Posts

कक्षा 12 के 100 टॉपर्स को 5 साल तक उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति–मुख्यमंत्री

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के दिये निर्देश।शिक्षा के विकास तथा छात्रों के व्यापक हित में मुख्यमंत्री ने की कई घोषणायें।प्रदेश में कक्षा 9 व 12 तक के सभी वर्गों के छात्रों को भी अगले वर्ष से निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी पाठ्य पुस्तकें।अध्यापकों के स्थानांतरण सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण को महानिदेशक शिक्षा के अधीन सेल का होगा गठन। छात्रों को अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिये विद्यालयों में अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर के गेस्ट टीचरों की की जायेगी व्यवस्था।राजकीय विद्यालयों के कक्षा 12 के 100 टॉपर्स को 5 साल तक उच्च शिक्षा की तैयारी के लिये प्रदान की जायेगी छात्रवृत्ति सभी अधिकारी माह में एक दिन किसी स्कूल में स्वेच्छा से पढ़ायेंगे बच्चों को।प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में लायी जायेगी तेजी।

सोनप्रयाग में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त दस घायल

Image
 रुद्रप्रयाग – पुलिस चौकी सोनप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि त्रिजुगीनारायण से सोनप्रयाग आते समय एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी तत्काल रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर  पहुँचे तथा रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया। पिकअप वाहन, वाहन संख्या UK13CA 0960 में 10 स्थानीय लोग सवार थे, वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया जिससे सभी लोग घायल हो गए। एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम ने त्वरित रेस्क्यू करते हुए। डी डी आर एफ एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकाला, जिसमे 04 घायलों को अपने वाहन से तथा अन्य को एम्बुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग प्राथमिक उपचार केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ से 5 गम्भीर घायलों को अग्रिम उपचार के लिए  अन्य अस्पताल ले जाया जा रहा है।

कबूतर बाज गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Image
 देहरादून – दीपक कुमार पुत्र मनोहर सिंह पंवार नि0 प्रतीत नगर रायवाला के द्वारा 10 अगस्त 21 को एक तहरीर स्वयं व अन्य व्यक्तियों को अजय शर्मा निवासी हरिपुरकला द्वारा अपने दोस्त दीपक पाण्डेय व नीतू वर्मा के माध्यम से नौकरी के लिए 35-35 हजार रुपये लेकर दुबई भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने संबंधित दाखिल की। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0 109/2021 धारा 420/120बी भादवि बनाम अजय शर्मा आदि पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा अभियोग  निस्तारण के लिए टीम गठित कर रवाना किया गया।पुलिस टीम द्वारा अभियोग के सफल निस्तारण व मुकदमा में संदिग्ध व्यक्तियों के खातों/दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गयी तथा लोकेशन, निकलावकर सर्विलांस की मदद से  19 सितंबर 21 को अभियुक्त दीपक चन्द्र सेमवाल उर्फ पाण्ड्ये उर्फ राहुल पुत्र वीरेन्द्र दत्त सेमवाल निवासी म0न0 5, गांव-पाली, पोस्ट-अंजनी सैण, कोटिपाली जनपद टिहरी गढवाल, नीतू वर्मा पुत्र  खेम सिंह वर्मा निवासी वार्ड न0 5 शिवपुरी कालोनी डाकपत्थर थाना विकासनगर, जनपद देहरादून को मय एक वाहन कार TUV-300 न0 ...

आठ वर्षीय बच्ची पर गुलदार का हमला एस डी आर एफ ने शव किया बरामद

Image
 पिथौरागढ़ – कल रविवार की रात को डी सी आर  से सूचना प्राप्त हुई कि बजेठी गांव में एक बच्चे को गुलदार उठा ले गया है। इस सूचना पर पोस्ट पिथौरागढ़ से सब इंस्पेक्टर राजेश जोशी के हमराह रेस्क्यू टीम ततकाल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि लगभग 08 बजे गुलदार द्वारा बच्ची पर हमला किया गया और उठा कर ले गया, परिजनों संग स्थानीय लोग भी बच्ची को ढूंढ रहे है। बच्ची का नाम करिश्मा पुत्री पुष्कर विश्वकर्मा उम्र 08 वर्ष है।एस डी आर एफ टीम, फारेस्ट गॉर्ड व स्थानीय लोगो द्वारा रात भर सर्च करने के पश्चात उक्त बच्ची का शव घर से 50-60 मीटर नीचे गदेरे से बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।

फिल्म अभिनेता रोहित रॉय ने की गंगा आरती

Image
ऋषिकेश – परमार्थ निकेतन में भारतीय फिल्म अभिनेता रोहित रॉय पहुंचे। उन्होंने विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में सहभाग किया। परमार्थ गुरूकुल के आचार्यो और ऋषिकुमारों ने अभिनेता रोहित राॅय को सद्साहित्य भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। अभिनेता रोहित राॅय ने कहा कि परमार्थ गंगा तट अत्यंत शान्तिदायक है। यहाँ आकर अपार शान्ति का अनुभव हो रहा है। परमार्थ आश्रम आध्यात्मिक और नैसर्गिक सौन्दर्य से युक्त है। यह स्थान अद्भुत आकर्षण का केन्द्र है। उन्होंने कहा कि गंगा जी के दर्शन न होने के कारण मेरी यात्रा पूर्ण नहीं हुई, गंगा जी के दर्शन कर मेरी यात्रा को पूर्ण करने हेतु परमार्थ निकेतन जरूर आऊँगा।  रोहित रॉय ने फिल्म अपार्टमेंट, शूट आउट एट लोखंडवाला व धारावाहिक - पीटरसन हिल, किशोरी लाल चड्डा, हिटलर दीदी, सजदा तेरे प्यार में, स्वाभिमान आदि में अभिनय किया।

टिहरी झील में गिरी कार, एस डी आर एफ के गोताखोर ने किये शव बरामद

Image
शुक्रवार की रात को एसडीआरएफ पोस्ट उजैली में हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह को आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी से सूचना प्राप्त हुई की सियासू पुल के पास एक गाड़ी झील में गिर गई है। इस सूचना पर टीम मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह अपनी टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरन्त घटनास्थल पहुंची।चिन्यालीसौड़ स्यांसु मोटरमार्ग पर लोगो की भीड़ एकत्रित थी, जहाँ यह बताया गया कि पैराफिट तोड़कर कार टिहरी झील में समा गई है व कार में तीन लोग सवार शीशपाल, सोनू व शेर सिंह बताये गए। एसडीआरएफ के साथ ही राजस्व पुलिस व एनडीआरएफ भी मौजूद थी।  एसडीआरएफ टीम ने बिना वक़्त गवाए, तुरंत रोप के माध्यम से मोटरमार्ग से नीचे उतरकर सर्च आपरेशन शुरू किया गया।घटनास्थल के आसपास के समस्त इलाके की गहनता से सर्चिंग की गई, परन्तु कुछ पता न लग पाया। देर रात तक एसडीआरएफ सर्च ऑपरेशन में जुटी रही, परन्तु झील के बढ़े हुए जलस्तर व रात्रि के अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। आज प्रातः ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को और प्रभावी तौर पर  सर्च ऑपरेशन केलिए ऋषिकेश, ढालवाला पोस्ट से  डीप डाइविंग टीम को भी घटनास्थल हेतु रवाना किया गया है। एसडीआ...

गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को एस.डी आर एफ ने सकुशल निकाला

Image
अस्कोट – शुक्रवार की रात को थाना अस्कोट ने सूचित किया कि मिरथी के पास एक व्यक्ति शाम को घूमते समय पैर फिसलने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना पर पोस्ट अस्कोट से एस.डी आर एफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।  एस.डी आर एफ घटनास्थल पर एक व्यक्ति लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था जिसके पास कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद थे परंतु वह घायल को मुख्य मार्ग पर लाने में सक्षम नही थे। रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रोप के माध्यम से नीचे खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँचा गया। जिसके पश्चात रोप स्ट्रेचर के माध्यम से घायल को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर 108 चिकित्सा सेवा के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।