनका इंतजार करने पर भी वह घर वापस नहीं आए तब से परिवार द्वारा उनको आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों के यहां ढूंढने की कोशिश की दूरभाष पर भी दूर के रिश्तेदारों  से बात की परंतु उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा है उनका मोबाइल नम्बर भी कल रात से ही स्विच ऑफ आ रहा है। वादी की लिखित तहरीर पर गुमशुदगी संख्या: 21/2021 गुमशुदा सुभाष चन्द शर्मा उपरोक्त पंजीकृत की गई। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी लालतप्पड के सुपुर्द की गयी । जांच के दौरान अपहरण का सन्देह होने पर  11 सितंबर 21को गुमशुदगी  मु0अ0सं0 223/2021 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात तरमीम किया गया। सीडीआर/ सीसीटीवी फुटेज को दखने पर जानकारी मिली कि 30 अगस्त 21 को  गुमशुदा सुभाष चन्द्र शर्मा अपने दोस्त व अभियुक्त विजय जोशी पुत्र स्व0 दर्शन लाल जोशी निवाली जीवनवाला के घर ...

भारी बारिश के अलर्ट पर मुख्यमंत्री अधिकारियों व जिलाधिकारियों से स्थिति की जानकारी ले रहे हैं

Image
 देहरादून – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर राज्य में भारी बारिश से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली एवं केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम से प्रदेश में अतिवृष्टि की स्थिति की जानकारी ली।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा का लगातार जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से जनपदों में बारिश की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में बारिश की स्थिति एवं आवागमन की स्थिति की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट दी जाए। प्रशासनिक अमले पहले ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर अलर्ट मोड पर है।  मुख्यमंत्री  ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी सावधानी बरतने की अपील की है।  मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज प्रदेश के 01 से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आप...

मौसम विभाग के हाई एलर्ट के मद्देनजर अस्थायी तौर पर कुछ बेरियरों पर तीर्थयात्रियों को रूकने को कहा

Image
देहरादून –आपदा  प्रबंधन मंत्री  डा.धन सिंह रावत ने कहा है कि  मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए चार धाम यात्रा पर पहुँचे यात्रियों की सुरक्षित स्थानों पर रुकने को कहा गया हैं।जिला अधिकारियों को यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के  दिए गए निर्देश दे दिए गये है।चारधाम यात्रा और मौसम विभाग के अलर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज  शाम 5 बजे  प्रदेश के आपदा विभाग की बैठक में हालात की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने 17 -18 तथा 19 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अयोध्या से ही शासन को दिशा-निर्देश जारी किये मुख्य सचिव एस. एस संधू के निर्देश पर जिला प्रशासन /पुलिस एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय कर दिया गया ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित मदद की जा सके। गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने सभी जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा को देखते हुए अधिक सावधानी रहने को कहा है।आपदा प्रबंधन सचिन एस ए मुरूगेशन ने आपदा बचाव को एडवाइजरी आदेश जारी किया है। ...

मुख्यमंत्री ने शहीद सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  मुख्यमंत्री ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खङी है।  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उत्तराखण्ड में भारी बारिश की चेतावनी पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल एस डी आर एफ अलर्ट

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा आज से अग्रिम तीन दिवस तक  राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ ही कहीं कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना होने का अलर्ट जारी  किया गया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली ,ओलावृष्टि,तेज हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलने की संभावना है। मौसम विभाग की इस चेतावनी पर कमाण्डेन्ट एस डी आर एफ नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जनपदों मे व्यवस्थापित एस डी आर एफ की सभी टीमें अलर्ट अवस्था में रखा गया है। सभी टीमों को निर्देशित किया गया है। कि वे किसी भी आपात परिस्थिति केलिए पूर्णतः अलर्ट रहे व रेस्क्यू उपकरणों को भी  कार्यशील दशा में रखें। राज्य में  एस डी आर एफकी 29 टीमों का व्यवस्थापन निम्न है- देहरादून में  सहस्त्रधारा, चकराता।टिहरी में  ढालवाला (ऋषिकेश), कोटि कॉलोनी, ब्यासी (कौड़ियाला) उत्तरकाशी में उजेली, भटवाड़ी, गंगोत्री, बड़कोट,जानकीचट्टी/यमुनोत्री।पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली।चमोली में गौचर, जोशीमठ, पांडुकेश्वर,श्री बद्रीनाथ। रुद्रप्रयाग में  सोनप्रयाग, अगस्तमुनि,लिनचोली, श्रीकेदारना...

वाॅकिंग वैक्सीनेशन में लगाओ टीका और स्कूटी, स्मार्ट फोन व अन्य प्राईज जीतों

Image
देहरादून –दून में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले कोविड  वैक्सिनेशन मेला के दौरान वॉकिंग वैक्सिनेशन सेन्टर बनाए जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी ने संयुक्त रूप से जनपद अवस्थित पैसिफिक मॉल एवं पल्टन  बाजार का निरीक्षण किया। जनपद में 18 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक चलने वाले कोविड वैक्सीनेशन मेला मनाया जा रहा है जिसमें पैसिफिक माल्स, पल्टन बाजार सहित जनपद के मुख्य बाजारों में वाॅकिंग वैक्सीनेशन टीम द्वारा बाजारों में आने वाले व्यक्तियों, जिनकी दूसरी डोज लगनी है, को बाजारों शाॅपिंग के दौरान टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। इस अवधि में टीकाकरण करवाने वाले व्यक्तियों को स्कूटी, एलईडी, स्मार्ट फोन सहित कई आकर्षक प्राईज जितने का भी मौका मिलेगा।    इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पल्टन बाजार में बिना मास्क के दुकान पर सामान बेच रहे दुकानदारों एवं बिना मास्क के आए लोगों के  चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन-जिन दुकानों में गाईडलाईन का परिपालन नहीं हो रहा है तथा दुकानदारों एवं खरीदारी करने आए व्यक्तियों ने ...