Posts

आपदा में मृतकों के परिजनों को सहायता राशि अविलंब दी जाएः मुख्यमंत्री

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिव आपदा प्रबंधन से आपदा राहत कार्यों और सर्च व रेस्क्यू आपरेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सर्च व रेस्क्यू के काम को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की कमी न हो। जिन मृतकों की पहचान हो जाए, उनके आश्रितों को राहत राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए। जिन शवों की शिनाख्त न हो पा रही हो, उनके डीएनए रिकार्ड सुरक्षित रखे जाएं।  मुख्यमंत्री ने तपोवन में भीषण आपदा में मृत हैड कान्स्टेबल मनोज चौधरी और कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बुधवार को कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया और मंगलवार को हैड कान्स्टेबल मनोज चौधरी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आपदा में मृत्यु का होना बहुत दुखद है। रैणी व तपोवन क्षेत्र में भीषण त्रासदी में सभी मृतकों के प्रति संवदेना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए आ...

मुख्यमंत्री ने लापता लोगों के सकुशल मिलने के लिए की प्रार्थना

Image
 उत्तरकाशी –मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मोरी में आयोजित कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से हनोल पहुंचे। जहां उन्होंने महासू देवता मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगी तहसील त्यूणी के लिए प्रस्थान किया। जहां वे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उच्च शिक्षा, सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जनजाति आयोग के अध्यक्ष  मूर्तराम शर्मा, जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

राजकीय सम्मान के साथ पुलिसकर्मी को दी अंतिम विदाई

Image
चमोली – रैणी/तपोवन क्षेत्र में आई भीषण आपदा में जनपद चमोली पुलिस के 02 पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल  मनोज चौधरी एवं कांस्टेबल बलवीर सिंह गाड़िया जो तपोवन में सुरक्षा गार्द में तैनात थे।   इन दोनों पुलिसकर्मियों की मलवे की चपेट में आने सेनमृत्यु हो गयी थी। दोनों पुलिस कर्मीयों के शव बरामद किये गये हैं। एवं दोनों पुलिसकर्मियों के शवों की शिनाख्त हो गयी है। आज मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक  आशीष भारद्वाज  की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शोक सलामी देते हुए हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी को अंतिम विदाई दी गई। जनपद चमोली पुलिस परिवार दिवंगत हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी  के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हैं एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करती हैं। वही  कांस्टेबल बलवीर सिंह गाड़िया को  कल  बुधवार  10/02/21 को  पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जायेगी।

एसडीआरएफ ने रेणी गाँव के घरों का सामान सुरक्षित निकाला

Image
चमोली – आपदा से प्रभावित रेणी गाँव के प्रधान से गाँव की समस्याओं के बारे में पूछते एवम तत्काल ही एक ऑफिसर को समस्याओं का निराकरण करने का आदेश देते एस डी आर एफ के सेनानायक नवनीत भूल्लर।एस डी आर एफ के जवानों द्वारा रेणी गाँव घरों के सामान को सुरक्षित निकालने ओर मूलभूत  आवश्यकताओं को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है दैवीय आपदा  के तत्काल बाद  राज्य एवम देश की अनेक एजेंसियां रेस्कयू कार्य मे जुटी हुई है। जहां एक और सर्चिंग कार्य जारी है,वहीं दूसरी ओर टनल से मजदूरों को  सुरक्षित निकालने का प्रयास  भी युद्ध स्तर पर जारी है रेस्कयू कार्यों के साथ ही एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस  की सहायता एवम सर्चिंग हेतु लगातार रेणी  गावँ में बनी हुई है जहां रेस्कयू कार्यो के साथ ही ग्रामीणों के सामान को मलवे से  सुरक्षित निकाला जा रहा हैं। जोशीमठ के  रेणी गाँव के वे घर  जहां  त्रासदी के बाद मलवा फंसा  हुआ था वहां पहुंच कर  एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस के  जवानों के द्वारा मलवा हटा कर सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया, खाद्यान्न को ...

सर्च व रेस्क्यू आपरेशन तेजी से है जारी

Image
 चमोली –मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का समय-समय पर सर्वे कराया जाय। एसडीआरएफ की टीमें भी संवेदनशील स्थानों के निकट तैनात की जाय।  आईआरएस के निदेशक डाॅ. प्रकाश चौहान ने जानकारी दी कि ताजी बर्फ के स्खलन से आपदा की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई। अब स्थिति सामान्य है। एसओपी मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि सरकार की मंशा है कि लापता लोगों के परिजनों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसकी प्रक्रिया तय करने के लिए जल्द ही एक एसओपी जारी की जाएगी केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह, सांसद तीरथ सिंह रावत, उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री और चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भी तपोवन आदि क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बात की। विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी तपोवन एवं रैणी मे आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।चमोली जिले में रविवार को आयी आपदा के दूसरे दिन भी रेस्क्यू आपर...

मजदूर झूम उठा जैसे उसे फिर से नई जिंदगी मिली

जोशीमठ – देखें वीडियो जब मजदूर को एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम ने मलबे में से बाहर निकाला तो खुशी के मारे कैसे झूम उठा  , एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस ने टनल के अंदर अत्यधिक मलवे ओर दलदल  से भरे टनल में रेस्कयू कर निकाला मजदूर को    जब मजदूर को एस डी आर एफ व आई टी बी पी की टीम ने  बाहर निकाला गया तो मजदूर का खुशी का ठिकाना ना रहा और  वह खुशी में झूम उठा क्योंकि उसे आज फिर से नया जीवन मिला 

नीति घाटी में ग्लेशियर टूटा हुआ काफी नुकसान

चमोली –  ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को हुआ भारी नुकसान  ग्लेशियर टूटने से हुआ हादसा इसमें पचास के करीब मजदूरों की बहने की सूचना हैं। इस सूचना पर जोशीमठ से हेड कांस्टेबल मंगल सिंह द्वारा बताया गया कि उन्हें समय 10:55 बजे थाना जोशीमठ से सूचना मिली की रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने की सूचना पर टीम समय 1100 बजे रवाना हुई। श्रीमान सेनानायक महोदय के आदेशानुसार पोस्ट गौचर/श्रीनगर/रतूड़ा टीम अलर्ट दशा में है।