Posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Image
खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर गोलीकांड के शहीदों  को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।  खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहा आदि जगहों पर हुई शहादत से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड राज्य का विकास करने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।  हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने रोजगार, सड़क, शिक्षा आदि को लेकर जो सपने देखे, उन्हें पूरा करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। आने वाले 10 वर्षों में निश्चित रूप से उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। परंतु अनेक राज्य आंदोलनकारी इससे छूट गए हैं। 30 जुलाई 2018 के बाद राज्य आंदोलनकारियें का चिन्हीकरण नहीं किया गया। राज्य आंदोलनकारियों की मांग पर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के लिए नया शासनादेश जारी किया ...

अगर सरकार मौका दे तो रानीपोखरी के टूटे पुल को 48 घंटे में बना देंगे वैली ब्रिज - कर्नल कोठियाल

Image
देहरादून – आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने रानी पोखरी में पिछले 5 दिनों से टूटे पुल पर लोगों की समस्या को देखते हुए एक बयान जारी करते हुए मुख्यमंत्री  से कहा,  अगर सरकार हमें जिम्मेदारी दे, तो हम 48 घंटों के भीतर भानियावाला में एक वैकल्पिक पुल तैयार कर देंगे,ताकि वहां से लोगों की आवाजाही शुरु हो सके।  उन्होंने कहा कि, 27 अगस्त को ये पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिसका कारण अवैध खनन बताया जा रहा है ,लेकिन अभी तक यहां से आवाजाही के लिए सरकार कोई भी बंदोबस्त नहीं कर पाई है। महज जांच और जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग की बात कहकर समय की बरबादी की जा रही जबकि हजारों लोग रोजाना इस रास्ते के बंद होने के चलते परेशान हो रहे ।  लोगों की परेशानी और कई लोगों के कर्नल कोठियाल से बात करने के बाद कर्नल कोठियाल ने कहा, कई लोग उन्हें कह चुके हैं कि, वो इस पुल को बनाने के लिए आगे आएं। जिसके बाद कर्नल कोठियाल ने मुख्यमंत्री से ये मांग की इसकी जिम्मेदारी अगर वो उनको देते हैं तो वो 48 घंटे में पुल बनाकर यातायात को पुराने तरीके से सुचारू करवा देंगे। कर्नल कोठियाल ने कहा,11 हजार फीट ...

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित ग्राम जुम्मा प्रभावित लोगों से मिले

Image
पिथौरागढ़ –मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत तहसील धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र ग्राम जुम्मा पंहुचकर विगत दिनों क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से हुई क्षति का जायजा लिया गया, तथा आपदा प्रभावितों से मिले व उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने जुम्मा के जामुनी तोक में आपदा से लापता व्यक्तियों की खोजबीन  चलाए जा रहे रेस्क्यू कार्य का भी जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर नुकशान का जायजा भी लिया गया।उन्होंने जुम्मा के एलागाड़ स्थित    एसएसबी कैम्प में जुम्मा के जामुनी एवं सिरौउयार तोक के आपदा प्रभावितों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान प्रभावित परिवारों को प्रति मृतक 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रति मृतक मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से भी परिवार को सहायता के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आपदा पीड़ितों को आस्वस्त कराया कि सरकार ...

सेंट्रो कार गहरी खाई में गिरी चार घायल

Image
 नैनीताल –स्थानीय लोगों ने जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल को सूचना दी की एक कार खाई में गिर गई हैं। नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि रूसी बाईपास कालाढूंगी रोड नैनीताल में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।इस सूचना पर एस डी आर एफ के मुख्य आरक्षी जितेंद्र गिरी अपनी टीम व अपने रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि वाहन , सेंट्रो कार में 4 व्यक्ति सवार थे। जो नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रहे थे। अचानक हुई दुर्घटना से कार लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टीम के पहुचने से पहले ही तीन घायल  व्यक्तियों को स्थानीय लोगों के द्वारा निकाल दिया गया था ।शेष एक घायल व्यक्ति , नाम अभिषेक पुत्र कन्हया लाल , निवासी नोएडा को एस डी आर एफ, दमकल टीम व स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भेज दिया गया है ।

दो मकान क्षतिग्रस्त तथा सात व्यक्तियों के लापता होने की सूचना

Image
 पिथौरागढ़ – रविवार की रात आई भारी बारिश के कारण धारचूल में भूस्खलन के कारण काफी घरों में नुकसान हुआ है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ आशीष चौहान से फोन पर बात कर  पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के ग्राम जुम्मा में हुई  हानि की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि प्रभावितों को तत्काल हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। सर्च व रेस्क्यू आपरेशन पूरी क्षमता के साथ चलाए जाएं। घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।  जिला पिथौरागढ़ से प्राप्त प्रारंभिक सूचना अनुसार गांव के जामुनी तोक में लगभग 5 तथा सिरौउड़यार तोक में 2 आवासीय मकान क्षतिग्रस्त होने तथा लगभग 7 व्यक्तियों के  लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के तत्काल बाद घटना क्षेत्र में राजस्व,एसएसबी, पुलिस, एसडीआरएफ तथा रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। तथा एनडीआरएफ क्षेत्र में जा रही है। घटना के संबंध में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा जिला आपदा परिचालन केन्द्र में आईआरएस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कराने के साथ ही क्षेत्र मे...

संसाधनों के अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे- मुख्यमंत्री

Image
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से 'नीरज चोपङा ग्लोरी क्रास कंट्री रन' को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने भी इसमें जाॅगिंग करते हुए प्रतिभाग किया। इसका आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने हाॅकी खिलाङी मेजर ध्यानचंद को स्मरण करते हुए खेल दिवस की बधाई दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमेँ खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। आगे बढने के पूरे अवसर मिलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैन शिप होनी चाहिये। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। परन्तु अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता ज...

दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  दून में संदिग्ध व्यक्तियो के विरुद्ध  प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा शुक्रवार को हरियाणा के चार व्यक्तियों जो कि कार संख्या HR 30L 0195 से देहरादून आ रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उनके पास से एक कछुए को बरामद किया।  चारों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर उचित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर किया। चारों पकड़े गए अभियुक्तों के नाम है रोहित पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी f/2 भीम सैनी कॉलोनी, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद, हरियाणा, गोविंद पुत्र राम पत्र निवासी सिकंदरपुर थाना खेड़ी खितौला जिला गुड़गांव, हरियाणा,प्रहलाद कुमार पुत्र गणेश कुमार निवासी शाहपुरा थाना बल्लबगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा,धरम वीर पुत्र जयपाल निवासी ग्राम ठोरका, थाना हयातपुर, जिला गुड़गांव, हरियाणा।पूछताछ करने पर अभियुक्त गणों गणों द्वारा बताया गया कि कछुए को हमारे यहां शुभ माना जाता है और कछुए की पूजा करने से धन दौलत की प्राप्ति होती है। हरिद्वार स्नान करने के बाद लाल तप्पर के जंगल में यह पूजा करवानी थी और यहां हम पूजा करने के लिए कछुए को लेकर आए थे,  इ...