Posts

एनडीआरएफ कमांडेंट सुदेश दराल ने कि मुख्यमंत्री तीरथ रावत से मुलाकात

Image
देहरादून – भारत सरकार द्वारा  उत्तराखंड राज्य में  बढ़ती आपदाओं को देखते हुए एनडीआरएफ की एक बटालियन  को तैनात किया है, जिसका अभी प्रशिक्षण चल रहा है। हाल ही में 15वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल द्वारा कार्यभार संभालने के उपरांत प्रदेश का दौरा किया तथा देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय में तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की  कमांडेंट ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के  संभावित आपदाओं के संवेदनशील तथा अति संवेदनशील  इलाकों के बारे में अवगत किया। एनडीआरएफ बटालियन की तैनाती बटालियन मुख्यालय के स्थान तथा आरआरसी (रीजनल रिस्पांस सेंटर) उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून में जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध करवाने का अनुरोध कििया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि एनडीआरएफ की नई बटालियन के लिए तथा आरआरसी के लिए हर संभव तत्काल जमीन उपलब्ध कराई जाएगी एवं जो भी प्रशासनिक मदद की आवश्यकता होगी वह तुरंत  की जाएगी। इस अवसर पर कमांडेंट दराल ने बताया कि जैसे ही जमीन की उपलब्धता हो जाएगी तो प्रदेश के सभी आपदाओं के दृष्टिकोण से संवेदनशील तथा अति संवेदनश...

कुम्भ में लोग बे रोकटोक के आएं, पर गाइडलाइन का पालन जरूरी

Image
हरिद्वार – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि दिव्य और भव्य कुम्भ बनाने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। जनता आए और पूरी तरह गंगा स्नान करके जाए, कोई रोक-टोक शासन-प्रशासन की तरफ से नहीं होगी। इतना जरूर है कि भारत सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन जैसे मास्क लगाना, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना, साबुन से हाथ धोना आदि का पालन करें, बाकी कोई रोकटोक या सख्ती नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री रावत राजकीय ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के मदन मोहन मालवीय ऑडिटोरियम में रविवार को समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की ओर से आयोजित नेत्र महाकुम्भ का उदघाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।रावत ने कहा कि सक्षम संस्था के द्वारा नेत्र महाकुम्भ आयोजित किया गया है, जिसके शुभारंभ के अवसर पर मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा, वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवंतु सुखिना, सर्वे संतु निरामया का भाव लेकर हम भारतीय चलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सक्षम संस्था के द्वारा उन दिव्यांगों को, जो पांव से कमजोर हैं, दृष्टि से कमजोर हैं, को उपकरण देने का जो काम कि...

गढ़वाल में फूल संग्राद और कुमाऊं में फूलदेई पर्व

Image
देहरादून –रविवार से शुरू हो रहा चैत का महीना उत्तराखंडी समाज के बीच विशेष पारंपरिक महत्व रखता है। चैत की संक्रांति यानी फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने घरों की देहरी पर फूल डाले जाते हैं।   इसी को गढ़वाल में फूल संग्राद और कुमाऊं में फूलदेई पर्व कहा जाता है। फूल डालने वाले बच्चे फुलारी कहलाते हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भागीरथीपुरम स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले लोक पर्व फूलदेई त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए।

शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग कोई हताहत नहीं

Image
 रायवाला –  रायवाला थाने को दोपहर 12:50 बजे ऋषिकेश कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि रेलवे स्टेशन कांसरो के पास शताब्दी एक्सप्रेस आग लग गई है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह रावत मय फोर्स के तत्काल रेलवे स्टेशन कांसरो  से आगे पोल नंबर 48/4 पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही तत्काल प्रभाव से रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर शताब्दी एक्सप्रेस नंबर 02817 की बोगी नंबर C-5 में बैठी 35 सवारियों को उनके सामान सहित सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा उन्हें आगे की बोगियों में शिफ्ट करवाया गया। व आग लगी हुई C-5 बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया। तथा  फायर सर्विस टेंडर को रेलवे व अन्य व्यक्तियों की मदद से रेलवे ट्रैक के नजदीक लाया गया तथा C-5 बोगी मे लगी आग को बुझवाया गया। उपरोक्त शताब्दी एक्सप्रेस 02017  आज प्रातः दिल्ली से देहरादून के लिए चली थी। जिसमें कुल 12 सवारी डिब्बे थे। जिसमें कुल 316 व्यक्ति सवार थे। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

पुलिस लाइन में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पुलिस परिवार के लिए

Image
देहरादून – उत्तराखंड पुलिस वाइफ़स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जनपद देहरादून पुलिस की सभी महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस कर्मियों के परिवार की महिला सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने को दून अस्पताल, कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन व शी विंग्स संस्था के साथ पुलिस लाइन देहरादून में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन पर पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्तराखंड पुलिस वाइफ़स वेलफेयर एसोसिएशन  की ओर से महिला पुलिस कर्मियों तथा पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए  राज्य के सभी जनपदों में आयोजित किये जा रहे उक्त स्वास्थ शिविरों को एक अच्छी पहल बताया गया तथा अधिक से अधिक महिलाओं को  स्वास्थ शिविर में प्रतिभाग कर लाभान्वित होने को प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त द्वारा बताया गया कि पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए भविष्य में इस तरह के और भी प्रयास किये जाएंगे, जिससे ना केवल ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी व उनके परिवार अपितु सेवानिवृत पुलिसकर्मी व उनके परिवार भी लाभान्वित हो सके। महिला पुलिस कर्मियों...

मुख्यमंत्री तीरथ रावत की टीम 11 में 4 नए चेहरे

Image
 देहरादून –शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने मंत्री  सतपाल महाराज, बंसीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पाडेय,  सुबोध उनियाल, गणेश जोशी,  को कैबिनेट मंत्री एवं डा धनसिंह रावत और रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद को राज्य मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने सभी कैबिनेट एवं राज्य मंत्रियों को बधाई देते हुए      कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी आपसी समन्वय के साथ प्रदेश के विकास में प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे और एक नए उत्तराखंड का निर्माण करेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए आपका सहयोग मिलता रहेगा, इसका मुझे पूरा विश्वास है। प्रदेश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ समन्वय और सहयोग से हम सभी प्रदेश के विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।

नमक सत्याग्रह का केन्द्र रहे खाराखेत तक हरीश रावत की पदयात्रा

Image
देहरादून –पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने नंदा की चौकी, पौंधा व खारा खेत गांव जो ब्रिटिश सामराज्य के नमक सत्याग्रह स्थल तक पदयात्रा कर महात्मा गांधी को नमन करते हुए नमक सत्याग्रह के स्मारक स्थल तक पदयात्रा कर स्मारक पर स्वतंत्रता आन्दोलन में अपने प्राणों की आहूति देने वालें शहीदों को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सर्वोदया आन्दोलन से जुड़े लोगों को सम्मनित किया। इस अवसर महात्मा गांधी की दाड़ी यात्रा के युवा आन्दोलनकारी खड़क बहादुर बिष्ट व ज्योतिराम काड़पाल भी शामिल थे। उन्होने कहा कि देहरादून के खारा खेत में नमक बनाकर दी गई थी ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती राजधानी से महज 18 किलोमीटर दूर इस गांव ने भी नमक सत्याग्रह में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया था जहॉ महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह की यादें बरकरार है। यहा नून नदी के नमकीन पानी से आजादी के मतवालों ने वर्ष 1930 में नमक बनाकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी थी। यहा बने स्मारक को पर्यटन विभाग ने संजोया तो है लेकिन यहा तक पहुॅचने वाली सड़क बदहाल है वर्ष 1930 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के दीवाने देशभर ...