Posts

हरियाणवी मॉडल सहित दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

Image
 देहरादून –जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशा करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने को थाना स्तर पर टीम गठित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने को क्षेत्र में रवाना किया गया। 09 जून 21 को उ0नि0 प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 02 तस्करों प्रवीण राणा पुत्र करण सिंह निवासी शाहपुर थाना देहात जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता फ्लैट नंबर 5c एमडीडीए कॉलोनी निकट आईएसबीटी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 39 वर्ष,शिवानी यादव पुत्री सतपाल यादव निवासी फ्लैट नंबर 5c एमडीडीए कॉलोनी निकट आईएसबीटी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष  को 12 ग्राम हेरोइन एवम तस्करी हेतु प्रयोग की जा रही ब्रेजा कार सहित गिरफ्तार किया गया।पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि यह स्मैक मिर्ज़ापुर से लेकर आए है। प्रवीण बागो की ठेकेदारी करता है जबकि शिवानी हरियाणा में मॉडलिंग करती ...

बारिश के कारण मालदेवता रोड पर आया मलबा

Image
 देहरादून –  रात भर चली बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं  बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के कारण मालदेवता रोड पर मलबा आ गया है। जिससे सड़क बाधित हुई है जिसमें किसी प्रकार की कोई  जनहानि अथवा पशु हानि अथवा संपत्ति हानि नहीं है उक्त मलबा आने से केवल सड़क मार्ग बाधित हुआ है स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है , मौके पर जेसीबी मशीनें से सड़क खुलवाने का कार्य किया जा रहा है जल्द ही सड़क आवागमन  हेतु खोल दी जाएगी  

कैबिनेट कि बैठक में चौदह प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Image
   देहरादून – कैबिनेट की बैठक हुई खत्म कैबिनेट में चौदह प्रस्तावों को मिली मंजूरी इसकी जानकारी दी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने  कोविड प्रभाव को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत वात्सल्य योजना को मंजूरी दी गयी। यह मार्च 2020 से मार्च 2022 तक लागू रहेगी, इसके अंतर्गत जिस बच्चे के माता-पिता अथवा संरक्षक की मृत्यु होने पर उस बच्चे को 21 वर्ष तक 3000 रूपये प्रति माह निःशुल्क राशन, शिक्षा इत्यादि की सुविधा दी जायेगी।                                 पुरानी फोटो शिल्पकार प्रोत्साहन योजना को 05 वर्ष तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत 25 शिल्पकारों को 01 लाख रूपये का पुरूस्कार दिया जायेगा।कोविड प्रभाव में उद्योगों के नुकसान की भरपाई के लिये 28 करोड़ 99 लाख रूपये पर्यटन व्यवसायियों को दिया जायेगा। इसके अंतर्गत व्यक्तिगत लाभार्थियों को 2500 रूपये प्रतिमाह की दर से 02 माह के लिये 5 हजार रूपये प्रति कार्मिक को एक मुश्त आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से दिया जायेगा। इसकी धनराशि 2500 लाख होगी।352...

शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड की चौथी रैंकिंग पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन रायपुर, देहरादून से प्रदेश के शिक्षकों से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य SDGs सूची में शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को चौथी रैंकिंग प्राप्त होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी। इस वर्चुअल संवाद में 500 स्कूलों से शिक्षक जुड़े थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय की वेबसाइट लाँच की।  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य SDGs सूची में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। 17 विभिन्न आयामों को लेकर सूची का निर्धारण किया गया। 2015-16 में जहां राज्य को 19वां स्थान मिला था, आज राज्य ने चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान पर लाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों को इसी मनोयोग से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में पठन-पाठन का कार्य एक नई चुनौती है। ...

जन धन खाता खोलकर लोगों से ऑनलाइन जालसाजी करके पैसा को जनधन के माध्यम से खोले गए खातों में ट्रांसफर करता

Image
 देहरादून – प्रीति नवानी निवासी 13/2 स्ट्रीट नंबर 11 राजेंद्र नगर कौलागढ़ रोड देहरादून थाना कैंट पर 7 जनवरी 21 में लिखित सूचना दी कि अज्ञात अभियुक्तत ने  वादिनी व वादनी के जीजा  विरेंद्र प्रसाद कोटनाला से षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी से एसबीआई इंश्योरेंस पॉलिसी म्यूच्चोर होने के नाम पर 18,56,569 रुपए अलग-अलग खातों में जमा करवाना व पॉलिसी पूर्ण होने पर जमा धनराशि वापस ना कर करने के संबंध में सूचना दी।  जिसकी जांच प्रभारी उप निरीक्षक बिंदाल प्रवीण कुमार सैनी द्वारा की जा रही थी। जिसमें वादिनी द्वारा उपलब्ध कराएं गये मोबाइल नंबर व बैंक खाता की जांच एवं तस्दीक करते हुए  अभियुक्त की तालाश करते हुए 6 जून है।  को अभियुक्त रंजन कुमार यादव पुत्र महेश प्रसाद यादव निवासी वीर क्वारी पोस्ट बॉक्सन्डा थाना सरसा जनपद सारन () बि हार हाल निवास d 85 तृतीय तल तैमूर नगर एक्सटेंशन थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, साउथ दिल्ली को जामिया नगर, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रंजन कुमार यादव बैंक में खाता खुलवाने का काम करता है तथा बैंक ऑफ बड़ौदा का एजेंट के रूप में बैंक में जनध...

कांग्रेस का पेट्रोल-डीजल की बढी हुई कीमतों पर पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेंगे

Image
देहरादून –कांग्रेस पार्टी द्वारा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में 11 जून को देशभर के पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर पेट्रोल-डीजल की बढी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की जायेगी।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि पूरा देश कोरोना महामारी के दूसरे दौर से लड रहा है। व्यापारियों के व्यापार चैपट हो चुके हैं। मजदूरों का रोजगार छिन चुका है परन्तु भाजपा सरकार द्वारा पिछले पांच महीनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 25-25 रूपये की वृद्धि कर तेल की कीमतों को 100 रूपये के पार कर दिया है। आम जरूरत की चीजों के दाम दुगने हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संवेदनहीन हो चुकी है तथा भाजपा के राज में गरीब आदमी का जीना दूभर हो चुका है आज उसे इस महामारी काल में दोहरे मोर्चे पर लडना पड़ रहा है।सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि  उत्तराखण्ड प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में आनेे वाले शुुुक्रवार 11 जून प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिह के आह्रवान पर उत्तराख...

एस डी आर एफ ने गर्भवती महिला को भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराकर एम्बुलेंस तक पहुँचाया

Image
  उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध, एस डी आर एफ टीम द्वारा गर्भवती महिला को भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराकर एम्बुलेंस तक पहुँचाया। सोमवार 07 जून को पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे सोनगर में भूस्खलन होने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है।  यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम मार्ग सुचारू कराने को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर निकट ग्राम, मुखवा की एक 26 वर्षीय महिला, करिश्मा जो कि गर्भवती थी एवं प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वही फस गयी।  एस डी आर एफ टीम द्वारा उस महिला को अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वैकल्पिक साधनों की सहायता से भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराया व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।