Posts

मौसम विभाग के हाई एलर्ट के मद्देनजर अस्थायी तौर पर कुछ बेरियरों पर तीर्थयात्रियों को रूकने को कहा

Image
देहरादून –आपदा  प्रबंधन मंत्री  डा.धन सिंह रावत ने कहा है कि  मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए चार धाम यात्रा पर पहुँचे यात्रियों की सुरक्षित स्थानों पर रुकने को कहा गया हैं।जिला अधिकारियों को यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के  दिए गए निर्देश दे दिए गये है।चारधाम यात्रा और मौसम विभाग के अलर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज  शाम 5 बजे  प्रदेश के आपदा विभाग की बैठक में हालात की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने 17 -18 तथा 19 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अयोध्या से ही शासन को दिशा-निर्देश जारी किये मुख्य सचिव एस. एस संधू के निर्देश पर जिला प्रशासन /पुलिस एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय कर दिया गया ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित मदद की जा सके। गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने सभी जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा को देखते हुए अधिक सावधानी रहने को कहा है।आपदा प्रबंधन सचिन एस ए मुरूगेशन ने आपदा बचाव को एडवाइजरी आदेश जारी किया है। ...

मुख्यमंत्री ने शहीद सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  मुख्यमंत्री ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खङी है।  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उत्तराखण्ड में भारी बारिश की चेतावनी पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल एस डी आर एफ अलर्ट

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा आज से अग्रिम तीन दिवस तक  राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ ही कहीं कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना होने का अलर्ट जारी  किया गया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली ,ओलावृष्टि,तेज हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलने की संभावना है। मौसम विभाग की इस चेतावनी पर कमाण्डेन्ट एस डी आर एफ नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जनपदों मे व्यवस्थापित एस डी आर एफ की सभी टीमें अलर्ट अवस्था में रखा गया है। सभी टीमों को निर्देशित किया गया है। कि वे किसी भी आपात परिस्थिति केलिए पूर्णतः अलर्ट रहे व रेस्क्यू उपकरणों को भी  कार्यशील दशा में रखें। राज्य में  एस डी आर एफकी 29 टीमों का व्यवस्थापन निम्न है- देहरादून में  सहस्त्रधारा, चकराता।टिहरी में  ढालवाला (ऋषिकेश), कोटि कॉलोनी, ब्यासी (कौड़ियाला) उत्तरकाशी में उजेली, भटवाड़ी, गंगोत्री, बड़कोट,जानकीचट्टी/यमुनोत्री।पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली।चमोली में गौचर, जोशीमठ, पांडुकेश्वर,श्री बद्रीनाथ। रुद्रप्रयाग में  सोनप्रयाग, अगस्तमुनि,लिनचोली, श्रीकेदारना...

वाॅकिंग वैक्सीनेशन में लगाओ टीका और स्कूटी, स्मार्ट फोन व अन्य प्राईज जीतों

Image
देहरादून –दून में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले कोविड  वैक्सिनेशन मेला के दौरान वॉकिंग वैक्सिनेशन सेन्टर बनाए जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी ने संयुक्त रूप से जनपद अवस्थित पैसिफिक मॉल एवं पल्टन  बाजार का निरीक्षण किया। जनपद में 18 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक चलने वाले कोविड वैक्सीनेशन मेला मनाया जा रहा है जिसमें पैसिफिक माल्स, पल्टन बाजार सहित जनपद के मुख्य बाजारों में वाॅकिंग वैक्सीनेशन टीम द्वारा बाजारों में आने वाले व्यक्तियों, जिनकी दूसरी डोज लगनी है, को बाजारों शाॅपिंग के दौरान टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। इस अवधि में टीकाकरण करवाने वाले व्यक्तियों को स्कूटी, एलईडी, स्मार्ट फोन सहित कई आकर्षक प्राईज जितने का भी मौका मिलेगा।    इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पल्टन बाजार में बिना मास्क के दुकान पर सामान बेच रहे दुकानदारों एवं बिना मास्क के आए लोगों के  चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन-जिन दुकानों में गाईडलाईन का परिपालन नहीं हो रहा है तथा दुकानदारों एवं खरीदारी करने आए व्यक्तियों ने ...

सीएम धामी ने द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मोहकमपुर में द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया। माता मंगला के जन्मोत्सव के अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले महाराज और माता मंगला  ने प्रदेश को 14 डायलिसिस केन्द्रों एवं 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात दी।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने माता मंगला को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि माता मंगला और भोले महाराज ने अपना पूरा जीवन परमार्थ के लिए लिए समर्पित किया है। उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में उनके द्वारा जन सेवा के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने  जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले महाराज एवं माता मंगला ने उत्तराखण्ड के लिए समय-समय पर अनेक सौगात दी हैं। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने डायलिसिस केन्द्रों एवं सचल चिकित्सालयों की बड़ी सौगात दी है। 12 दूरस्थ डिग्री कॉलेजों के लिए भी उन्होंने एक लाख किताबे दी हैं।  मात...

विजयदशमी के अवसर पर चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियां तय

Image
 रूद्रप्रयाग –विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष शीतकाल को शनिवार 20 नवंबर  मार्गशीर्ष 5 गते प्रतिपदा को वृष लग्न- राशि में  शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बंद हो जायेंगे। जबकि पंच पूजाएं  मंगलवार 16 नवंबर  से शुरू होंगी। आज श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय हुई। तिथि की घोषणा विधि विधान से पूजा-अर्चना पंचाग गणना पश्चात  रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी द्वारा की गयी।धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल एवं आचार्य वेदपाठियो द्वारा पूजा अर्चना की गयी। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह की देखरेख  एवं उपस्थिति  में संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ इस अवसर पर   देवस्थानम बोर्ड के सदस्य गोविंद सिंह पंवार, ग्राम प्रधान माणा  पीतांबर मोल्फा, राजेंद्र चौहान, गिरीश चौहान, भूपेंद्र रावत, कृपाल सनवाल आदि भी मौजूद रहे। पंच पूजाओं में 16 नवंबर को गणेश जी की पूजा  एवं कपाट बंद,17 नंवंबर को आदिकेदारेश्वर जी कपाट बंद होंगे।18 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन, वेद ऋ...

ब्रोंकोस्कोपी कर निकाली बच्चे के फेफडे़ में फंसी सीटी

Image
                                                                                                  ऋषिकेश – नौ साल के बच्चे के फेफड़े में फंसी सीटी को बिना सर्जरी किए ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से निकालने में एम्स,ऋषिकेश के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग ने खास सफलता पाई है। खेल-खेल में सीटी बजाते समय बच्चे के मुंह के रास्ते फेफड़े में जगह बना चुकी यह सीटी 6 दिनों से फंसी हुई थी। अब पूरी तरह से स्वस्थ होने पर बच्चे को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी नौ वर्षीय बच्चे के बाएं फेफड़े में सीटी फंस जाने के कारण वह छह दिनों से खांसी और सांस लेने में हल्की तकलीफ से ग्रसित था। धीरे-धीरे उसकी यह परेशानी बढ़ने लगी। बीते सप्ताह इस बच्चे को लेकर उसके परिजन एम्स ऋषिकेश में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे, विभाग के एडिशनल प्रोफेसर ड...