Posts

लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया में डालने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  एक व्यक्ति ने थाने पर आकर तहरीर दी की एक लड़का जो वर्ष 2017 से उनकी पुत्री नेहा (काल्पनिक नाम) का पीछा कर रहा है। तथा वादी के मोबाइल नंबर पर उनकी पुत्री के अश्लील फोटो वीडियो गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है। तथा उनकी पुत्री के अश्लील फोटो और वीडियो को इंटरनेट फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर देगा। इस सूचना पर तत्काल थाना डालनवाला पर मुकदमा अपराध संख्या 166/2021 धारा 354d (2),509,504,506 आईपीसी पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उप निरीक्षक महावीर सिंह ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आकाश को आज बुधवार 28 जुलाई 21 को हिमानी गैस गोदाम लक्ष्मी रोड के पास गिरफ्तार कर लिया जिसके पास दो मोबाइल फोन 8 सिम कार्ड तथा एक मेमोरी कार्ड व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई अभियोग में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई के उपरांत 67 ए आईटी एक्ट की बढ़ोतरी की गई और अभियुक्त आकाश गंगवार पुत्र कृष्ण मुरारी गंगवार निवासी सितारगंज उधम सिंह नगर को न्यायालय ने उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में सुद्दोवाला जेल भेजा।

कालेज के युवक युवतियोंं ने भू कानून की मांंग को लेकर गांंधी पार्क से घन्टाघर तक रैली निकाली

 देहरादून- देहरादून जनपद के विभिन्नन क्षेत्रों देहरादून जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कालेज के युवक युवतियोंं ने भू कानून की मांंग को लेकर गांंधी पार्क से घन्टाघर तक रैली निकाल कर  सरकार से भू कानून बनाने की मांंग

कोरोना योद्धा सम्मान में मुख्यमंत्री ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने को प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र और इसमें कार्यरत कार्मिकों  को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित जनता दर्शन हॉल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में राज्य के लगभग 50 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डॉ. तृप्ति बहुगुणा, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के डॉ आशुतोष सयाना, राज्य कोविड-19 कंट्रोल रूम के डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी,   पारितोष राणा, मनोज वर्मा ,दंत शल्यक डॉ. मुकेश राय, अपर निजी सचिव/वैयक्तिक सहायक  प्रदीप सेमवाल, वैयक्तिक सहायक  बलवीर सिंह नेगी, डी.ई.ओ  जयदीप, फार्मासिस्ट अरविन्द रौतेला,  जी.एस. रावत,  सुरेश जोशी, नर्सिंग अधिकारी प्रियंका नेगी,  निर्मला चन्द्र, ए.एन.एम  पूनम,  सरला थपलियाल,  दीपा जोशी, कनिष्ठ सहायक  राजन ठाकुर, डाटा मैनेजर  अंकित अग्रवाल, लैब टैक्नीशियन  उमेश सैनी,...

मुख्यमंत्री धामी ने शौर्य दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Image
  देहरादून – कारगिल विजय दिवस की 22 वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीद स्मारक पहुंचकर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि उत्तराखंड से द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन को अब प्रतिमाह पेंशन  8 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए दी जाएगी। इसका फायदा लगभग 800 परिवारों को मिलेगा। एन.डी.ए , सी.डी.एस एवं उसके समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिये 50 हजार रुपए की वित्तीय...

14 कांवडियों को प्रेमनगर आश्रम में क्वॉरेंटाइन किया

Image
 हरिद्वार – हरिद्वार में कांवड़ मेला स्थगित होने पर भी आज 25 जुलाई 21 को हर की पौड़ी क्षेत्र में कांवड़ वेशभूषा एवं बम बम भोले के नारे लगाते हुए निम्नलिखित 14 व्यक्तियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं धारा 188 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही इन 14 कांवडियों को अग्रिम आदेश तक प्रेमनगर आश्रम में बने क्वारंटाइन सेंटर मैं क्वॉरेंटाइन किया गया। एवं दो व्यक्तियों राहुल सैनी पुत्र कुंवर सेन निवासी निपनिया थाना शहजाद नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, तोतीराम सैनी पुत्र फूल सिंह सैनी निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून के विरुद्ध कांवड़ संबंधित सामग्री व कपड़े आदि बेचे जाने पर इन दोनों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जबकि14 कांवडियों बृजमोहन यादव पुत्र अमरजीत यादव निवासी कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा, सूरज कुमार पुत्र सुरेश, अंशुल सिंह पुत्र अरविंद सिंह, अमन पुत्र राकेश चौहान, विकास पांडे पुत्र विजेंद्र पांडे, भानु सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, प्रमोद साहू पुत्र घनश्याम, ओमवीर पुत्र ज्ञान सिंह यादव, धर्मेश पुत्र शिव कुम...

थानों में कार एक्सीडेंट दो की मौत चार घायल

Image
 देहरादून – थानो रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई है।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बलेनो कार UK07DJ 7198 थानो रोड पर एक पेड़ से टकरा गई थी।पुलिस द्वारा 108 को मौके पर बुलाया गया,  गाड़ी में चालक सहित 6 लोग बैठे थे, जिनमें से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी तथा 4 अन्य व्यक्ति घायल थे।  घायलों को 108 एंबुलेंस  से हिमालयन अस्पताल जौली ग्रांट भिजवाया गया। मृतकों के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना मेें मृतक विनोद भट्ट पुत्र बच्ची राम भट्ट निवासी 256 चुक्खु मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 53 वर्ष, मदन मोहन भट्ट पुत्र गयानंद भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर 3 देहरादून, उम्र 80 वर्ष,घायलों में नरोत्तम भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी मकान नंबर 29 विवेकानंद ग्राम फेस टू जोगीवाला, उम्र 58 वर्ष, भगवती प्रसाद भट्ट पुत्र स्वर्गीय मनीराम भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर 3 थाना डालनवाला, उम्र 47 वर्ष, कीर्ति राम भट्ट पुत्र दामोदर भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड थाना डालनवाला,  उम्र 77 वर्ष, ...

बेरोजगारी के चलते युवक ने की आत्महत्या

Image
 देहरादून –अमित रोहिला पुत्र गजेन्द्र सिंह पता नया गांव ट्रांसपोर्ट सेवला खुर्द देहरादून ने चौकी आईएसबीटी थाना पटेल नगर पर सूचना दी कि एक लड़का प्रदीप गुसाईं पुत्र बीरेंद्र सिंह गुसाईं पता नया गांव ट्रांसपोर्ट सेवला देहरादून, उम्र 29 वर्ष ने फाँसी लगा कर सुसाइड कर लिया है।   इस सूचना पर तुरन्त चौकी प्रभारी आईएसबीटी पुलिस बल के  साथ मौके पर पहुंचे तो  लड़का पंखे के खूंटे पर लटका हुआ था।  परिजनों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और 108 के द्वारा  कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक द्वारा उस को मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त बेरोजगार था, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।