Posts

मुख्यमंत्री ने मां गंगा की पूजन कर कुम्भ की सफलता का आशीर्वाद मांगा

Image
हरिद्वार– मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  को यहां पर  विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल,  राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मेला अधिष्ठान के अधिकारियों और श्री गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी, उज्ज्वल पंडित सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद श्रीगंगा सभा के आचार्य अमित शास्त्री ने मंत्रोउच्चारण के साथ मुख्यमंत्री तीरथ  रावत से मां गंगा की पूजा-अर्चना ओर आरती कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा से कुम्भ की सफलता और सभी के कल्याण की कामना की। इसके बाद श्रीगंगा सभा कार्यालय में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गंगाजलि, प्रसाद भेंट किया।इसके बाद मुख्यमंत्री नीलधारा टापू स्थित मीडिया सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने कुम्भ के लिए कराए गए 12023.50 लाख रूपये की ला...

महंगाई, बेरोजगारी,किसान उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Image
 हरिद्वार – बहादुरपुर जट, हरिद्वार में महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण तथा किसान उत्पीड़न के खिलाफ आयोजित विशाल जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक जुमलेबाज़ दिल्ली में बैठा है तो दूसरा जुमलेबाज़ उत्तराखंड में। महंगाई से आमजनता त्रस्त हो चुकी है, बेरोजगार युवा परेशान हैं, महिला सुरक्षा में सरकार नाकाम है, व्यापारी व किसान आंदोलनरत हैं लेकिन बीजेपी सरकारों के कानों में जूं भी नही रेंग रही। अच्छे दिनों के जुमले से परेशान लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से पुराने दिनों को वापिस लौटाने की मांग कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह  का किसान संगठन द्वारा पगड़ी पहना कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि द्वारा स्थानीय बहादुरपुर जट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को शाल भेंट कर सम्मानित किया।हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई जनसभा को पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, राष्ट्रीय सचिव काज़ी निज़ामुद्दीन, पूर्व वि...

मुख्यमंत्री द्वारा फटी जींस बयान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Image
 देहरादून –  महानगर महिला कांग्रेस के द्वारा महंगाई और मुख्यमंत्री तीरथ रावत के अभी हाल ही में दिये फटी जींस के बयान पर महिला कांग्रेस ने गांधी पार्क में महिलाओं को अपमानित करने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी परमिंदर कोर, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या व महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रामन व महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रही।

मुख्यमंत्री ने कहा जो जनता चाहेगी, वही किया जाएगा

Image
 दिल्ली – उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे तीरथ सिंह रावत का उत्तराखण्ड सदन में भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में सदन में मौजूद उत्तराखण्ड मूल के लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनभवनाओं के अनुरूप कार्य करेगी। जनता जो चाहेगी वही किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशन में उत्तराखण्ड का चहुमुंखी विकास किया जाएगा। उत्तराखण्ड के प्रति प्रधनमंत्री के अपार लगाव की बदौलत ही यहां चारधाम ऑल वैदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट्, केदारनाथ-बदरीनाथ धाम पुनर्निर्माण समेत तमाम परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम छू रहा है।   मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बने अभी एक सप्ताह का ही समय हुआ है। इस दौरान उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप फैसले लिये। सबसे पहले कोरोनाकाल में जिन 4500 लोगों पर महामारी एक्ट के तहत मकदमे दर्ज किए गए थे, उन मुकदमों को सरकार ने वापस लिया। इनमें से अधिकांश मुकदमे उन लोगों पर दर्ज थे जो कारोनाकाल में जरूरत...

डिप्रेशन के कारण एमडीडीए की तीसरी मंजिल मारी छलांग

Image
 देहरादून –  कोतवाली थाने को सूचना मिली की एमडीडीए कंपलेक्स की तीसरी मंजिल से एक व्यक्ति नीचे कूद गया है। तत्काल चीता पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दून उसे अस्पताल पहुंचाया गया,  घायल व्यक्ति को दून अस्पताल के डाक्टर ने जांच करने के बाद महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया। घायल व्यक्ति के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इस व्यक्ति का नाम सोमबीर पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी चक्कू वाला देहरादून मूलनिवासी हरियाणा तथा हाल सेवारत मुख्य डाकघर घंटाघर देहरादून है।जिस पर परिजनों को तुरंत सूचित किया गया तथा परिजनो द्वारा अस्पताल में पहुँचकर बताया गया कि सोमवीर उपरोक्त पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था, संभवतः जिस कारण उसके द्वारा कांपलेक्स से छलांग लगाई हो, घटना के  संबंध में और जानकारी की जा रही है। घायल व्यक्ति का  इलाज वर्तमान में महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है।

एसडीआरएफ ने मनेरी व श्रीनगर झील में डूबे युवक व एक अज्ञात शव निकाला

Image
 उत्तरकाशी –आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि मनेरी झील के पास एक युवक प्रियांशु पुत्र राकेश उम्र 16 वर्ष निवासी कमार गांव मनेरी नहाते समय डूब गया है।सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह के हमराह घटनास्थल पर पहुँची। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त युवक की खोजबीन की गई परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया।   आज शुक्रवार को प्रातः पुनः युवक की खोजबीन के लिए उजेली से एवं ढालवाला से पहुँची डीप डाइविंग की टीमो द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।एस डी आर एफ टीम के डीप डाइवर्स द्वारा काफी देर सर्चिंग करने के बाद उस युवक का शव बरामद कर लिया गया जिसे सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।तो वहीं कोतवाली श्रीनगर ने एस डी आर एफ  को सूूूचना दी कि श्रीनगर डैम में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है। जिसे बरामद किए जाने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। टीम द्वारा उक्त अज्ञात ...

मुख्यमंत्री आवास घेराव,सरकार के 4 साल के विफलता पर कहा जवाब दो,हिसाब दो, - आप

Image
देहरादून – उत्तराखंड  सरकार के विफलताओं भरे 4 साल के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। इस दौरान हजारों की संख्या में आप कार्यकर्ता अलग अलग विधानसभाओं से यहां पहुंचे जहां उन्हें मुख्यमंत्री आवास कूच करने के दौरान हाथीबडकला में पुलिस ने बैरिगेटिंग लगातार रोक दिया।इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की का माहौल बन गया ।कई कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती बेरिकेटिंग पर चढ़ने की कोशिश की जिनको पुलिस ने बलपूर्वक पीछे धकेला। आप कार्यकर्ताओं ने काफी देर नारेबाजी करने के बाद वहीं धरने पर बैठ गए जिसके बाद पुलिस ने जबरन आप प्रभारी समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गए। बीजेपी सरकार के चार साल की विफलता पर आप का हिसाब दो जवाब दो के तहत मुख्यमंत्री आवास कूच में  हजारों  की संख्या में पहुंचे आप कार्यकर्ता आज काफी जोश में नजर आए ,जिनमें प्रदेश प्रभारी और आप अध्यक्ष की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में जोश पैदा कर दिया जिसकी वजह ये रही काफी देर तक कार्यकर्ता जुलूस के तौ...